एक्सप्लोरर

अखिलेश यादव का चुनाव आयोग पर हमला, कहा- ‘जिलाधिकारियों को सस्पेंड करो, फर्जी वोटर लिस्ट रुकेगी’

Akhilesh Yadav On Election Commission: अखिलेश यादव ने वोटर लिस्ट गडबडी के लिए आयोग से जिलाधिकारियों कोस सस्पेंड करने की डिमांड की है, बोले जब तक ऐसा नहीं होगा तब ये फर्जीवाड़ा नहीं रुकेगा.

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा कि जिलाधिकारियों को सस्पेंड किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि यदि चुनाव आयोग ऐसा करता है, तो कोई फर्जी वोटर लिस्ट नहीं बनेगी. जब तक चुनाव आयोग उन्हें सस्पेंड नहीं करेगा, तब तक सरकार इसे नहीं रोक पाएगी. वोट छीनने के लिए जब अधिकारी ही अपराधी बन जाएंगे, तो इसकी कार्रवाई सरकार और चुनाव आयोग को करनी चाहिए.

अखिलेश यादव ने ये बयान आज चुनाव आयोग और मतदाता सूची पर चल रहे विवाद के सवालों के बीच दिया. यही नहीं उन्होंने यूपी में पिछले चुनावों और उपचुनावों में हुई धांधली का भी जिक्र किया.

चुनाव आयोग पर उठ रहे सवाल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कर्नाटक लोकसभा में एक विधानसभा पर एक लाख से अधिक वोटरों की धांधली का आरोप लगाया है. इसके अलावा बिहार में SIR के मुद्दे पर इंडिया गठबंधन लगातार चुनाव आयोग पर घेराबंदी किए हैं. जिसको लेकर अखिलेश यादव भी मुखर हैं. उन्होंने कहा की आयोग को फौरन ऐसे अधिकारियों पर कार्रवाई कर मिसाल देना चाहिए. जब तक ऐसा नहीं होगा तब तक वोटर लिस्ट में गडबडी नहीं रोकी जा सकती.

अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश में पहले भी चुनाव अधिकारियों पर सवाल खड़े कर चुके हैं. खासकर बीते विधानसभा उपचुनावों में उन्होंने खुलकर कुछ अधिकारियों के नाम भी लिए थे. उन्होंने मिल्कीपुर और कुन्दरकी उपचुनाव की वीडियो भी मांगी चुनाव आयोग से, लेकिन उनके आरोपों पर चुनाव आयोग का कोई जवाब नहीं मिला.

सीएम योगी पर निशाना

पत्रकारों के सवाल कि आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के इस दावे पर कि बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के पास दो ईपीआईसी नंबर हैं, सपा प्रमुख और सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि अगर उनके डिप्टी सीएम के पास दो ईपीआईसी नंबर हैं, तो यहां सीएम वोट लूट की सुविधा दे रहे थे. यहां सीएम बूथ लूट की सुविधा दे रहे थे.

अयोध्या में, शिक्षा विभाग के अधिकारी कौन थे जो दूसरों को ड्यूटी सौंप रहे थे? मीरापुर में, कमिश्नर, एसएसपी और डीएम यह सुनिश्चित करने के लिए बल के साथ घूम रहे थे कि लोग वोट देने के लिए बाहर न निकलें. क्या हमने महिलाओं पर रिवॉल्वर का निशाना नहीं देखा? क्या चुनाव आयोग सो रहा था? इसलिए हम उन्हें सफेद 'चादर' चढ़ाने गए थे. जब अधिकारी वोट लूटने के लिए अपराधी बन जाते हैं.

उत्तर प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मियां तेज

यह बयान ऐसे समय में आया है, जब उत्तर प्रदेश में आगामी चुनावों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो रही हैं. अगले साल जनवरी फरवरी में पंचायत चुनाव और फिर 2027 में विधानसभा चुनाव. लिहाजा अखिलेश यादव एक रणनीति के तहर भाजपा सरकार के साथ साथ चुनाव आयोग पर भी दबाब बनाने का काम कर रहे हैं. जिसमें हालिया बिहार वोटर लिस्ट में गडबडी और राहुल गांधी के खुलासे से वे और आक्रामक हो गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री
15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget