एक्सप्लोरर

UP Election 2022: अखिलेश यादव बोले- पिछड़ों का आरक्षण छीन रही है BJP, सपा सरकार आने पर पिछड़ों की होगी गिनती

UP Elections: अखिलेश यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी पिछड़ों का आरक्षण छीन रही है. समाजवादी सरकार आने पर पिछड़ों की गिनती कराकर भागीदारी और सम्मान दिया जाएगा.

UP Assembly Election 2022: परिवारवाद को लेकर अक्सर बीजेपी के निशाने पर आने वाली समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पलटवार करते हुए गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी को सबसे बड़ी परिवारवादी पार्टी करार दिया. अखिलेश ने मुजफ्फरनगर के बढ़ाना इलाके में सपा द्वारा आयोजित कश्यप महासम्मेलन में कहा, ''बीजेपी सबसे बड़ी परिवारवादी पार्टी है. बीजेपी को अपना परिवारवाद नहीं दिखाई देता.''

अखिलेश ने संपूर्ण सपा को समाजवादी परिवार करार देते हुए कहा, ''समाजवादी पार्टी समाजवादी परिवार हैं. हम सभी समाजवादी परिवार के लोग हैं. समाजवादी पार्टी लगातार लोगों को जोड़ने का काम कर रही है. कई छोटे दलों को भी साथ लिया है.'' गौरतलब है कि बीजेपी परिवारवाद के मुद्दे को लेकर सपा और मुलायम सिंह यादव कुनबे को अक्सर घेरती रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अक्सर अपने भाषणों में सपा को एक परिवार की पार्टी कहते रहे हैं.

सपा प्रमुख ने कहा कि विधानसभा चुनाव में इंकलाब होगा और 2022 में बदलाव होगा. प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है. सपा के साथ हर वर्ग का समर्थन है. उन्होंने कहा, ''समाजवादी सरकार बनने पर किसानों का सम्मान होगा. नौजवानों को नौकरी मिलेगी. महंगाई कम होगी. बिजली के बिल से किसानों, बुनकरों को राहत मिलेगी. सिंचाई मुफ्त करेंगे. पढ़ाई का अच्छा इंतजाम किया जायेगा.'' पूर्व मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि समाजवादी पार्टी की सरकार में कश्यप समाज से लेकर सभी वर्गों का सम्मान होगा. कश्यप समाज की जो 18 सूत्री मांगे हैं उन पर विचार किया जाएगा. किसान, पिछड़े, अगड़े, दलित, अल्पसंख्यकों सहित सभी वर्गों की बड़े पैमाने पर भागीदारी रहेगी.

बीजेपी पिछड़ों का आरक्षण छीन रही है- अखिलेश

अखिलेश ने कहा कि बीजेपी सरकार ने किसानों-नौजवानों-पिछड़ों-दलितों, अगड़ों सभी को धोखा दिया है. ये नफरत फैलाने वाले समाज में खाईं पैदा करने वाले लोग हैं. उन्होंने कहा कि जो सरकार पिछड़ों की गिनती नहीं करा सकती है वह हक और सम्मान नहीं देगी. बीजेपी पिछड़ों का आरक्षण छीन रही है. समाजवादी सरकार आने पर पिछड़ों की गिनती कराकर भागीदारी और सम्मान दिया जाएगा.

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्वांचल के लोगों ने बीजेपी के लिए दरवाजा बंद कर दिया है. अब पश्चिमी यूपी के लोग भी उसके लिए दरवाजा बंद कर देंगे. किसान-नौजवान, पिछड़े, अगड़े, दलित, अल्पसंख्यक सभी मिलकर इस बार बीजेपी का सफाया कर देंगे.

यह भी पढ़ें-

UP: केंद्रीय रक्षा मंत्री Rajnath Singh आज से लखनऊ के तीन दिवसीय दौरे पर, यहां जानें उनका मिनट टू मिनट कार्यक्रम

UP Election 2022: चुनावी चक्रव्यूह तैयार करने आज वाराणसी पहुंचेंगे अमित शाह, कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगले 24 घंटों में बदलेगा यूपी का मौसम, तेज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट
अगले 24 घंटों में बदलेगा यूपी का मौसम, तेज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: BJP-SP के बीच निर्दलीय ने बढ़ाई चुनौती
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: BJP-SP के बीच निर्दलीय ने बढ़ाई चुनौती
UP MLC Election Results 2026 Live: 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
Live: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget