एक्सप्लोरर

'CM योगी बीजेपी के सदस्य नहीं' अखिलेश यादव ने कर दिया बड़ा दावा, कहा- केवल चुनाव के लिए...

Lucknow News: सपा चीफ ने सीएम योगी सरकार को लेकर कहा कि दिल्ली सरकार के 11 साल और यहां के 9 साल में गोरखपुर में मेट्रो नहीं बनी वो जानते हैं कि गोरखपुर में गोरख धंधा चल रहा.

UP News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर बड़ा बयान दिया है. सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर दावा किया है कि हमारे मुख्यमंत्री तो बस चुनाव के लिए है वो बीजेपी के सदस्य नहीं है.

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि पता नहीं बीजेपी को क्या हो गया जहां उन्हें जमीन दिखाई दे रही वो वहां कब्जा कर ले रहे हैं और ये हर शहर/जिला में हो रहा है. शासन-प्रशासन का साथ लेकर कब्जा करने का काम बीजेपी कर रही है. अभी जैसा माता प्रसाद पांडे बड़ा हो रहे थे तो उन्हें रोकने के लिए बुलडोजर और बुलडोजर की बगल में बीजेपी कार्यकर्ता और उनका साथ पुलिस प्रशासन था और उनको समर्थन था वहां के सबसे ऊंचे चुने हुए लोग थे.

सपा चीफ ने सीएम योगी को लेकर कहा कि अगर उन्हें गोरखपुर के लिए कुछ काम करना था तो उन्हें अपनी सबसे पहली घोषणा याद रखनी थी और उन्होंने झांसी में कहा था कि झांसी के साथ गोरखपुर में मेट्रो बनाएंगे. दिल्ली सरकार के 11 साल और यहां के 9 साल में गोरखपुर में मेट्रो नहीं बनी वो जानते हैं कि गोरखपुर में गोरख धंधा चल रहा. अगर गोरखपुर की सच्चाई सामने आ जाए तो वहां विरासत का नहीं हिरासत का गलियारा बनाना पड़ेगा.

अब अगला नंबर गोरखपुर और मथुरा का है- अखिलेश यादव

पूर्व सीएम ने कहा कि हमारी मांग है बाजार की कीमत के हिसाब से मुआवजा मिलना चाहिए गोरखपुर में और जब उनकी खुद की जमीन का मामला था तो अधिकतम संभव मूल्य पर मुआवजा अपनाया गया और दयावान बनने के लिए वाहवाही भी लूटी. सच्चाई तो ये है कि कॉरिडोर के नाम पर बहुत बड़ा भाजपाई लूट तंत्र बना हुआ है. इस खेल में कुछ गिने चुने भाजपाई मलाई काट रहे और स्थानीय जनता के साथ ठगी हो रही. अयोध्या, प्रयागराज में बीजेपी लोकसभा हारी अब अगला नंबर गोरखपुर और मथुरा का है.

हमारी सरकार आएगी तो गोरखपुर में विकास का गलियारा बनाएंगे- अखिलेश यादव

सपा मुखिया ने कहा कि उनके अपने सलाहकार को इस्तीफा देना पड़ा पता नहीं किसी से पीछे से हाथ मिलाए हुए थे. वहां कई और छुपे हुए लोग बैठे हैं जो जमीन हड़पने का काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि लखनऊ एक्सप्रेसवे और लखनऊ मेट्रो जब बनी तब किसानों को उचित राशि दी गई वो भी सर्कल रेट बढ़ाकर. पुराने लखनऊ में पावर स्टेशन के लिए मार्केट वैल्यू के अनुसार राशि दी गई. हमारी सरकार आएगी तो गोरखपुर में विकास का गलियारा बनाएंगे और वहां का सबसे बड़ा कारखाना समाजवादियों की देन है जो नेता जी ने शुरू कराया था.

लखनऊ में कई तालाब पर हुआ कब्जा

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने दावा किया लखनऊ में कई तालाब कब्जा हो चुके हैं, सेटेलाइट मैप में जो तालाब दिखाई दे रहे थे 2017 तक वो अब नहीं दिखाई दे रहे. इसकी सही जानकारी के लिए इन्हें अमेरिका जाना पड़ेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिद्धार्थनगर में बुलडोजर एक्शन, सरकारी जमीन पर बना मदरसा ध्वस्त
सिद्धार्थनगर में बुलडोजर एक्शन, सरकारी जमीन पर बना मदरसा ध्वस्त
दरोगा की पिटाई के बाद लखनऊ नगर निगम सख्त, अवैध डेयरियों पर एक्शन
दरोगा की पिटाई के बाद लखनऊ नगर निगम सख्त, अवैध डेयरियों पर एक्शन
कभी बेचते थे सब्जी अब BJP में मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानें अमर पाल मौर्य का राजनीतिक सफर
कभी बेचते थे सब्जी अब BJP में मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानें अमर पाल मौर्य का राजनीतिक सफर
रामपुर में पत्नी से हैवानियत, प्राइवेट पार्ट में करंट लगाकर की हत्या
रामपुर में पत्नी से हैवानियत, प्राइवेट पार्ट में करंट लगाकर की हत्या

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget