एक्सप्लोरर

Aligarh News: इतिहासकार इरफान हबीब ने कहा- औरंगजेब ने तोड़ा था मंदिर, ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर कही ये बात

अलीगढ़ (Aligarh) में प्रख्यात इतिहासकार प्रोफेसर इरफान हबीब (Irfan Habib) ने औरंगजेब (Aurangzeb) ने मंदिर तोड़े पर बयान दिया है. उन्होंने ज्ञानवापी मस्जिद (Gyanvapi Masjid) को लेकर जवाब दिया.

UP News: अलीगढ़ (Aligarh) में प्रख्यात इतिहासकार प्रोफेसर इरफान हबीब (Irfan Habib) ने कहा है कि औरंगजेब (Aurangzeb) ने मंदिर तोड़ा था और उस जमाने में छुपकर काम नहीं होते थे. इतिहास की तारीख में मंदिर तोड़ने की घटना दर्ज है. हिंदू मंदिर के प्रतीक ज्ञानवापी मस्जिद (Gyanvapi Masjid) में पाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब भी पुराने समय में मस्जिद या मंदिर बने, तो उसमें बौद्ध विहारों के पत्थर मंदिरों में मिले हैं. तो क्या मंदिरों को तोड़ दिया जाएं. 

उन्होंने कहा कि यह बेवकूफी भरी बातें हैं. ऐसी स्थिति में बहुत से मंदिर टूट जाएंगे क्योंकि उसमें बौद्ध धर्म के पत्थर लगाए गए हैं. हालांकि इरफान हबीब ने कहा कि मैं हिस्टोरियन हूं, पॉलिटिक्स नहीं करता हूं. ज्ञानवापी मस्जिद पर उन्होंने कहा कि आगे क्या होगा, मुझे नहीं मालूम. ज्ञानवापी के कानूनी मसले पर इरफान हबीब बोलने से बचते रहे.

क्या बोले इतिहासकार?
प्रोफेसर इरफान हबीब ने स्पष्ट तौर पर बताया कि बनारस का मंदिर औरंगजेब ने तोड़ा था और मथुरा का भी मंदिर इसमें शामिल है. जिसे राजा वीर सिंह बुंदेला ने जहांगीर के शासनकाल में बनवाया था. उन्होंने बताया कि यह दो मंदिर प्रमुख हैं. जिसे औरंगजेब ने तोड़ा था और इसमें कोई दो राय नहीं है. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि जो चीज सन् 1670 में बन गई हो, क्या अब उसे तोड़ सकते हैं. यह स्मारक एक्ट के खिलाफ है.

Kedarnath Yatra: केदारनाथ यात्रा रुकने से फंसे 10 हजार से ज्यादा श्रद्धालु, प्रशासन ने सभी से की ये अपील

प्रो. इरफान हबीब कहते हैं कि मंदिर जानकर ही औरंगजेब ने काशी, मथुरा का मंदिर तोड़ा था. बनारस का मंदिर कितना पुराना है इसके बारे में खुलकर नहीं बताया. लेकिन मथुरा का केशव राय का मंदिर जहांगीर के समय में भव्य बनाया गया था. मंदिर तोड़ने के बाद औरंगजेब ने कहा था कि मैं मंदिर नहीं बनने दूंगा. 

हालांकि मुगल काल में मंदिर बने हैं. लेकिन काशी, मथुरा के मंदिर औरंगजेब ने तोड़ा था. अयोध्या में मंदिर बनने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि सन् 1992 में अयोध्या में मस्जिद तोड़ दी गई. उसको चाहे जितना बुरा भला कहें, लेकिन मंदिर बनने का रास्ता साफ हो गया. नई इमारत अब बना सकते हैं. सुप्रीम कोर्ट ने भी अब जमीन दे दी है.

शिवलिंग पर क्या बोले?
प्रोफेसर इरफान हबीब ने बताया कि ज्ञानवापी में शिवलिंग की बात कही जा रही है. लेकिन जो याचिका दाखिल की गई थी. उसमें जिक्र नहीं था. शिवलिंग बनाने का एक कायदा होता है. हर चीज को शिवलिंग नहीं बता सकते. उन्होंने कहा कि जो मुकदमा दायर किया गया. उसमें शिवलिंग का जिक्र नहीं था. लेकिन अब शिवलिंग को मुद्दा बनाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि पहले जब मंदिर तोड़े गए, तो उसके पत्थर मस्जिदों में इस्तेमाल किए गए. 

बहुत सी मस्जिदों में हिंदू प्रतीकों के पत्थर प्रयोग किए गए थे. प्रोफेसर इरफान हबीब ने बताया कि बहुत से मंदिरों में भी बौद्ध धर्म से जुड़े पत्थर मिल जाएंगे. राणा कुंभा का चित्तौड़ में बड़ा मीनार है. उसके एक पत्थर पर अरबी में 'अल्लाह' लिखा है. तो उसे मस्जिद नहीं कह सकते. यह बेवकूफी भरी बातें हैं. क्या मुसलमान कहेंगे कि यह मस्जिद है और हमें दे दिया जाएं.

ये भी पढ़ें-

UP Budget Session 2022: राज्यपाल के अभिभाषण पर अखिलेश यादव ने साधा निशाना, BJP सरकार को लेकर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने विनोद तावड़े को बनाया प्रभारी, जगदीश करेंगे उनकी मदद
यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने विनोद तावड़े को बनाया प्रभारी, जगदीश करेंगे उनकी मदद
मदरसे के नाम पर चंदा लेकर पाकिस्तान भेजा पैसा, ATS ने किया गिरफ्तार
मदरसे के नाम पर चंदा लेकर पाकिस्तान भेजा पैसा, ATS ने किया गिरफ्तार
CM योगी आदित्यनाथ बोले- 'ड्रग्स के साथ स्मार्टफोन के नशे से बचें युवा'
CM योगी आदित्यनाथ बोले- 'ड्रग्स के साथ स्मार्टफोन के नशे से बचें युवा'
भगत सिंह को लेकर IAS रिंकू राही का विवादित बयान, FIR की उठी मांग
भगत सिंह को लेकर IAS रिंकू राही का विवादित बयान, FIR की उठी मांग

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
Tomato Storage Tips: क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
Embed widget