एक्सप्लोरर

UP: अलीगढ़ में कुरैशी समाज की अनूठी पहल, दहेज पर लगेगा फुलस्टॉप! शादी में ढाई ग्राम सोना और सिर्फ 3 डिश

Aligarh News: अलीगढ़ की कुरैशी बिरादरी ने शादी को लेकर नया फैसला लिया है. अब शादी में सिर्फ 2.5 ग्राम सोना, 3 डिश और दहेज पर पूरी तरह रोक होगी. नियम तोड़ने पर जुर्माना और सामाजिक बहिष्कार तय किया गया है.

UP News: दहेज एक ऐसा अभिशाप है, जिससे शायद ही समाज का कोई तबका छूटा हो. कई बार दहेज के कारण गरीब की बेटी की शादी तक टूट जाती है. इस बुराई के खिलाफ यूपी के अलीगढ़ से आवाज उठी है. जी हां, समाज में दहेज प्रथा और शादी में अनावश्यक खर्च को रोकने के लिए अलीगढ़ की कुरैशी बिरादरी ने एक क्रांतिकारी कदम उठाया है. अल कुरैश फाउंडेशन के बैनर तले शुरू की गई इस पहल का मकसद गरीब और असहाय परिवारों को अपनी बेटियों की शादी बिना आर्थिक बोझ के करने में मदद करना है.

इसके तहत दहेज प्रथा पर पूर्ण रोक, शादी में सोने के जेवरातों की सीमा और खाने की तीन डिश तक सीमित करने जैसे सख्त नियम बनाए गए हैं. यही  नियम तोड़ने वालों पर भारी जुर्माना और सामाजिक बहिष्कार की कार्रवाई का भी प्रावधान रखा गया है.

कुरैशी बिरादरी की बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि शादी में फिजूलखर्ची और दहेज की प्रथा पर पूरी तरह रोक लगाई जाएगी. बैठक में मुरादाबाद, उत्तराखंड के काशीपुर, रामनगर और रामपुर जैसे क्षेत्रों से बिरादरी के जिम्मेदार लोग शामिल हुए. संचालन हाजी याकूब कुरैशी ने किया, वहीं हाजी जहीर को अल कुरैश फाउंडेशन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया.

कुरैशी समाज के लिए गए प्रमुख निर्णय:

  • दहेज पर पूर्ण रोक: शादी में किसी भी तरह का दहेज देना या लेना पूरी तरह प्रतिबंधित.
  • सोने के आभूषणों की सीमा: शादी में ढाई ग्राम से ज्यादा सोने के आभूषण देने पर रोक. इससे गरीब परिवारों पर आर्थिक दबाव कम होगा.
  • खाने की डिश सीमित: शादी में केवल तीन प्रकार के व्यंजन परोसे जाएंगे. इससे फिजूलखर्ची पर लगाम लगेगी
  • जुर्माना और सामाजिक बहिष्कार: नियम तोड़ने वालों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा, जिसका उपयोग गरीब बेटियों की शादी में किया जाएगा.

निकाह को आसान करना मकसद

इस मौके पर अल कुरैश फाउंडेशन के अध्यक्ष हाजी जहीर ने कहा कि आज दहेज के कारण कई रिश्ते टूट रहे हैं और गरीब परिवार अपनी बेटियों की शादी नहीं कर पा रहे. हमारी बिरादरी ने अब सर्वसम्मति से फैसला लिया है कि दहेज प्रथा को जड़ से खत्म करना है.

इसके लिए ब्याह-शादी में ढाई ग्राम से ज्यादा सोना और तीन डिश से ज्यादा खाना बनाने पर सख्त कार्रवाई होगी. जुर्माना राशि का उपयोग गरीब बेटियों की शादी के लिए किया जाएगा.

उन्होंने बताया कि कई परिवारों ने नियम तोड़ने पर जुर्माना भरा और भविष्य में नियमों का पालन करने का वादा किया है. इस मुहिम को पूरे समाज का समर्थन मिल रहा है और लोग इसे गरीब परिवारों के लिए एक वरदान मान रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: चेहल्लुम जुलूस को पुलिस की तैयारी पूरी, पुख्ता इंतजाम
लखनऊ: चेहल्लुम जुलूस को पुलिस की तैयारी पूरी, पुख्ता इंतजाम
बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे
CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद
CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद
जौहर यूनिवर्सिटी: ध्वस्तीकरण पर रोक जारी, 10 Aug को अगली सुनवाई
जौहर यूनिवर्सिटी: ध्वस्तीकरण पर रोक जारी, 10 Aug को अगली सुनवाई

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दो विधायकों के इस्तीफे के बीच बोले सीएम DK शिवकुमार, 'सभी को नहीं…'
दो विधायकों के इस्तीफे के बीच बोले सीएम DK शिवकुमार, 'सभी को नहीं…'
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
Embed widget