एक्सप्लोरर

AMU में मंदिर बनाने की उठी मांग, BJP की इस मुस्लिम नेता ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

AMU News: अलीगढ़ मुस्लिस यूनिवर्सिटी का नाम बदलकर अलीगढ़ यूनिवर्सिटी करने की मांग की गई है. इसके अलावा विश्वविद्यालय परिसर में मंदिर बनाने की मांग की गई है.

Aligarh Muslim University: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में हाल ही में होली मनाने को लेकर विवाद हुआ था. वहीं अब अब एक बार फिर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय परिसर में मंदिर बनाने और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का नाम बदलकर अलीगढ़ विश्वविद्यालय रखने की मांग की गई है. बीजेपी की मुस्लिम महिला नेत्री की तरफ से गई इस मांग के बाद सियासी गलियारों में हलचल पैदा हो गई है. मुस्लिम महिला नेत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस संबंध में एक पत्र लिखा है.

बीजेपी की महिला नेता रूबी आसिफ खान ने अपने पत्र में कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के अंदर सभी धर्म के छात्र शिक्षा ग्रहण करते हैं तो फिर सभी धर्म का सम्मान इस विश्वविद्यालय में होना चाहिए. इस पत्र में उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का नाम बदलने और एएमयू परिसर में मंदिर बनाने की मांग की है. इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं की जाती है तो बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा.

एएमयू का नाम बदलने की मांग
एएमयू का नाम बदलने की मांग

एएमयू कैंपस में मंदिर बनाने की मांग
अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में रहने वाली अलीगढ़ की महिला भाजपा नेत्री रूबी आसिफ़ खान एक बार फिर चर्चा में है. इस बार उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को लेकर बयान दिया है जिसके बाद सियासी गलियारों में हलचल पैदा हो गई है. वहीं इस बयान को अन्य भाजपाइयों का समर्थन भी मिलना शुरू हो गया है. महिला मोर्चा जयगंज की उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी की मुस्लिम महिला नेत्री ने AMU कैम्पस में मंदिर बनवाने की मांग की है.

उन्होंने कहा है कि जिस तरीके से AMU कैम्पस में मुस्लिम छात्रों के लिए हर हॉस्टल में मस्जिद बनी हुई है, वैसे ही हिंदू छात्रों के लिए मंदिर बनाना चाहिये. मंदिर में सभी देवी देवताओं की मूर्ति भी होनी चाहिए. गणेश चतुर्थी सभी लोग मिल जुलकर AMU केंपस में मनाए.

मांग पूरी नहीं होने पर बड़े प्रदर्शन की चेतावनी
उन्होंने कहा है कि मुझे बेहद खुशी है अबकी बार AMU केंपस में होली होगी, मेरी मुस्लिम भाइयों से यही विनती है हिंदुओं के पर्व साथ मिलकर मनाएं, जिससे कि हिंदुओं को लगे यह शिक्षा का मंदिर है, सातों कौम के लोग तालीम लेने के लिए आते हैं तो कोई कैसा भी भेदभाव नहीं होना चाहिए. भेदभाव में कोई अच्छा काम AMU केंपस में नहीं होगा, मंदिर बनवाने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके द्वारा पत्र लिखा गया है साथ ही उनके द्वारा कहा गया है अगर उनकी मांग पूरी नही हुई तो उनके द्वारा बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: यूपी में कैबिनेट विस्तार की संभावना के बीच पीएम मोदी से मिले सीएम योगी, इन मुद्दों पर भी हुई चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी विधानसभा का मॉनसून सत्र 3 अगस्त से, बीजेपी और सपा के बीच हंगामे के आसार, उठेंगे ये मुद्दे
यूपी विधानसभा का मॉनसून सत्र 3 अगस्त से, बीजेपी और सपा के बीच हंगामे के आसार, उठेंगे ये मुद्दे
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए कारसेवा की तैयारी तेज, 8 अगस्त को पूजा फिर 9 को होगा आगाज
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए कारसेवा की तैयारी तेज, 8 अगस्त को पूजा फिर 9 को होगा आगाज
अलीगढ़ः शादी के बाद पत्नी के किन्नर होने का चला पता, पति ने कहा- 'अब मांग रही 6 लाख रुपये'
अलीगढ़ः शादी के बाद पत्नी के किन्नर होने का चला पता, पति ने कहा- 'अब मांग रही 6 लाख रुपये'
छात्रों से बर्बरता पर भड़के अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या यही है विश्व गुरु बनने का रास्ता
छात्रों से बर्बरता पर भड़के अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या यही है विश्व गुरु बनने का रास्ता

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: सरकार के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, सड़क पर लेटे वेणुगोपाल, PM आवास के बाहर 'इस्तीफा दो' की गूंज
LIVE: सरकार के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, सड़क पर लेटे वेणुगोपाल, PM आवास के बाहर 'इस्तीफा दो' की गूंज
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
Embed widget