एक्सप्लोरर

अलीगढ़ से BJP सांसद सतीश गौतम की मुश्किल बढ़ी, कोर्ट ने खिलाफ दायर वाद किया स्वीकार, जानें- मामला

Aligarh News: अलीगढ़ से बीजेपी सांसद सतीश गौतम की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं. एमपी एमएलए कोर्ट ने उनके खिलाफ दायर याचिका का स्वीकार कर लिया है.

BJP MP Satish Gautam: यूपी के अलीगढ़ से बीजेपी सांसद सतीश गौतम की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है. कोर्ट ने उनके खिलाफ दायर एक याचिका को स्वीकार कर लिया है. यह याचिका भ्रष्टाचार विरोधी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित केशव देव गौतम द्वारा दायर की गई थी. मामला 2024 के संसदीय चुनावों के दौरान सांसद सतीश गौतम द्वारा दाखिल किए गए नामांकन पत्र से जुड़ा है, जिसमें उनकी शैक्षिक योग्यता का विवरण स्पष्ट रूप से नहीं दर्शाया गया था. 

दरअसल पूरा मामला 2024 के लोकसभा चुनावों का है जहां अलीगढ़ संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी सतीश गौतम ने नामांकन दाखिल किया था. नामांकन पत्र भरते समय हर प्रत्याशी को अपनी शैक्षिक योग्यता, आपराधिक मामलों, संपत्ति और देनदारियों की जानकारी देनी होती है. याचिकाकर्ता ने सतीश गौतम पर शैक्षिक योग्यता की जानकारी को छिपाने का आरोप लगाया है. 

नामांकन में शैक्षिक जानकारी छिपाने का आरोप
पंडित केशव देव गौतम ने मांग की कि सांसद द्वारा प्रस्तुत नामांकन पत्र की पुनः जांच की जाए और यदि उसमें कोई भी त्रुटि या गड़बड़ी पाई जाती है तो उसके आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए. याचिका में यह भी कहा गया कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान पारदर्शिता और निष्पक्षता बनी रहनी चाहिए. यदि कोई प्रत्याशी जानबूझकर कोई महत्वपूर्ण जानकारी छिपाता है तो उसे चुनावी प्रक्रिया में शामिल होने का अधिकार नहीं होना चाहिए.

एमपी-एमएलए कोर्ट ने इस याचिका को सुनवाई योग्य माना और कई सुनवाई की तारीखों के बाद इस पर कार्यवाही शुरू करने का निर्णय लिया. अदालत ने कहा कि चूंकि मामला एक निर्वाचित प्रतिनिधि से संबंधित है और इसमें चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाए गए हैं, इसलिए यह एक गंभीर विषय है और इस पर उचित कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी. अगली सुनवाई 10 अप्रैल को निर्धारित की गई है, जिसमें इस मामले से जुड़े अन्य तथ्यों और साक्ष्यों पर चर्चा की जाएगी. 

कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि यदि किसी जनप्रतिनिधि द्वारा अपने नामांकन पत्र में कोई गलत जानकारी दी जाती है या किसी जानकारी को छिपाया जाता है, तो यह जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के तहत एक गंभीर अपराध माना जाता है. अगर अदालत यह पाती है कि सांसद सतीश गौतम ने जानबूझकर अपनी शैक्षिक योग्यता को छिपाया है, तो उनके खिलाफ चुनाव आयोग भी कार्रवाई कर सकता है। इसके अलावा, अगर यह साबित होता है कि यह गलती जानबूझकर की गई थी, तो उनकी सांसद सदस्यता भी रद्द हो सकती है.

'संभल को टारगेट किया जा रहा है..', सीओ अनुज चौधरी के बयान पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद मंच का शुद्धिकरण! कांग्रेस ने बताया दलितों का अपमान
मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद मंच का शुद्धिकरण! कांग्रेस ने बताया दलितों का अपमान
आयुष्मान योजना से बाहर हुए UP के 184 प्राइवेट अस्पताल, नियमों की अनदेखी
आयुष्मान योजना से बाहर हुए UP के 184 प्राइवेट अस्पताल, नियमों की अनदेखी
यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget