एक्सप्लोरर

योगी के मंत्री ने सपा पर लगाए वोटों की धांधली के आरोप, अब अखिलेश यादव बोले- ये तो गए

UP News: बीजेपी विधायक और योगी सरकार के मंत्री असीम अरुण ने दावा किया है कि समाजवादी पार्टी के समय ब्लॉक प्रमुख रहे नवाब सिंह का वोटर लिस्ट में दो बूथों पर नाम है.

देश की राजनीति में इस समय वोट चोरी के आरोपों को लेकर हलचल तेज है. इसी बीच अब समाजवादी पार्टी पर वोटों की धांधली का गंभीर आरोप लगाया है और यह आरोप योगी सरकार के मंत्री असीम अरुण ने लगाया है. बीजेपी विधायक का आरोप है कि उत्तर प्रदेश के कन्नौज में समाजवादी पार्टी ने वोटों की धांधली की है. अब इस मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंत्री असीम अरुण को जवाब दिया है.

सपा चीफ अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-"देखना है कि अपनी ही सरकार के कार्यकाल में धांधली का आरोप लगाने वालों को दिल्ली वाले हटाते हैं या लखनऊ वाले या ‘दो इंजन के बीच मे…’ वाली कहावत में इनका पत्ता सा होता है. क्योंकि दिल्ली वालों को लग रहा है कि हमारे अधीन आने वाले आयोग पर ‘किसी और के कहने पर’ उँगली उठाई जा रही है और लखनऊ वालों को लग रहा है कि हमारे प्रशासन पर ‘किसी और के कहने पर’ आरोप लगाया जा रहा है. अब ये हटे नहीं तो घट तो जाएंगे ही, कभी-कभी ज्यादा होशियारी भारी पड़ जाती है. ये तो गए!"

बता दें कि यूपी के समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण की तरफ से एक्स पर एक वीडियो शेयर किया गया है. जिसमें उन्होंने कन्नौज की वोटर लिस्ट में कथित धांधली के बारे में बात करते हुए सपा पर आरोप लगाए हैं. बीजेपी विधायक ने शुरुआत में कहा कि वे चुनाव आयोग का पूरा समर्थन करते हैं, जो किसी भी शेष कमियों को दूर करने का प्रयास कर रहा है. इसके साथ ही उन्होंने वोटर लिस्ट में धांधली का जिक्र करते हुए सपा सरकार के समय ब्लॉक प्रमुख रहे नवाब सिंह यादव का जिक्र किया है. उन्होंने कहा कि नवाब सिंह यादव का नाम अरंगापुर और ग्वाल मैदान पर दो अलग-अलग स्थानों पर वोटर लिस्ट में दर्ज था.

सपा और निर्वाचन आयोग के बीच तू-तू, मैं-मैं, CEO UP को बोलना पड़ा- ये तो ज्यादती कर रहे हैं...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अस्थायी तौर पर रोकी गई, भारी बारिश और भूस्खलन के चलते फैसला
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अस्थायी तौर पर रोकी गई, भारी बारिश और भूस्खलन के चलते फैसला
लखनऊ के जवाहर भवन में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
लखनऊ के जवाहर भवन में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
वक्फ घोटाले को लेकर पूर्व मंत्री मोहसिन रजा की CM योगी से मुलाकात, SIT जांच और ऑडिट की मांग
वक्फ घोटाले को लेकर पूर्व मंत्री मोहसिन रजा की CM योगी से मुलाकात, SIT जांच और ऑडिट की मांग

वीडियोज

₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज से दिल्ली पुलिस ने किया इनकार, प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भांजने के आए थे कई वीडियो
जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज से दिल्ली पुलिस ने किया इनकार, प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भांजने के आए थे कई वीडियो
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
Sonam Wangchuk Hunger Strike: नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
Embed widget