एक्सप्लोरर

Nainital News: रामनगर में ई- रिक्शा के शव ढोने की घटना पर एक्शन, स्वास्थ्य सचिव ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: नैनीताल के रामनगर के सरकारी अस्पताल में ई-रिक्शा से शव ढोए जाने की घटना पर बड़ा एक्शन हुआ है. स्वास्थ्य सचिव ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं.

Ram Nagar News: नैनीताल के रामनगर के सरकारी अस्पताल से एक संवेदनशील और अमानवीय घटना सामने आई थी, जिसने पूरे राज्य में हलचल पैदा करदी थी. दुर्घटना में जान गंवाने वाले युवक के शव को अस्पताल से पोस्टमार्टम हाउस तक ई-रिक्शा में ले जाने की घटना सामने आने के बाद प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए हैं. यह मामला सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. इस खबर को एबीपी लाइव ने प्रमुखता से दिखाया था.

इस घटना के सामने आने के बाद अब स्वास्थ्य सचिव डॉ.आर. राजेश कुमार ने इस घटना को बेहद शर्मनाक और अमानवीय मानते हुए,कहा है कि इस तरह की लापरवाही को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इस मामले में जांच के आदेश भी जारी किए गए है, साथ ही जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति बनाई गई है. इस समिति की अध्यक्षता स्वास्थ्य महानिदेशक करेंगे, जबकि अन्य सदस्य निदेशक प्रशासन और निदेशक स्वास्थ्य कुमाऊं मंडल होंगे. समिति को 30 मई तक अपनी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं.

CMO और रामनगर CMS से मांगी रिपोर्ट
स्वास्थ्य सचिव आर राजेश कुमार ने नैनीताल के CMO और  रामनगर अस्पताल के CMS से 26 मई तक विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. विशेष रूप से यह जानना आवश्यक समझा गया है कि आखिर अस्पताल में शव ले जाने के लिए कोई वाहन या एंबुलेंस की कोई सुविधा क्यों नहीं थी, ताकि शव को सही से पोस्टमार्टम हाउस तक पहुंचाया जा सके.

डा. राजेश कुमार ने कहा कि हमारी जिम्मेदारी केवल जीवन बचाने तक सीमित नहीं है, बल्कि मृत्यु के बाद भी सम्मान जनक व्यवहार करना हमारी संवैधानिक और नैतिक जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

'ऐसी घटना की ना हो पुनरावृत्ती'
उन्होंने आगे बताया कि सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने अपने क्षेत्रों के अस्पतालों में शव वाहन की व्यवस्था की समीक्षा करें और यह सुनिश्चित करें कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों. उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार की मंशा केवल चिकित्सा सेवा तक सीमित नहीं है, बल्कि अंतिम यात्रा तक सम्मान और गरिमा बनाए रखना भी सरकार की प्राथमिकता है. अगर ऐसी घटना कही फिर से पाई गई तो जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी.

ये भी पढ़ें: यूपी में भी पैर पसारने लगा कोरोना, गाजियाबाद में मिले इतने कोविड केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़: प्रेमिका के घर मिलने गए प्रेमी की संदिग्ध मौत, हिरासत में युवती
आजमगढ़: प्रेमिका के घर मिलने गए प्रेमी की संदिग्ध मौत, हिरासत में युवती
महोबा में 50 साल से सड़क की बदहाली, ग्रामीणों ने तहसील दिवस पर किया प्रदर्शन
महोबा में 50 साल से सड़क की बदहाली, ग्रामीणों ने तहसील दिवस पर किया प्रदर्शन
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
झांसी: मां ने बेटे के आइडिया को बनाया स्टार्टअप, योगी सरकार से मिली 10 लाख की ग्रांट
झांसी: मां ने बेटे के आइडिया को बनाया स्टार्टअप, योगी सरकार से मिली 10 लाख की ग्रांट

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget