एक्सप्लोरर

'हमारे साथ तमाशा क्यों करा रहे?' मस्जिदें ढकाने के फैसले पर इमरान मसूद ने पूछा सवाल

यूपी स्थित सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने होली के मद्देनजर मस्जिदों को ढकने के फैसले पर एतराज जताया है. कांग्रेस सांसद ने सरकार से सवाल पूछा है.

UP Politics: उत्तर प्रदेश स्थित सहारनपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सांसद इमरान मसूद ने राज्य के कई जिलों में होली के मद्देनजर मस्जिदों को ढकवाने के फैसले पर सवाल उठाए हैं. समर्थकों और आम जनता संग होली खेलने के बाद इमरान मसूद ने मीडिया से बात की. इस दौरान उन्होंने मस्जिदों को ढकने के मुद्दे पर कहा कि हमारे साथ यह तमाशा क्यों हो रहा है?

कांग्रेस नेता ने कहा कि ये क्या तमाशा बना दिया आपने देश के अंदर. आप मस्जिदें ढकवा रहे हो क्यों तमाशा करा रहे हो भाई हमारे साथ. यह तमाशा बंद होना चाहिए. हम लोग मोहब्बत वाले लोग हैं और मोहब्बत बांटने वाले लोग हैं. हम सब लोग मिलकर होली भी मनाएंगे. फिर इसी तरह से ईद भी मनाएंगे.

संभल के सीओ के सवाल पर यह बोले इमरान मसूद
यह पूछे जाने पर कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने संभल के सीओ अनुज चौधरी के बयान का समर्थन किया है, कांग्रेस सांसद ने कहा कि छोड़िए इन बातों को. आज मोहब्बत का दिन है. नफरत की बात मत करिए.

सांसद ने कहा कि होली मोहब्बत का त्योहार है. होलिका दहन में नफरत जलाई जाती है. उसी नफरत को जलाकर अगर आप फिर नफरत की बात करते हो तो इसका फायदा क्या है? होली हो या ईद हो या सिख, बौद्ध, जैन, इसाई भाईयों का त्योहार हो, भारत से संविधान ने सभी को समान अधिकार दिया है. उस संविधान की रक्षा के लिए हमें एकता का संदेश देना चाहिए और सबके त्योहार में खुशी से शामिल होना चाहिए.

इसके अलावा सांसद ने आरोप लगाया कि राज्य में सत्ताधारी बीजेपी नफरत बांट रही है. उन्होंने कहा कि मैं हाथ जोड़कर विनती करता हूं कि नफरत मत बोइए. देश मोहब्बत से चलता है.

सहारनपुर सांसद इमरान मसूद बोले- होली पर थोड़ा सा पहरेज करता था लेकिन इस बार...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget