एक्सप्लोरर

योगी सरकार पर अखिलेश यादव का आरोप, राज्य में कानून व्यवस्था फेल-लंबी होती जा रही है फर्जी एनकाउंटर की सूची

अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि राज्य सरकार लॉ एंड ऑर्डर को लेकर फेल है। राज्य में फर्जी एनकाउंटर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य नाजुक दौर से गुजर रहा है

लखनऊ, अनुभव शुक्ला। लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी का गठबंधन हुआ। लोकसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी को तेज गठबंधन का लाभ मिला उसे 10 सीटें मिल गई लेकिन समाजवादी पार्टी को कोई फायदा नहीं हुआ, हालांकि बाद में मायावती ने समाजवादी पार्टी पर वोट ट्रांसफर ना कराने का आरोप लगाते हुए गठबंधन तोड़ दिया। अखिलेश यादव बीएसपी में ही सेंधमारी कर रहे हैं। आज मायावती की सरकार में राज्य मंत्री रहे भूराराम को समाजवादी पार्टी में शामिल करने के मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि ऐसे लोग जब साथ आएंगे तो पार्टी के लिए 2022 में रास्ता आसान होगा।

योगी सरकार पर निशाना

अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी ऑफिस में आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की योगी सरकार और केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने कहा देश और उत्तर प्रदेश नाजुक दौर से गुजर रहा है, राज्य में कानून व्यवस्था में सरकार पूरी तरह से फेल नजर आ रही है। फर्जी एनकाउंटर की सूची लंबी होती जा रही है। ऐसा लग रहा है कि उत्तर प्रदेश हत्या प्रदेश बन गया है।

देश में रोजगार का संकट

देश की अर्थव्यवस्था की धीमी रफ्तार पर अखिलेश यादव ने मोदी सरकार पर निशाना साधा। अखिलेश ने कहा कि अर्थव्यवस्था चरमराई है, जिससे रोजगार का संकट पैदा हो गया है। और ऐसा पहली बार हुआ जब अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बांग्लादेश की मुद्रा भारतीय मुद्रा से मजबूत हो गया है। डॉलर लगातार मजबूत हो रहा है और रुपया कमज़ोर हो रहा है। साथ ही उन्होंने योगी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेन्स की बात करती है लेकिन यूपी में मंत्रियों के इस्तीफे और विभाग बदलना भ्रष्टाचार को बता रहा है।

कश्मीर पर सरकार को घेरा

वहीं कश्मीर के मुद्दे पर अखिलेश यादव ने कहा कि कश्मीर में बीस दिनों से लोग घरों में हैं। सरकार का फैसला अच्छा था तो लोगों से पूछा क्यों नहीं गया। धारा 370 को लेकर कश्मीर में जो किया गया वो आपके हमारे साथ होगा। साथ ही मनमोहन सिंह की एसपीजी सुरक्षा हटाने पर कहा कि मनमोहन सिंह की सुरक्षा हटी और उससे पहले उनकी खुद की एनएसजी की सुरक्षा हटी थी। जबकि यूपी में तमाम अपराधियों को सरकार ने सुरक्षा दी हुई है। हालांकि आज जब अखिलेश यादव से ओम प्रकाश राजभर के साथ गठबंधन को लेकर सवाल पूछा गया तो अखिलेश यादव ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैरसैंण: बजट सत्र का आखिरी दिन आज, क्या पास होगा बजट या बढ़ेगी सदन की कार्यवाही?
गैरसैंण: बजट सत्र का आखिरी दिन आज, क्या पास होगा बजट या बढ़ेगी सदन की कार्यवाही?
Haridwar News: अवैध खनन ऑडियो वायरल होते ही SSP का कड़ा एक्शन, इकबालपुर चौकी प्रभारी समेत पूरा स्टाफ सस्पेंड
हरिद्वार: अवैध खनन ऑडियो वायरल होते ही SSP का एक्शन, इकबालपुर चौकी प्रभारी समेत पूरा स्टाफ सस्पेंड
राम रसोई पर सियासत! सपा सांसद अवधेश प्रसाद के बयान पर प्रबंधन का पलटवार, कहा- अधूरी जानकारी...
राम रसोई पर सियासत! सपा सांसद अवधेश प्रसाद के बयान पर प्रबंधन का पलटवार, कहा- अधूरी जानकारी...
महोबा में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी की कोशिश, छड़ी मारते ही महिला बेहोश, पुलिस की हिरासत में बाबा
महोबा में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी की कोशिश, छड़ी मारते ही महिला बेहोश, पुलिस की हिरासत में बाबा

वीडियोज

LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage | Breaking
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump
Iran-Israel War Update: झुक गया अमेरिका? सभी रूसी तेल खरीद सकेंगे सभी देश! | Trump | Netanyahu
Iran Israel US War: ईरान ने Dubai को फिर से दहलाया, आसमान में दिखा धुंए का गुबार!| Mojtaba Khamenei

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला', प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
'घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला', प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को हॉर्स ट्रेडिंग का डर! हरियाणा के विधायकों को लेकर बड़ा फैसला
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को हॉर्स ट्रेडिंग का डर! हरियाणा के विधायकों को लेकर बड़ा फैसला
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
Fruit Vs Juice: जूस पीने के बजाय फल खाने को क्यों कहते हैं डॉक्टर्स, क्या है वजह?
जूस पीने के बजाय फल खाने को क्यों कहते हैं डॉक्टर्स, क्या है वजह?
Adobe के CEO शांतनु नारायण ने दिया इस्तीफा, जानिए कितनी है उनकी सैलरी और नेटवर्थ
Adobe के CEO शांतनु नारायण ने दिया इस्तीफा, जानिए कितनी है उनकी सैलरी और नेटवर्थ
Embed widget