एक्सप्लोरर

UP Crime News: अलीगढ़ में युवक की मौत पर बवाल, परिजनों ने सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन

UP News: अलीगढ़ में युवक की मौत के बाद परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया. परिवारवालों ने दोस्त पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है. 

Aligarh News: अलीगढ़ के थाना सासनी गेट क्षेत्र में चाकू के हमले में घायक युवक की इलाज की दौरान मौत हो गई. मृतक परिजनों ने युवक के दोस्त पर हत्या का आरोप लगाया है. परिवारवालों ने आरोपी पर कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया. परिजनों का आरोप है कि उनके भाई के ऊपर कई बार लगातार चाकुओं से हमले किए गए जिसके कारण उसकी मौत हो गई. फिलहाल पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत करा दिया है. 

घटना के संबंध में मृतक के परिजनों द्वारा बताया गया कि, थाना सासनी गेट इलाके के भगवान नगर इलाके की है. जहां आरोपी ने युवक पर 12 बार चाकूओं से हमला किया था. बताया गया कि युवक जन सेवा केंद्र चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता था लेकिन उसकी निर्मम हत्या से इलाके में आक्रोश पनप उठा और परिजनों के साथ जनता भी सड़कों पर उतरकर मृतक की मौत का इंसाफ मांग रही है.

उधार के तीन लाख रुपये मांगने पर हत्या- आरोप
जानकारी के मुताबिक, भगवान नगर के रहने वाले अतुल (27) का उसके दोस्त रामू से रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद था. अतुल उधार दिए गए तीन लाख रुपये रामू से मांगता था. रामू रुपये देने में आनाकानी करता था. वहीं 10 मार्च को अतुल ने रामू से उधार दिए रुपए मांगे. आरोप है कि इस दौरान रामू ने नीम करौली बाबा मंदिर के पास बुलाकर अतुल पर चाकू से हमला कर दिया. रामु ने अतुल के शरीर पर करीब एक दर्जन घाव बना डाले. नाजुक हालत में अतुल को एक निजी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान शनिवार को अतुल ने दम तोड़ दिया. 

पिता रामपाल ने आरोप लगाते हुए बताया कि बेटे अतुल को बुलाकर रामू ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी है. मौत की सूचना के बाद परिजनों ने थाना सासनी गेट पर शव रखकर जाम लगा दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझने का प्रयास किया. परिजनों ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. परिजन हरेंद्र ने बताया कि घटना 10 मार्च को हुई थी. आरोपी रामू ने 12 बार चाकू से हमलाकर नाजुक हालत में अतुल को पहुंचा दिया था. शनिवार को घायल अतुल ने दम तोड़ दिया. इसके बाद परिजन भड़क गए और शव को सासनी गेट चौराहे पर रख का जाम लगा दिया. दो थानों का पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गया मामले को लेकर क्षेत्राधिकारी प्रथम अभय कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई प्रचलित है. आरोपी रामू को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई प्रचलित है.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: सपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री, 29 साल का BSP के साथ रहा सियासी, दो बार रह चुके हैं विधायक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इस मुद्दे पर हम...', E20 पेट्रोल के सवाल पर योगी के मंत्री का किनारा
'इस मुद्दे पर हम...', E20 पेट्रोल के सवाल पर योगी के मंत्री का किनारा
देहरादून में फोटो की दुकान जलकर राख, दमकल विभाग ने टाली घटना
देहरादून में फोटो की दुकान जलकर राख, दमकल विभाग ने टाली घटना
Aligarh News: नमाज पढ़ रही पत्नी पर पति ने डाला तेजाब, काम को लेकर होता था विवाद
नमाज पढ़ रही पत्नी पर पति ने डाला तेजाब, काम को लेकर होता था विवाद
हापुड़ में दबंगों के हमले में घायल बुजुर्ग की मौत, 8 दिन बाद तोड़ा दम
हापुड़ में दबंगों के हमले में घायल बुजुर्ग की मौत, 8 दिन बाद तोड़ा दम

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Embed widget