एक्सप्लोरर

सपा नेता हरीश मिश्र पर जानलेवा हमला, अखिलेश यादव बोले- 'ये यूपी की बिगड़ी कानून व्यवस्था का नमूना'

UP News: सपा नेता हरीश मिश्र की हालत को लेकर कोई आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं हुआ है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि हमले के बाद उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Lucknow News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और तेजतर्रार वक्ता हरीश मिश्र उर्फ ‘बनारस वाले मिश्रा जी’ पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया है. इस हमले को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गहरा आक्रोश जताया है और कहा है कि यह घटना उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था के पूरी तरह ध्वस्त हो जाने का प्रमाण है.

अखिलेश यादव ने शनिवार को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से एक बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा, “समाजवादी पार्टी के जुझारू और प्रखर वक्ता ‘बनारस वाले मिश्राजी’ के नाम से लोकप्रिय हरीश मिश्र पर चाकू से किया गया क़ातिलाना हमला बेहद निंदनीय है. उनके रक्तरंजित वस्त्र उप्र में ध्वस्त हो चुकी कानून व्यवस्था की निशानी हैं.”

सपा प्रमुख ने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता ऐसे हमलों को झेलने की शक्ति रखता है. उन्होंने प्रदेश सरकार की निष्क्रियता पर सवाल उठाते हुए कहा, “देखते हैं कि उप्र की तथाकथित सरकार के क्रियाहीन शरीर में इस घटना के बाद कोई हलचल होती है या नहीं.” फिलहाल, हरीश मिश्र की हालत को लेकर कोई आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं हुआ है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि हमले के बाद उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

हरीश मिश्र सपा के तेजतर्रार वक्ता माने जाते हैं और पार्टी के प्रमुख आयोजनों में मुखर होकर सरकार की आलोचना करते रहे हैं. बनारस सहित पूर्वांचल में उनका खासा प्रभाव है. ‘बनारस वाले मिश्रा जी’ के नाम से लोकप्रिय मिश्र लंबे समय से समाजवादी आंदोलन से जुड़े हैं. इस हमले को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी रोष है और उन्होंने सरकार से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

पिछले कुछ महीनों में उत्तर प्रदेश में राजनीतिक कार्यकर्ताओं पर हमले की घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे विपक्षी दल लगातार सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं. सपा का कहना है कि भाजपा सरकार में न तो आम आदमी सुरक्षित है और न ही विपक्षी दलों के नेता. अब देखना यह है कि सरकार इस हमले की जांच किस दिशा में ले जाती है और दोषियों को कब तक पकड़ा जाता है. समाजवादी पार्टी ने साफ कहा है कि अगर सरकार ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा.

आगरा में करणी सेना के कार्यकर्ता और पुलिस आमने-सामने, सपा सांसद का घर छावनी में तब्दील

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चमोली टनल हादसे में 7 लोगों की मौत, मृतकों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 लोगों की मौत, मृतकों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी; जानें अब तक क्या-क्या हुआ?
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी; जानें अब तक क्या-क्या हुआ?
Chamoli Tunnel Accident Live: पीपलकोटी के लिए रवाना हुए CM धामी, चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की हुई है मौत
Live: पीपलकोटी के लिए रवाना हुए CM धामी, चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की हुई है मौत
'मुंगेरी लाल के हसीन सपने', शिवपाल यादव के आजम खान वाले बयान पर बोले संजय निषाद
'मुंगेरी लाल के हसीन सपने', शिवपाल यादव के आजम खान वाले बयान पर बोले संजय निषाद

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
'परिवार उजड़ गए, अपनों को खो दिया...' विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी
विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी, कहा- 'अपनों को खो दिया'
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Nag Panchami 2026: करियर, शादी या बिजनेस में आ रही है रुकावट? नाग पंचमी पर करें भारत के इन 5 चमत्कारिक नाग मंदिरों के दर्शन
Nag Panchami 2026: नागरकोइल से उज्जैन तक, ये हैं 5 मशहूर नाग मंदिर... जानिए किस मंदिर में जाने से दूर होंगी आपकी कौन-सी परेशानियां!
Embed widget