एक्सप्लोरर

'संभल को टारगेट...', CO अनुज चौधरी के बयान पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद

Sambhal News: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने CO अनुज चौधरी पर निशाने साधते हुए कहा कि संभल के लोगों के इन्होंने टारगेट कर लिया है, संभल के लोगों में कोई बैर और कोई वैमनस्य नहीं है और न उनमें कोई झगड़ा है.

UP Latest News: यूपी के संभल में सीओ अनुज चौधरी ने ईद की सेवई और गुजिया को लेकर जो बयान दिया है, उसे लेकर सियासत तेज हो गई है. सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने इसपर प्रतिक्रिया दी है और कहा कि ये लोग संभल के लोगों को टारगेट कर रहे हैं. नमाज और नवरात्र पहली बार एक साथ नहीं आ रहे हैं. सदियों से ऐसा होता आया है, लेकिन ये लोग ऐसे दिखाने की कोशिश कर रहे हैं, जैसे पहली बार नवरात्र, होली या ईद एक साथ आई हो.

इमरान मसूद ने कहा, "संभल के लोगों के इन्होंने टारगेट कर लिया है. संभल के लोगों में कोई बैर और कोई वैमनस्य नहीं है. न उनमें कोई झगड़ा है, लेकिन संभल को टारगेट करने की कोशिश की जा रही है. मुझे ये नहीं समझ आता कि नमाज और नवरात्र एक साथ क्यों नहीं हो सकते. पहले नहीं हुए क्या? सदियों से होते आ रहे हैं. ये तो ऐसे कर रहे हैं जैसे होली पहली बार आई, नवरात्र पहली बार आ रहे हैं. ईद पहली बार आ रही है, ऐसा नहीं है. ये नफरत कहीं न कहीं अपनी सत्ता बचाने के लिए है. इसके अलावा मुझे कुछ नजर नहीं आता है."

इस बार मुझे होली मनानी पड़ी- इमरान मसूद

कांग्रेस सांसद ने कहा, "इस तरह के विवादों से त्योहारों पर भी असर पड़ता है. इसका असर भी हमें दिखाई दिया. होली पर इसका असर पड़ा. मैं माफी के साथ कहूंगा कि आप डराने किसे चले थे और डर कौन गया? आपने पूरा होली का उत्साह ही खत्म कर दिया. मैंने तो कभी होली नहीं मनाई, लेकिन इस बार मुझे होली मनानी पड़ी, वहां खड़े होकर. ये हमारे देश की संस्कृति है. हमारे देश का भाई चारा है. उसे जिंदा रखना हमारा दायित्व है. इसलिए मैंने होली मनाई. जब मुझे लगा कि रंगों में नफरत देखी जा रही है तो मैंने कहा ठीक है, हम इसे भी मनाते हैं, लगाओ रंग."

बता दें कि संभल में सीओ अनुज चौधरी ने हाल में पीस कमेटी की बैठक में नवरात्र और ईद को लेक बड़ा बयान दिया था. उन्होंने कहा कि अगर आप ईद की सेवई खिलाना चाहते हैं तो गुजिया भी खानी पड़ेगी. लेकिन, परेशानी तब होती है जब एक पक्ष तो खाता है और दूसरा नहीं खाता तो यहां भाईचारा खत्म हो जाता है. यही नहीं इस दौरान उन्होंने होली और जुमे की नमाज को लेकर दिए बयान पर भी सफाई दी और कहा कि अगर मैं गलत कहा होता तो लोग कोर्ट जाते मुझे सजा करवा सकते थे.

सपा सांसद के आवास पर हुए हमले पर भड़क उठीं मायावती, अखिलेश के दुर्गंध वाले बयान पर भी कसा तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए
ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए
गाजियाबाद में ड्रेनेज सिस्टम ध्वस्त, 3 साल की मानवी की गड्ढे में डूबने से मौत; लोगों का फूटा गुस्सा
गाजियाबाद में ड्रेनेज सिस्टम ध्वस्त, 3 साल की मानवी की गड्ढे में डूबने से मौत; लोगों का फूटा गुस्सा
'भैया से हाथ मिलाने का 10 हजार रेट', ओम प्रकाश राजभर ने बताया अखिलेश यादव से मुलाकात का दाम
'भैया से हाथ मिलाने का 10 हजार रेट', ओम प्रकाश राजभर ने बताया अखिलेश यादव से मुलाकात का दाम
CM योगी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी, जगदगुरू परमहंस आचार्य ने आरोपी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
CM योगी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी, जगदगुरू परमहंस आचार्य ने आरोपी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Explained: अमेरिका से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35 फाइटर जेट! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
US से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए
ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget