एक्सप्लोरर

ग्राइंडर ऐप पर AMU के छात्र से दोस्ती कर बनाई आपत्तिजनक वीडियो, फिर शुरू किया ब्लैकमेल

Aligarh Crime News: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रों की अश्लील वीडियो बनाकर उनको ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. इस मामले में 12वीं क्लास के छात्र ने FIR दर्ज कराई थी.

Aligarh News Today: अलीगढ़ पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो डेटिंग एप का दुरुपयोग कर भोले-भाले छात्रों को अपने जाल में फंसाकर उन्हें ब्लैकमेल करता था. गिरोह के निशाने पर मुख्य रूप से अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के छात्र होते थे. पुलिस ने इस मामले के आरोपियों को गिरफ्तार किया है. 

पकड़े गए आरोपियों के पास से पीड़ितों के साथ समलैंगिक संबंधों की वीडियो भी मिली है. फोन से बरामद वीडियो के आधार पर पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से भली-भांति वाकिफ हैं.

डेटिंग ऐप से बनाते थे शिकार
पुलिस के अनुसार, यह गिरोह डेटिंग ऐप के माध्यम से छात्रों से संपर्क कर और उन्हें सुनसान इलाकों में बुलाकर अपनी जालसाजी का शिकार बनाता था. आरोपी पहले छात्रों से बातचीत कर उनका विश्वास जीतते थे और फिर अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर उनके साथ संबंध बनाते थे.

इस दौरान वह संबंध बनाने की वीडियो रिकॉर्ड कर लेते थे. इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी पीड़ित छात्रों को ब्लैकमेल करते थे, जहां वह पैसे की डिमांड करते थे. इस मामले की सूचना एक पीड़ित छात्र ने पुलिस के दे दी. सूचना मिलते ही पुलिस भी सक्रिय हो गई और जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. 

पीड़ित के ATM से निकाले 12 हजार
पूरा मामला अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन का है, जहां ग्रिंडर ऐप पर समलैंगिक दोस्ती की आड़ में ब्लैकमेल करने वाले गैंग पुलिस ने पर्दाफाश किया है. आरोपियों ने एएमयू के स्कूल के एक छात्र के साथ कुकर्म की कोशिश करते हुए उनकी वीडियो बनाकर वायरल कर दी.

इससे पहले पीड़ित छात्र को आरोपियों ने अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देते हुए 50 हजार रुपये की डिमांड की. इसके बाद शातिर आरोपियों ने उससे एटीएम कार्ड छीन लिया और जबरन पिन पूछकर 12 हजार रुपये निकाल लिए. किसी तरह से पीड़ित छात्र ने इसकी सूचना पुलिस को दी. इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. 

इस संबंध में एएसपी मयंक पाठक ने बताया कि पिछले 3 महीने से ये लोग डेटिंग ऐप का इस्तेमाल कर रहे थे. इसमें कई लोगों को इन्होंने पहले भी शिकार बनाया है, लेकिन इस बार शिकायत मिलते ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. 

ٓAMU छात्र ने दर्ज कराई शिकायत
एएसपी मयंक पाठक ने बताया कि बुलंदशहर के रहने वाले एएमयू ने छात्र ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई थी. जिसमें उसने बताया था कि वह 12वीं में पढ़ता है. पीड़ित ने बताया ग्रिंडर ऐप पर दोस्ती के बाद कुछ लोगों बीते 7 नवंबर को उसे जकरिया मार्केट स्थित नाले की पुलिया के पास बुलाया था.

पीड़ित छात्र के मुताबिक, मौके पर पहुंचने पर दो लोग जबरन उसे बहला-फुसलाकर साथ ले गए. बातचीत में एक खुद को शाहरुख और दूसरा हाफिज नाम से बुला रहा था. इस मामले की शिकायत मिले पर पुलिस ने  सिविल लाइंस के मेडिकल चौकी क्षेत्र से गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया है.

चार आरोपी गिरफ्तार
एएसपी मयंक पाठक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी लड़कों को अगवा कर एक्सटॉर्शन मांगते थे. इस गिरोह के चार सदस्य सगीर, हफीज, शाहरुख और जैकी को मेडिकल चौकी इंचार्ज साबिर अली की स्पेशल टीम के नेतृत्व में रातों रात दबिश देकर गिरफ्तार किया है. 

यह गिरोह ग्राइंडर ऐप पर फेक प्रोफाइल बनाता था, जिसके माध्यम से वह भोले भाले लड़कों को अपने जाल में फंसाते थे. इन लड़कों को मिलने के बहाने बुलाकर एक कमरे में ले जाकर उनको नग्न कर उनके साथ मारपीट कर उनकी वीडियो रिकॉर्डिंग करते थे. 

इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर वह उनसे पैसे वसूलते थे. इसके अलावा वह पीड़ितों को जान से मारने की धमकी देकर उनके साथ गलत काम करते थे. आरोपियों के पास से पुलिस ने कई ऐसे लोगों की वीडियो बरामद की है. फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है. 

ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा: फ्लैट में हाईटेक गांजा की फार्मिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, डार्क वेब से होती थी सप्लाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
UP Election 2027: इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?
इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget