एक्सप्लोरर

अलीगढ़ में सेना के शौर्य का किया गया सम्मान, शहीद जवानों को किया गया याद

UP News: अलीगढ़ की तहसील इगलास के ब्योहरा गांव में भारतीय सेना के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में सांसद सहित अन्य लोग शामिल रहे.

Aligarh News: अलीगढ़ के तहसील इगलास के ब्योहरा गांव में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर स्वाभिमान रैली कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम व लोकसभा हाथरस के सांसद अनूप बाल्मीकि सहित अन्य नेताओं ने इसमें हिस्सा लिया. सांसद सतीश गौतम ने कहा कि अलीगढ़ में सरकार के द्वारा हथियार तोप गोल और बारूद  का निर्माण कराया जा रहा है. अलीगढ़ का युवा पाकिस्तान को मुहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार हो चुका है.

तहसील इगलास के ग्राम ब्योहरा में आज सैनिको को लेकऱ एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य “ऑपरेशन सिंदूर” को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता फैलाना और देश के लिए प्राणों की आहुति देने वाले शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करना था.

शहीद जवानों को किया गया याद
कार्यक्रम की अगुवाई कमल चौधरी एवं ब्लॉक प्रमुख इगलास द्वारा की गई, जिन्होंने कार्यक्रम को भावपूर्ण तरीके से संचालित किया.  कार्यक्रम की शुरुआत गांव में दीप प्रज्ज्वलन और शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पण के साथ हुई. उपस्थित जनसमूह ने दो मिनट का मौन रखकर सती पहला गांव की उस दुखद घटना में जान गंवाने वाले लोगों तथा देश की सीमाओं पर बलिदान देने वाले वीर सपूतों को याद किया.

इस कार्यक्रम के आयोजक कमल चौधरी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर को लेकर आज भी ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को पूरी जानकारी नहीं है. उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम इसी उद्देश्य से रखा गया है ताकि लोगों को बताया जा सके कि ऑपरेशन सिंदूर क्या था, इसके पीछे का मकसद क्या था और इसमें शामिल सैनिकों का योगदान कितना बड़ा था.

लोगों को बताया ऑपरेशन सिंदूर का महत्व
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह को बताया गया कि ऑपरेशन सिंदूर एक ऐसा अभियान था, जो विशेष परिस्थितियों में देश की सुरक्षा के लिए चलाया गया था. इसका उद्देश्य सीमावर्ती इलाकों में आतंकवाद और घुसपैठ को रोकना, नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और राष्ट्र की अखंडता बनाए रखना था. इस ऑपरेशन में भाग लेने वाले कई सैनिकों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी.

क्या कहते है सांसद अनूप बालमीकि
हाथरस के सांसद अनुप वाल्मीकि ने कहा कि जिस तरह से मौजूदा सरकार के द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत देश के जवानों को खुली छूट दी. जिसके बाद देश की सेना ने दुश्मनों को मुहतोड़ जवाब दिया. ऑपरेशन सिंदूर की खुशियां आज पूरा देश मना रहा है.ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना पाकिस्तान में 9 आंतकी ठिकानों को ध्वस्त किया है. भारतीय सेना के इस साहस को देश का हर नागरिक सम्मान कर रहा है.

'भारत माता की जय' से कार्यक्रम का हुआ समापन
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने “भारत माता की जय” के नारे लगाए और संकल्प लिया कि वे अपने गांव और आस-पास के क्षेत्रों में देशभक्ति और सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक फैलाएंगे. आयोजन के समापन पर सभी को प्रसाद वितरित किया गया और स्थानीय बुजुर्गों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए आयोजकों को आशीर्वाद दिया.

ये भी पढ़ें: Nainital News: रामनगर में ई- रिक्शा के शव ढोने की घटना पर एक्शन, स्वास्थ्य सचिव ने दिए जांच के आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साइक्लोन अर्नब का असर, पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट
साइक्लोन अर्नब का असर, पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश और आंधी-तूफान
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
दिल्ली में तड़के सुबह से बूंदाबांदी ने बदला मौसम का मिजाज, चक्रवात अर्नब का असर
दिल्ली में तड़के सुबह से बूंदाबांदी ने बदला मौसम का मिजाज, चक्रवात अर्नब का असर
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
Embed widget