एक्सप्लोरर

अयोध्या में BJP और सपा की नाक का सवाल बनी मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान कल, तैयारियां पूरी

Milkipur By Election 2025: मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव में दस उम्मीदवार मैदान में हैं. कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी ने चुनाव से दूरी बनाई है.कांग्रेस ने सपा को समर्थन दिया है.

Milkipur Bypolls 2025: अयोध्या जिले के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए तैयारियां पूरी कर ली गयी है. यहां पांच फरवरी को मतदान होगा. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. मिल्कीपुर विधानसभा सीट से 2022 में समाजवादी पार्टी (सपा) के चिह्न पर अवधेश प्रसाद ने जीत दर्ज की थी. प्रसाद ने 2024 के लोकसभा चुनाव में फैजाबाद (अयोध्या) से सांसद चुने जाने के बाद विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था, जिससे इस सीट पर उपचुनाव की जरूरत पड़ी.

उप चुनाव में अपनी-अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए जहां एक तरफ सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूरी ताकत झोंकी, वहीं राज्‍य के मुख्‍य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के शीर्ष नेताओं ने भी यहां मतदाताओं को साधने में कोई कसर नहीं छोड़ी है.

उपचुनाव में मिल्कीपुर सीट पर दस उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी ने चुनाव से दूरी बनाई है. अलबत्ता कांग्रेस ने सपा को समर्थन दिया है.

इस चुनाव में भाजपा ने चंद्रभानु प्रसाद को अपना उम्मीदवार बनाया है जबकि उनके मुकाबले समाजवादी पार्टी ने सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को मौका दिया है. अयोध्या के राजनीतिक जानकार कहते हैं कि इस उप चुनाव में भाजपा ने सपा पर परिवारवाद का आरोप लगाकर राष्ट्रवाद का नारा दिया है.

रामभद्राचार्य पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का पलटवार, कहा- वह सत्ता के प्रति निर्मोही...

आसपा (कां) ने उतारा उम्मीदवार
नगीना के सांसद चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व वाली आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने भी मिल्कीपुर में अपना उम्मीदवार उतारा है.

जानकारों का कहना है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा के अवधेश प्रसाद की फैजाबाद (अयोध्या) पर जीत को भाजपा के लिए झटके के रूप में देखा गया और इस हार से उबरने के लिए पार्टी उपचुनाव में जीत हासिल करने के लिए पूरा दमखम लगा रही है.

अधिकारियों के अनुसार पांच फरवरी को उपचुनाव के तहत मतदान सुबह सात बजे शुरू होगा और शाम पांच बजे तक चलेगा. यहां 3,70,829 मतदाता हैं, जो 10 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे.

अधिकारियों ने यहां बताया कि मिल्कीपुर उपचुनाव के लिए 414 बूथ बनाए गए हैं, जिनके लिए मतदान दल राजकीय इंटर कॉलेज से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ रवाना हो रहे हैं.

सोमवार को, चुनाव प्रचार समाप्त होने से पहले, समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने एक सभा को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा ने नौ सीटों पर पिछले वर्ष उपचुनाव कराया, लेकिन हार के डर से मिल्कीपुर सीट का चुनाव टाल दिया था. भाजपा जानती थी कि मिल्कीपुर के लोग समाजवादियों का साथ कभी नहीं छोड़ सकते, इसलिए उन्होंने सुनिश्चित किया कि चुनाव टल जाए. लेकिन जो लोग चुनाव से भागेंगे, जनता उन्हें मिल्कीपुर से बाहर निकालने का काम करेगी.”

इन नेताओं ने किया प्रचार
वहीं, अयोध्या में 22 वर्षीय एक दलित युवती की हत्‍या के मामले को लेकर अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए रविवार को प्रेसवार्ता के दौरान सांसद प्रसाद रो पड़े थे. पत्रकारों से बात करते हुए भावुक हुए प्रसाद बोले, ‘‘मैं उसे बचाने में असफल रहा.’’

मिल्कीपुर में उसी दिन रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे ''नौटंकी'' करार दिया था और कहा था कि इस मामले की जांच जब नीचे तक जाएगी तो उसमें भी समाजवादी पार्टी का ही कोई दरिंदा निकलेगा.

अयोध्या पुलिस ने सोमवार को दलित महिला की हत्या में कथित संलिप्तता के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया.

उप्र के उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने भी पार्टी उम्मीदवार के लिए प्रचार किया है. मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव ने पिछले बृहस्पतिवार को मिल्कीपुर में रोड शो किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर के आसपास फूड डिलीवरी पर रोक, अखिलेश यादव बोले- 'नोटबंदी के बाद अब फूडबंदी'
जंतर-मंतर के आसपास फूड डिलीवरी पर रोक, अखिलेश यादव बोले- 'नोटबंदी के बाद अब फूडबंदी'
जंतर-मंतर पर वर्दी में पहुंचे 'कांस्टेबल' का दावा निकला झूठा? उत्तराखंड पुलिस ने बताई पूरी सच्चाई
जंतर-मंतर पर वर्दी में पहुंचे 'कांस्टेबल' का दावा निकला झूठा? उत्तराखंड पुलिस ने बताई पूरी सच्चाई
अलीगढ़ में आजम खान की यूनिवर्सिटी को लेकर प्रदर्शन, पुलिस ने सपा कार्यकर्ता पर तानी पिस्तौल
अलीगढ़ में आजम खान की यूनिवर्सिटी को लेकर प्रदर्शन, पुलिस ने सपा कार्यकर्ता पर तानी पिस्तौल
बाराबंकी में खाद को लेकर हाहाकार! किसान कतारों में, DM बोले- यूरिया-डीएपी की कोई कमी नहीं
बाराबंकी में खाद को लेकर हाहाकार! किसान कतारों में, DM बोले- यूरिया-डीएपी की कोई कमी नहीं

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget