एक्सप्लोरर

Aligarh News: गोलियों की तड़तड़ाहट से हुई अलीगढ़ की सुबह, युवक को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, CCTV फुटेज आया सामने

उत्तर प्रदेश स्थित अलीगढ़ में शुक्रवार सुबह एक युवक को बदमाशों ने मौत के घाट उतार दिया. दावा है कि निजी रंजिश के चलते युवक को मारा गया.

उत्तर प्रदेश स्थित अलीगढ़ के रोरावर थाना क्षेत्र के तेलीपाड़ा इलाके में शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे दिल दहला देने वाली वारदात हुई है. बदमाशों ने सहरी से पहले 25 वर्षीय युवक हारिस उर्फ कट्टा की गोलियों से भूनकर बेरहमी से हत्या कर दी. बाइक सवार हमलावरों ने आधा दर्जन से ज्यादा ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं, जिससे हारिस की मौके पर ही मौत हो गई. गोलीबारी के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद कठोर कार्रवाई की बात कही है.

क्रिकेट खेलकर घर लौट रहा था हारिस, रास्ते में घात लगाकर किया हमला
मृतक के रिश्तेदार खालिद के मुताबिक, हारिस मरघट चौराहे के सुबह रमजान रखने से पहले शहरी के टाइम पर स्थानीय लोगो के साथ क्रिकेट खेलकर अपने घर लौट रहा था. उसके अन्य साथी भी अपने-अपने घर चले गए थे. तभी घात लगाकर बैठे बाइक सवार बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाना शुरू कर दिया . गोली लगते ही हारिस लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा बदमाशों के द्वारा रुक रुककर तबतक गोलियां बरसाई तबतक उनको खुद युवक की मौत का यकीन ना हो गया.

वहीं गोलीबारी की आवाज सुनकर इलाके में भगदड़ मच गई, लेकिन जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक बदमाश मौके से फरार हो चुके थे.

इलाके में दहशत, सीसीटीवी में कैद हुआ वारदात का खौफनाक मंजर 
तेलीपाड़ा इलाके में अचानक हुई इस वारदात के बाद गोलियों की गूंज से पूरा इलाका सहम गया. लोगों में दहशत का माहौल है. घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फॉरेंसिक टीम ने मौके से सबूत इकट्ठे किए हैं. इस हत्याकांड की पूरी वारदात पास के एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें हमलावरों को गोलियां बरसाते देखा गया. पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश कर रही है.

रंजिश में हुई हत्या, पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रथम मयंक पाठक ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश का लग रहा है. हालांकि, पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और मृतक के परिवार से भी पूछताछ की जा रही है. जांच में सामने आया है कि हारिस का किसी से विवाद चल रहा था, जिसके चलते उसे निशाना बनाया गया. पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 

इस वारदात के बाद तेलीपाड़ा इलाके में पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है. अधिकारी लगातार घटना स्थल का निरीक्षण कर रहे हैं. पुलिस ने कहा है कि इस हत्याकांड के पीछे जो भी अपराधी हैं, उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. वहीं दूसरी ओर शहर में बढ़ते अपराध से लोग डरे, पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़ा कर दिया है जिसमे अलीगढ़ में बढ़ती अपराधिक घटनाओं को लेकर लोगों में नाराजगी है. आए दिन हो रही गोलीबारी और हत्याओं से जनता डरी हुई है. पुलिस प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर कब तक अपराधियों का आतंक जारी रहेगा? शहरवासियों ने मांग की है कि बदमाशों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए और उन्हें सख्त सजा दी जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

'हमारे साथ तमाशा क्यों करा रहे?' मस्जिदें ढकाने के फैसले पर इमरान मसूद ने पूछा सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में रिश्ते तार-तार, बहू से रेप के आरोप में रेलवे का सीनियर इंजीनियर अरेस्ट, ननदों और पति पर भी आरोप
लखनऊ में रिश्ते तार-तार, बहू से रेप के आरोप में रेलवे का सीनियर इंजीनियर अरेस्ट, ननदों और पति पर भी आरोप
राम मंदिर ट्रस्ट से हटाए जाने के बाद चंपत राय का पहला बयान, कहा- सारे आरोपों के जवाब दूंगा, सत्य सामने आएगा
राम मंदिर ट्रस्ट से हटाए जाने के बाद चंपत राय का पहला बयान, कहा- सारे आरोपों के जवाब दूंगा
'मित्र आप ऐसा मत किया करिए...', अखिलेश यादव को ओम प्रकाश राजभर ने दे दी यह क्या सलाह?
'मित्र आप ऐसा मत किया करिए...', अखिलेश यादव को ओम प्रकाश राजभर ने दे दी यह क्या सलाह?
राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद भड़के परमानंद महाराज ने उठाया सवाल, बोले- चंपत राय को पहले से पता था तो...
राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद भड़के परमानंद महाराज ने उठाया सवाल, बोले- चंपत राय को पहले से पता था तो...

वीडियोज

क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
IIM नागपुर का बड़ा प्लान! पुणे में बनेगा नया कैंपस, दुनिया के टॉप 100 बिजनेस स्कूलों में शामिल होने का लक्ष्य
IIM नागपुर का बड़ा प्लान! पुणे में बनेगा नया कैंपस, दुनिया के टॉप 100 बिजनेस स्कूलों में शामिल होने का लक्ष्य
Embed widget