एक्सप्लोरर

अलीगढ़: दलित बारात कांड पर गरमाई सियासत, सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने सरकार पर बोला हमला

Aligarh News: एक दलित युवक की बारात अलीगढ़ के काजिमाबाद गांव में पहुंची थी. दबंगों ने दूल्हे से मारपीट की, सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने इस घटना को लेकर योगी सरकार को चेताया है.

UP News: अलीगढ़ जनपद के अतरौली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत काजिमाबाद गांव में बीते दिनों दलित युवती की बारात के आगमन के दौरान हुई मारपीट को लेकर अब मामला गरमाता हुआ नजर आ रहा है, जिसको लेकर समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दलित परिवार के परिजनों से मुलाकात की है.

इसमें उनके द्वारा मौजूदा सरकार के खिलाफ मोर्चा होते हुए कार्रवाई की मांग की है. रामजीलाल सुमन के द्वारा मोजूदा  सरकार पर तंज कसते हुए आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है, साथ ही उनके द्वारा कहा गया जिस तरह से उत्तर प्रदेश में अराजकता का माहौल है ऐसा महसूस हो रहा है जैसे दबंगों का इकबाल काम कर रहा है और सरकार विफल है.

दरअसल पूरा मामला थाना अतरौली के काजिमाबाद का है जहां  एक दलित युवती की बारात पर हमले का है. घटना गुरुवार रात की बताई जा रही है. जब बुलंदशहर जनपद के खुर्जा क्षेत्र से एक दलित युवक की बारात अलीगढ़ के काजिमाबाद गांव में पहुंची थी. लेकिन बारात में खुशी उस समय मातम में बदल गई जब गांव में प्रवेश के दौरान दूल्हे की गाड़ी गलती से एक स्थानीय बच्चे से टकरा गई. इस मामूली टक्कर के बाद जो कुछ हुआ, उससे हड़कम्प मच गया.

दूल्हे से मारपीट और लूटपाट

बताया जा रहा है कि गांव के कुछ स्थानीय प्रभावशाली लोग, जिनका संबंध एक विशेष समुदाय से बताया जा रहा है, इस घटना को लेकर उग्र हो गए. पहले उन्होंने गाड़ी चालक के साथ अभद्रता की, फिर हाथापाई पर उतर आए. स्थिति इतनी बिगड़ गई कि दूल्हे और उसके परिवार पर भी हमला कर दिया गया. घटना केवल शारीरिक हिंसा तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि लूटपाट का भी आरोप सामने आया है.

घटना के तुरंत बाद बारात में शामिल लोग भयभीत हो उठे और विवाह का माहौल अफरातफरी में बदल गया. कुछ लोगों को गंभीर चोटें भी आईं. पीड़ित परिवार की ओर से थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया. लेकिन अभी तक कोई ख़ास कार्रवाई नहीं हुई.

सरकार पर दलित उत्पीड़न का आरोप

मामले की जानकारी जब सार्वजनिक हुई तो राजनीतिक दलों ने आक्रोश जताया. समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने अतरौली का दौरा किया. शनिवार को उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उनके दर्द को साझा किया. सुमन ने इस हमले को अत्यंत शर्मनाक बताते हुए उत्तर प्रदेश की सरकार पर गंभीर आरोप लगाए.

उन्होंने कहा कि यह केवल एक सामान्य झगड़ा नहीं है, बल्कि समाज में व्याप्त गहरी असमानता और भेदभाव का प्रतीक है. सांसद ने पीड़ितों को सांत्वना देते हुए उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यदि इस मामले में जल्द न्याय नहीं मिला, तो वे इसके खिलाफ सड़क से संसद तक संघर्ष करेंगे.

सम्मान से जीने के हक़ की मांग

रामजीलाल सुमन ने दलितों पर बढ़ते अत्याचार और शोषण पर कहा कहा कि वर्तमान समय में समाज का हर वर्ग आत्म-सम्मान और सम्मानजनक जीवन की अपेक्षा करता है. अब समय आ गया है जब पुरानी मानसिकता और भेदभाव की जंजीरों को तोड़ा जाए. उन्होंने कहा कि हम 21वीं सदी में प्रवेश कर चुके हैं, लेकिन समाज की सोच आज भी कई मामलों में पिछड़ी हुई है.

यह घटना केवल एक जातीय समूह से दूसरे समूह की नाराजगी नहीं है बल्कि यह सामाजिक व्यवस्था में गहराई से बैठी असमानता और विभाजन का नतीजा है. हर नागरिक को संविधान ने समान अधिकार दिए हैं और उन्हें अपमानित करने का किसी को भी हक नहीं है.

योगी सरकार पर सवाल

सांसद रामजीलाल सुमन ने इस दौरान योगी सरकार की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में शासन का इकबाल समाप्त हो चुका है और राज्य में आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के मन में कानून का कोई डर नहीं रह गया है. कहा कि सरकार दलितों और वंचित वर्गों के खिलाफ हो रहे हमलों पर आंख मूंदे हुए है, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं.

आगे कहा कि सरकार की चुप्पी यह दर्शाती है कि वह अपराधियों के साथ खड़ी है. योगी सरकार में कमजोर वर्गों को न्याय दिलाना एक चुनौती बन चुका है. ऐसे हालात में समाज के बुद्धिजीवियों और संवेदनशील नागरिकों को एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए.

माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है

घटना के बाद से गांव में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है. स्थानीय प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है, लेकिन पीड़ित पक्ष का आरोप है कि अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है. ग्रामीणों ने बताया कि अभी भी कुछ हमलावर खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे पीड़ित परिवार और उनके रिश्तेदारों में भय व्याप्त है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget