एक्सप्लोरर

विपक्षी दलों ने यूपी स्थापना दिवस के मौके पर दीं शुभकामनाएं, जानें- अखिलेश यादव ने क्या कहा

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस की चर्चा किए बिना बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार में यूपी विनाश के रास्ते पर है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर एक तरफ सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी ने समारोह का आयोजन कर सरकार की उपलब्धियां बताईं तो वहीं दूसरी तरफ विपक्षी दलों ने इस मौके पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं. हालांकि, समाजवादी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है. बीएसपी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने प्रदेश के स्थापना दिवस पर बधाई देते हुए सुख शांति संपन्नता और आत्मनिर्भरता की बात कही है. वहीं, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भी शुभकामना दी है.

उत्तर प्रदेश विनाश के रास्ते पर है समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश दिवस की चर्चा किए बिना भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश विनाश के रास्ते पर है. अखिलेश यादव ने रविवार को ट्वीट कर कहा कि "आइए हम सब मिलकर एक ऐसा 'नया उत्तर प्रदेश' बनाएं, जिसमें हम हर दिन खुशहाली का उत्सव मनाएं!"

अखिलेश यादव ने कहा "उत्तर प्रदेश देश को सर्वाधिक प्रधानमंत्री और मानव संसाधन देने वाला प्रदेश रहा है. अर्थव्यवस्था एवं कृषि के क्षेत्र में यूपी का योगदान सदैव अग्रणी रहा है. लेकिन भाजपा सरकार में प्रदेश विनाश के रास्ते पर है."

मायावती ने दीं शुभकामनाएं बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने रविवार को ट्वीट कर कहा कि "उत्तर प्रदेश दिवस पर सभी को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं. देश की सबसे बड़ी आबादी वाले उत्तर प्रदेश के लोगों की सुख-शांति, संपन्नता एवं आत्मनिर्भरता के लिए बसपा सामाजिक एवं राजनीतिक तौर पर सतत संघर्षरत है. सत्ता की शक्ति निश्चय ही इसमें और भी ज्यादा मददगार साबित हो सकती है."

अजय कुमार लल्लू ने दी बधाई उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने रविवार को ट्वीट कर कहा कि ''अनेकों संस्कृतियों, विधाओं, भाषाओं को समेटे हुए देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.''

ये भी पढ़ें:

BJP सांसद साक्षी महाराज का विवादित बयान, कहा- 'कांग्रेस ने करवाई सुभाष चंद्र बोस की हत्या, नेहरू-गांधी से ज्यादा लोकप्रिय थे'

बीजेपी विधायक का विवादित बयान, बोले- 'राक्षसी' संस्कृति की हैं ममता बनर्जी, DNA में है दोष

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Politics: यूपी की 403 सीटों पर किसे टिकट देगी बसपा? लखनऊ की बैठक में मायावती ने कर दिया क्लियर
यूपी की 403 सीटों पर किसे टिकट देगी बसपा? लखनऊ की बैठक में मायावती ने कर दिया क्लियर
यूपी: महोबा में सरकारी अफसरों का गजब कारनामा, 18 महीने पहले मर चुकी महिला के नाम से भेजा नोटिस
यूपी: महोबा में सरकारी अफसरों का गजब कारनामा, 18 महीने पहले मर चुकी महिला के नाम से भेजा नोटिस
UP Politics: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बोले- 'गिरने के मामले में रुपये और BJP की छवि में मुकाबला...'
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बोले- 'गिरने के मामले में रुपये और BJP की छवि में मुकाबला...'
लखनऊ में IPL फैंस के लिए खुशखबरी, मैच के दिन देर रात 12:30 बजे तक चलेगी मेट्रो सेवा
लखनऊ में IPL फैंस के लिए खुशखबरी, मैच के दिन देर रात 12:30 बजे तक चलेगी मेट्रो सेवा

वीडियोज

Sansani: ईरान का 'प्रॉक्सी WAR'...इजरायल में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Amit Shah On Naxalite: नक्सलवाद को लेकर Congress पर बरसे अमित शाह | BJP | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: युद्ध के बीच ईरान की कैसी है स्थिति? | Israel Iran War | Trump | Netanyahu|Breaking
Bengal Election 2026: Mamata Banerjee का 'फिश कार्ड'..बंगाल में दिलाएगा जीत? | BJP | PM Modi
Sandeep Chaudhary: 1 करोड़ भारतीयों पर तलवार...देश में सियासी आर-पार? |War Update

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेल संकट में श्रीलंका, मालदीव, नेपाल की मदद.... भारत की तारीफ सुन बौखलाए PAK एक्सपर्ट, शहबाज सरकार से चिढ़े- आप क्यों नहीं...
तेल संकट में श्रीलंका, मालदीव, नेपाल की मदद.... भारत की तारीफ सुन बौखलाए PAK एक्सपर्ट, शहबाज सरकार से चिढ़े- आप क्यों नहीं...
UP Politics: यूपी की 403 सीटों पर किसे टिकट देगी बसपा? लखनऊ की बैठक में मायावती ने कर दिया क्लियर
यूपी की 403 सीटों पर किसे टिकट देगी बसपा? लखनऊ की बैठक में मायावती ने कर दिया क्लियर
भारत खत्म कराएगा जंग! इजरायल ने पाकिस्तान को दिखाई उसकी औकात, खुल्लम खुल्ला बोला- 'इंडिया बेहतर...'
भारत खत्म कराएगा जंग! इजरायल ने पाकिस्तान को दिखाई औकात, खुल्लम खुल्ला बोला- इंडिया बेहतर...'
आईपीएल 2025 में पहली गेंद और 2026 में दूसरे गेंद पर जड़ा छक्का, वैभव सूर्यवंशी के अनोखे कारनामे के बारे में जानिए
आईपीएल 2025 में पहली गेंद और 2026 में दूसरे गेंद पर जड़ा छक्का, वैभव सूर्यवंशी के अनोखे कारनामे के बारे में जानिए
ऑडियंस ने देखी 'रामायण' की पहली झलक, रणबीर कपूर बोले- 'भगवान राम आज भी अंतरआत्मा के रक्षक'
ऑडियंस ने देखी 'रामायण' की पहली झलक, रणबीर कपूर बोले- 'भगवान राम आज...'
अल्पसंख्यकों पर ‘डैमोक्लीज़ की तलवार’, वेणुगोपाल का FCRA बिल पर हमला, केरल के ईसाई बहुल इलाकों में राहुल गांधी का प्रचार 
अल्पसंख्यकों पर ‘डैमोक्लीज़ की तलवार’, वेणुगोपाल का FCRA बिल पर हमला, केरल के ईसाई बहुल इलाकों में राहुल गांधी का प्रचार 
RBSE Rajasthan Board Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं की मार्कशीट में गलत है डिटेल तो न हों परेशान, ऐसे ठीक होंगे Error
राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं की मार्कशीट में गलत है डिटेल तो न हों परेशान, ऐसे ठीक होंगे Error
ऐसे स्टोर करेंगे लहसुन तो सालों साल नहीं होगा खराब, जान लें तरीका
ऐसे स्टोर करेंगे लहसुन तो सालों साल नहीं होगा खराब, जान लें तरीका
Embed widget