एक्सप्लोरर

’10 साल में हम वहीं के वहीं खड़े हैं…’, इन मुद्दों पर अखिलेश यादव ने मोदी सरकार को घेरा

Akhilesh Yadav Speech: लोकसभा में बजट पर चर्चा के दौरान अखिलेश यादव ने केंद्र की मोदी सरकार को कई मुद्दों पर घेरा. उन्होंने पीएम मोदी की कम मार्जिन से जीत का भी जिक्र किया.

Akhilesh Yadav Speech in Lok Sabha: लोकसभा में सपा चीफ औ कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने मंगलवार (30 जुलाई) को केंद्रीय बजट 2024-25 पर सदन में जारी चर्चा में भाग लिया. इस दौरान उन्होंने केंद्र की बीजेपी सरकार को कई मुद्दों पर घेरने का काम किया. अखिलेश यादव ने बीजेपी को यूपी में मिली करारी हार का जिक्र करते हुए पीएम मोदी पर भी निशाना साधा. 

लोकसभा में बजट पर चर्चा के दौरान अखिलेश यादव ने केंद्र की मोदी सरकार जमकर घेरा. इस दौरान उन्होंने कहा कि "10 साल में हम वहीं के वहीं खड़े हैं, जो रिजल्ट आए हैं उसमें दिखाई पड़ रहा है कि आपने कितना काम किया. अगर सब कुछ अच्छा किया होता तो क्या परिणाम ऐसे आए होते.

बीजेपी को यूपी में मिली हार पर अखिलेश यादव ने कसा तंज 

अखिलेश यादव ने कहा कि जो ट्रेड डेफिसिट है उसको कैसे खत्म करेंगे. 10 साल में अगर हम वहीं के वहीं खड़े हैं और ऐसा कुछ न दिख रहा हो और जो रिजल्ट आए हैं यूपी के उसमें दिखाई दे रहा है कि आप ने (बीजेपी) कितना काम किया है. ये अगर सबकुछ अच्छा किया होता तो क्या रिजल्ट ऐसे आए होत. हारे ही नहीं हैं आप सीटें ही कम नहीं हुई है, बल्कि पीएम भी वोट से हारे हैं. जो कभी पांच लाख वोटों के अंतर से जीतना था जिन्हें या 10 लाख वोटों के अंतर से जीत का टारगेट बनाया था, वो कुछ वोटों से ही जीते हैं.

"10 साल में हम वहीं के वहीं खड़े हैं, जो रिजल्ट आए हैं उसमें दिखाई पड़ रहा है कि आपने कितना काम किया। अगर सब कुछ अच्छा किया होता तो क्या परिणाम ऐसे आए होते।"

- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी pic.twitter.com/YmSKMTGZPR

— Samajwadi Party (@samajwadiparty) July 30, 2024

">

बजट में यूपी की हिस्सेदारी पर उठाए सवाल 

अखिलेश यादव ने बजट में यूपी की उपेक्षा पर भी सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल के अंदर यूपी को कोई बड़ा प्रोजेक्ट नहीं मिला है. कोई आईआईएम मिला है, कोई आईआईटी मिली हो, जो आईआईआईटी कभी उत्तर प्रदेश को मिली थी उसमें सरकार की तरफ से क्या सहयोग हुआ है. हमें न कोई आईएम मिला है न कोई दूसरी संस्था मिली है. मेडिकल के क्षेत्र में भी यूपी में कोई बड़ी संस्था नहीं आई है. जो दो एम्स (रायबरेली और गोरखपुर) में आए हैं वो समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान जमीन दी गई तभी आए. 

प्राइवेटाइजेशन का जिक्र कर मोदी सरकार को घेरा 

रायबरेली और गोरखपुर एम्स में इलाज का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने सवाल खड़ा किया कि क्या इन दो एम्स में पर्याप्त इलाज मिल पा रहा है. मेक इन इंडिया का जिक्र करते हुए उन्होंने मोदी सरकार पर हमला बोला और कहा कि सपना तो दिखाया गया था कि प्राइवेटाइजेशन हो जाएगा तो नौकरियां मिल जाएंगी. कुछ हद तक तो बहुत सी चीजें प्राइवेटाइजेशन हो गईं, लेकिन नौकरियां कम होती चली गई. 

अखिलेश यादव ने कहा, "सबसे बड़ा सवाल है कि जो PDA परिवार के लोगों को हक और सम्मान मिलना चाहिए, क्या यह सरकार वह दे पा रही है?" 

ये भी पढ़ें: Firozabad: महिला पुलिसकर्मी की स्कूटी डिवाइडर से टकराई, फिर महिला दरोगा ने उठाया ये कदम, हो रही तारीफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget