एक्सप्लोरर

Aligarh News: अलीगढ़ में धर्मशाला तोड़ने पहुंची प्रशासनिक टीम का विरोध, रोकी गई कार्रवाई

UP News: अलीगढ़ में धर्मशाला तोड़ने पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा जिसके बाद प्रशासन को बिना कार्रवाई के लौटना पड़ा.

Aligarh News: अलीगढ़ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित रामघाट रोड पर वर्षों पुरानी एक जर्जर धर्मशाला को लेकर सोमवार को उस वक्त माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब प्रशासनिक अमला उसे तोड़ने के लिए मौके पर पहुंचा. पुलिस बल के साथ आए अधिकारियों की कार्रवाई की भनक लगते ही क्षेत्रीय लोग भारी संख्या में जमा हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. महिलाओं ने सांसद की कार को रोक लिया और उनके पैरों पर गिर पड़ीं. 

स्थानीय लोगो का दावा है इस धर्मशाला को लेकर स्थानीय लोगों की भावनाएं गहराई से जुड़ी हुई हैं. वर्षों से यह भवन न केवल यात्रियों और गरीबों के लिए एक विश्राम स्थल रहा है, बल्कि धार्मिक और सामाजिक आयोजनों का भी केंद्र बना हुआ है. प्रशासन द्वारा इसे "जर्जर" घोषित कर तोड़ने की प्रक्रिया शुरू करना स्थानीयों को नागवार गुजरा है. स्थानीय लोगों जमकर प्रदर्शन किया है जिसमें ज्यादा महिलाएं मौके पर मौजूद रही. महिलाओं ने सांसद सतीश गौतम की कार के आगे लेटकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कारियों ने कहा कि अगर धर्मशाला तोड़ा गया तो बड़ा प्रदर्शन होगा.

धर्मशाला तोड़ना उनकी अस्मिता पर चोंट
जब नगर निगम और जिला प्रशासन की टीम बुलडोजर और अन्य मशीनों के साथ रामघाट रोड स्थित धर्मशाला को गिराने पहुंची, तो आसपाल के लोग बड़ी संख्या में वहां जमा हो गए. प्रदर्शनकारी महिलाओं ने पुलिस के सामने रोते हुए कहा कि यह धर्मशाला उनके जीवन से जुड़ी है, इसे तोड़ना उनकी अस्मिता पर चोंट है.

हंगामे सूचना पर मौके पर पहुंचे सांसद सतीश गौतम
हंगामे की सूचना पर सांसद सतीश गौतम मौके पर पहुंचे. उन्होंने भीड़ को आश्वासन दिया कि धर्मशाला को लेकर जनभावनाओं का सम्मान किया जाएगा और प्रशासन को जल्दबाजी में कोई कदम नहीं उठाने दिया जाएगा. उन्होंने कहा, “मैं खुद इस मामले में अधिकारियों से बात करूंगा. जब तक जनता की सहमति नहीं होगी, धर्मशाला नहीं तोड़ी जाएगी.” सांसद के आश्वासन के बाद स्थिति सामान्य हुई.

वहीं, प्रशासन की ओर से यह दलील दी गई कि यह धर्मशाला अब बेहद खतरनाक स्थिति में है और किसी भी वक्त गिर सकती है. एक अधिकारी ने कहा, “हमारे पास तकनीकी रिपोर्ट है जो बताती है कि यह संरचना अब उपयोग योग्य नहीं रही. किसी अनहोनी से पहले इसे हटाना जरूरी है.” प्रशासन का कहना है कि यदि लोगों की सहमति मिलती है तो इस स्थान पर नई धर्मशाला का निर्माण कराया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर पर स्वामी प्रसाद मौर्य का विवादित बयान, कहा- कोई मरा नहीं, सब टांय-टांय फिस्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसोई गैस सिलेंडर पर 29 रुपये की बढ़ोतरी, अखिलेश यादव बोले- 'रोटी के महंगे होने से थाली गई रूठ...'
रसोई गैस सिलेंडर पर 29 रुपये की बढ़ोतरी, अखिलेश यादव बोले- 'रोटी के महंगे होने से थाली गई रूठ...'
मथुरा: बांके बिहारी मंदिर में दर्शन से पहले श्रद्धालु की मौत, गेट नंबर-3 पर बिगड़ी थी तबीयत
मथुरा: बांके बिहारी मंदिर में दर्शन से पहले श्रद्धालु की मौत, गेट नंबर-3 पर बिगड़ी थी तबीयत
हरिद्वार से राजस्थान जा रही बस में लगी आग, बाल-बाल बचे 29 यात्री; सामान जलकर हुआ खाक
हरिद्वार से राजस्थान जा रही बस में लगी आग, बाल-बाल बचे 29 यात्री; सामान जलकर हुआ खाक
Greater Noida News: नोएडा के ATM में फेवीक्विक डालकर ठगी गैंग के आरोपियों से मुठभेड़, एक घायल तो 2 आरोपी गिरफ्तार
नोएडा के ATM में फेवीक्विक डालकर ठगी गैंग के आरोपियों से मुठभेड़, एक घायल तो 2 आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Khan Sir Controversy: हमला, गिरफ्तारी और अब कोचिंग सील...बुरे फंसे खान सर! | Patna Coaching Firing
LPG Price Hike: घरेलू गैस सिलेंडर में ₹29 की बढ़ोतरी, यहां देखें अपने शहर के नए रेट | Breaking
Sansani : दोस्ती, भरोसा और खूनी लालच! Crime News
YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिमल नथवानी की एंट्री से झारखंड राज्यसभा चुनाव में बढ़ी हलचल, दूसरी सीट पर दिलचस्प हुआ मुकाबला
परिमल नथवानी की एंट्री से झारखंड राज्यसभा चुनाव में बढ़ी हलचल, दूसरी सीट पर दिलचस्प हुआ मुकाबला
दीपक प्रकाश को MLC नहीं बनाए जाने की क्या है वजह? उपेंद्र कुशवाहा के 3 बड़े झटकों के समझें मायने
दीपक प्रकाश को MLC नहीं बनाए जाने की क्या है वजह? उपेंद्र कुशवाहा के 3 बड़े झटकों के समझें मायने
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अन्नामलाई ने लॉन्च किया नया संगठन तो थलापति विजय की पार्टी की आया रिएक्शन, कहा- 'BJP की पुरानी फिल्म...'
अन्नामलाई ने लॉन्च किया नया संगठन तो थलापति विजय की पार्टी की आया रिएक्शन, कहा- 'BJP की पुरानी फिल्म...'
Peddi BO Collection Day 3: राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
LPG Price Hike: 1422 रुपया कमर्शियल, 89 रुपये महंगा हुआ घरेलू सिलेंडर; ईरान में जंग ने बिगाड़ा खेल
1422 रुपया कमर्शियल, 89 रुपये महंगा हुआ घरेलू सिलेंडर; ईरान में जंग ने बिगाड़ा खेल
घर में दम घुटता है साहब! मुंबई में बोरी बिछाकर खुले मैदान में सोने को मजबूर हुए मजदूर, वायरल वीडियो ने झकझोरा
घर में दम घुटता है साहब! मुंबई में बोरी बिछाकर खुले मैदान में सोने को मजबूर हुए मजदूर
अब डॉक्टर नहीं, AI बताएगा आपकी सेहत का हाल! Instagram-WhatsApp पर Meta ला रहा बड़ा अपडेट
अब डॉक्टर नहीं, AI बताएगा आपकी सेहत का हाल! Instagram-WhatsApp पर Meta ला रहा बड़ा अपडेट
Embed widget