एक्सप्लोरर

Aligarh News: अलीगढ़ की RMPS यूनिवर्सिटी में फीस बढ़ोतरी पर हंगामा, ABVP कार्यकर्ताओं ने चांसलर को बनाया बंधक

Aligarh News: एबीवीपी का आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से कॉलेजों में छात्रों से 300 और पीजी के छात्रों के 500 से 700 रुपये वसूले जा रहे हैं. ये वसूली यूनिवर्सिटी के नोटिस के नाम पर हो रही है.

Aligarh ABVP Protest: अलीगढ़ (Aligarh) में डिग्री कॉलेज में फीस बढ़ोतरी के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी (Raja Mahendra Pratap Singh University) के वाइस चांसलर चंद्रशेखर का घेराव किया. कार्यकर्ताओं ने वाइस चांसलर के दफ्तर में जमकर नारेबाजी की और अंधेरे में उनको काफी देर तक बंधक बनाए रखा. बाद में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. ABVP के कार्यकर्ताओं का कहना था कि डिग्री कॉलेजों में छात्रों से तीन सौ से लेकर 700 रुपये अवैध फीस वसूली जा रही है, जिस पर वाइस चांसलर कोई जवाब नहीं दे रहे हैं. 

विद्यार्थी परिषद के महानगर महामंत्री अंकुर शर्मा ने कहा कि आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा पिछले कुछ दिनों से कॉलेजों में स्नातक के छात्रों से 300 और पीजी के छात्रों के 500 से 700 रुपये राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय के नोटिस के नाम पर फीस वसूली जा रही थी. इसके विरोध में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने वीसी ऑफिस के कार्यालय में आकर पूछना चाहा कि किस किस बात को लेकर फीस ली जा रही है.

एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने वीसी को बनाया बंधक

ABVP के महासचिव अंकुर शर्मा ने कहा कि वीसी ने कहा कि उनकी तरफ से ना तो कोई ऐसा नोटिस है, ना हमारे ऑफिस से गया. जिसके बाद हमने मांग की कि इस नोटिस को बंद किया जाए और फीस वसूली स्थगित की जाए, लेकिन वीसी का निर्देश है कि फीस जमा होगी. आप 15 तारीख के बाद आइए. जिसके बाद हमारे कार्यकर्ताओं ने उन्हें दोपहर से बंधक बना रखा था. हमारी मांग है कि जो आर्डर निकला है उसको स्थगित किया जाए और फीस रोकी जाए. एबीवीपी के छात्रों ने काफी देर तक यूनिवर्सिटी में हंगामा किया. इस पूरे घटनाक्रम की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया, जिसके बाद छात्रों को बड़ी मुश्किल से समझा-बुझाकर शांत किया गया. 

ये भी पढ़ें- UP के माफियाओं की डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य की चेतावनी, कहा- 'कब्जा छोड़ दें, नहीं तो बुलडोजर है तैयार'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर में मदरसे पर बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त
मुजफ्फरनगर में मदरसे पर बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त
रक्षाबंधन से पहले 'बहनों' को CM योगी का बड़ा तोहफा, दीं ये बड़ीं सौगातें
रक्षाबंधन से पहले 'बहनों' को CM योगी का बड़ा तोहफा, दीं ये बड़ीं सौगातें
अजय राय ने राम मंदिर में किए दर्शन, सावन में माछ भात पर घिरे
अजय राय ने राम मंदिर में किए दर्शन, सावन में माछ भात पर घिरे
लखनऊ में महंगाई के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता डिटेन
लखनऊ में महंगाई के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता डिटेन

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget