एक्सप्लोरर

अखिलेश यादव बोले- पश्चिम बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी के लिए प्रचार करेगी सपा

अखिलेश ने कहा कि बंगाल विधानसभा चुनाव में सपा ममता बनर्जी की पार्टी का समर्थन करेगी. उन्होंने भाजपा पर बुंदेलखंड के साथ धोखा करने का आरोप लगाया.

झांसी: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बुंदेलखंड की जनता ने भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास करते हुए अपने क्षेत्र से पूर्ण बहुमत दिया था, लेकिन इस पार्टी ने उनका 100 फीसदी विश्वास तोड़ा है. समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेने झांसी पहुंचे अखिलेश ने भाजपा पर बुंदेलखंड के साथ धोखा करने का आरोप लगाया.

अखिलेश ने कहा, "बुंदेलखंड में किसान आत्महत्या कर रहे हैं. यहां से जो सांसद चुनकर लोकसभा गए थे, वे बजट में किसानों के मुद्दे नहीं रख पाए. बजट की बात आई तो कोई मदद नहीं की. सबसे अधिक बुंदेलखंड के किसान संकट में हैं. महोबा और झांसी में आए दिन किसान आत्महत्या कर रहे हैं. इसके बावजूद सरकार की नींद टूटने का नाम नहीं ले रही. भाजपा ने बुंदेलखंड की जनता के साथ विश्वासघात किया है." उन्होंने कहा कि यह सरकार सपा सरकार के प्रोजेक्टों की गति धीमी कर रही है, ताकि इन प्रोजेक्टों का श्रेय खुद ले सके. इन्होंने एंबुलेंस सेवा बर्बाद कर दी. पांच सौ बेड का अस्पताल भी पूरा नहीं किया गया. भाजपा सरकार से जनता पूरी तरह ऊब चुकी है. अब सरकार के गिनती के दिन ही बचे हैं.

बंगाल चुनाव में सपा ममता बनर्जी का समर्थन करेगी- अखिलेश

सपा अध्यक्ष ने कहा कि पश्चिम बंगाल में सत्ता की कुर्सी हासिल करने के लिए हर जतन कर रही भारतीय जनता पार्टी की राह में रोड़ा अटकाने के लिए विपक्षी दल तैयार हैं. एक तरफ जहां संयुक्त मोर्चा ने बंगाल चुनाव में भाजपा के खिलाफ प्रचार करने का ऐलान किया है. अखिलेश ने कहा कि बंगाल विधानसभा चुनाव में सपा ममता बनर्जी की पार्टी का समर्थन करेगी. उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा और पार्टी के तमाम कार्यकर्ता चुनावों में के लिए प्रचार करेंगे.

झांसी में कुछ समय बिताने के बाद अखिलेश यादव सड़क मार्ग से मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में स्थित शिविर स्थल ओरछा क्लब एंड रिसॉर्ट रवाना हो गए. शिविर में झांसी, ललितपुर और जालौन जिले की नौ विधानसभाओं के 100-100 कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें-

CM योगी आदित्यनाथ का दावा- अल्पसंख्यक समाज को मिला आबादी से कई गुना ज्यादा लाभ

अयोध्या: राम मंदिर के लिए ट्रस्ट ने खरीदी 7,285 वर्ग फीट जमीन, 70 नहीं अब इतने एकड़ में होगा मंदिर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'US, चीन और पाकिस्तान अभिजीत दीपके की....', जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर महंत सीताराम दास का दावा
'US, चीन और पाकिस्तान अभिजीत दीपके की...', जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर महंत सीताराम दास का दावा
वाराणसी में रेलवे स्टेशन पर पुरुषों से छेड़छाड़, एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को किया गिरफ्तार
वाराणसी में रेलवे स्टेशन पर पुरुषों से छेड़छाड़, एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड में मानसून का कहर जारी, 73 सड़कें बंद, प्राकृतिक आपदाओं में अबतक 27 लोगों की मौत
उत्तराखंड में मानसून का कहर जारी, 73 सड़कें बंद, प्राकृतिक आपदाओं में अबतक 27 लोगों की मौत
लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड वाली अवैध बिल्डिंग बुलडोजर से ध्वस्त, 15 छात्रों की हुई थी मौत
लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड वाली अवैध बिल्डिंग बुलडोजर से ध्वस्त, 15 छात्रों की हुई थी मौत

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Jantar Mantar Protest Live: CJP और सरकार की बैठक से पहले जंतर-मंतर को बैरिकेड लगाकर किया सील, भारी सुरक्षा बल तैनात
Live: CJP और सरकार की बैठक से पहले जंतर-मंतर को बैरिकेड लगाकर किया सील, भारी सुरक्षा बल तैनात
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
Why Cockroaches Come Out At Night: रात में ही किचन में क्यों निकलते हैं सबसे ज्यादा कॉकरोच? जानिए वजह और भगाने के आसान उपाय
रात में ही किचन में क्यों निकलते हैं सबसे ज्यादा कॉकरोच? जानिए वजह और भगाने के आसान उपाय
प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों की बल्ले-बल्ले, प्रति एकड़ 4000 देगी सरकार
प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों की बल्ले-बल्ले, प्रति एकड़ 4000 देगी सरकार
Embed widget