एक्सप्लोरर

सीएम योगी आदित्यनाथ का पुराना वीडियो शेयर कर अखिलेश यादव ने कसा तंज, बोले- दावे हैं दावों का क्या…

Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ का एक पुराना वीडियो शेयर कर उन पर तंज कसा है.

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में सीएम महाकुंभ से जुड़ी तैयारियों की बात कर रहे हैं.

कन्नौज सांसद ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें सीएम कहते दिख रहे हैं- हम लोग ये मान कर चल रहे हैं कि 13 जनवरी से 26 फरवरी तक प्रयागराज में इस आयोजन के 45 दिन में 40 करोड़ लोग आएंगे. तैयारी हमारी 100 करोड़ की है. हम लोग ये मान कर चलते हैं मौनी अमावस्या के दिन जो मुख्य मूहुर्त होगा उस दिन मेरा ये मानना है कि 6 करोड़ लोग आएंगे. तैयारी हमारी 10 करोड़ की है.

सीएम का यह वीडियो शेयर कर अखिलेश ने लिखा- 'दावे हैं दावों का क्या…' इससे पहले संसद में भी मंगलवार, 4 फरवरी को सपा चीफ ने कहा था  महाकुंभ में हमारे अपने लोग मारे गए हैं जिसमें परिवार का हर रिश्ता दिवंगत हुआ है. सरकार ने तो कहा था कि हमने 100 करोड लोगों के आने का इंतजाम किया है.

'यह कहां की सनातन परम्परा है...'
सांसद अखिलेश यादव ने कहा था कि उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ में मृतकों की संख्या को छिपाने का काम किया है. मृतकों के परिजन भटक रहे है. सरकार कोई जानकारी नहीं दे रही है. महाकुंभ में लोग पुण्य कमाने आये थे लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार की लापरवाही के कारण अपनों के शव लेकर गये है. श्रद्धालुओं के शव मिल रहे थे. सरकार स्नान करने वालों और चश्मदीदों की बात स्वीकार नहीं कर रही थी. हद हो गयी, एक तरफ भगदड़ में जाने गयी थीं, लाशें मिल रही थीं, शवगृह में रखी गयी थीं, लोग अस्पतालों में कराह रहे थे, दूसरी तरफ सरकार सरकारी हेलीकाप्टर में फूल भरकर वर्षा करा रही थी.

अखिलेश ने कहा था कि यह कहां की सनातन परम्परा है, जहां लाशें पड़ी हो, वहां फूल गिराये गये. यह सरकार की संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है. उत्तर प्रदेश सरकार पूरी घटना मृतकों की संख्या, घायलों की संख्या छिपाने में लगी रही. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री घटना को छिपाने और झूठ बोलने में लगे रहे हैं. उन्होंने शोक तक प्रकट नहीं किया. जब राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने शोक प्रकट कर दिया तो घटना के 17 घंटे बाद मुख्यमंत्री ने भगदड़ को स्वीकार किया.

अयोध्या में BJP और सपा की नाक का सवाल बनी मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान कल, तैयारियां पूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
आजमगढ़ में किसान उत्सव दिवस का आयोजन, दी गई योजनाओं की जानकारी
आजमगढ़ में किसान उत्सव दिवस का आयोजन, दी गई योजनाओं की जानकारी

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget