एक्सप्लोरर

अपनी जान छुड़ाने के लिए दुष्कर्म बलात्कार पीड़िता को सरकार ने दिल्ली भेजा : अखिलेश यादव

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उन्नाव जाकर दुष्कर्म के बाद जलाई गई युवती के परिवार वालों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी बेटी को न्याय दिलाने के लिये संघर्ष करेगी।

उन्नाव, एजेंसी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्नाव दुष्कर्म मामले में कहा कि हमारी पार्टी बेटी को न्याय दिलाने के लिये संघर्ष करेगी। सपा अध्यक्ष ने शनिवार दोपहर बाद उन्‍नाव जिले के बिहार थाना क्षेत्र के हिंदूनगर भाटन खेडा गांव पहुंचे। अखिलेश यादव ने बीते पांच दिसंबर को जिंदा जलाई गयी युवती के परिजन से मुलाकात कर उन्‍हें सांत्‍वना दी और परिवार को न्‍याय दिलाने का भरोसा दिलाया।

गौरतलब है कि उन्नाव जिले के बिहार थाना क्षेत्र की रहने वाली 23 वर्षीय युवती पर उसके साथ दुष्कर्म करने के दो आरोपियों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। करीब 90 फीसदी तक जल चुकी लड़की को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था, जहां छह दिसंबर रात उसकी मौत हो गयी।

सपा अध्यक्ष ने दुष्कर्म पीड़िता के पिता से बातचीत में स्थानीय प्रशासन द्वारा की जा रही कार्यवाही के बारे में भी जानकारी ली। इलाज के लिए दिल्‍ली भेजने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार ने पीड़िता को उसकी जान बचाने के लिए नहीं अपनी जान छुड़ाने के लिए दिल्ली भेजा था। यहां पर राजनीति न हो इसलिए दिल्ली भेजा। सपा प्रमुख ने कहा कि हमारी जिम्मेदारी बनती है कि परिवार को न्याय मिले। जो दोषी हैं, उनको कड़ी से कड़ी सजा मिले।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र
दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र
लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
उत्तराखंड चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, कम मार्जिन और हारी हुई सीटों पर फोकस
उत्तराखंड चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, कम मार्जिन और हारी हुई सीटों पर फोकस
लखनऊ में जातिगत भेदभाव: BJP विधायक को नहीं करने दी पूजा, बेटे बोले- 'यह कैसी आजादी'
लखनऊ में जातिगत भेदभाव: BJP विधायक को नहीं करने दी पूजा, बेटे बोले- 'यह कैसी आजादी'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget