एक्सप्लोरर

UP News: अखिलेश यादव ने मणिपुर हिंसा के लिए BJP-RSS को बताया जिम्मेदार, कहा- 'शर्म से झुक जाता है सिर'

Manipur Violence: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मणिपुर हिंसा को लेकर कहा कि इस तरह की जहां कहीं भी घटना हो, सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए. उन्होंने ऐसे घटना के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया.

Manipur Violence News: हिंसा प्रभावित मणिपुर (Manipur) में भीड़ द्वारा दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने की वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो गई. इस घटना की पूरे देश में आलोचना हो रही है. समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने इसकी निंदा की है. उन्होंने कहा कि मणिपुर जैसी घटना दुनिया में कहीं नहीं हुई होगी, इस घटना ने भारत की प्रतिष्ठा दुनिया में गिराई है. हम और आप सब जब ऐसी तस्वीरें देखते हैं तो हमारा सिर शर्म से झुक जाता है. अखिलेश यादव ने कहा कि कोई कल्पना कर सकता है वह भी किसी की मां बहन बेटी रही हैं. यह वहां के मुख्यमंत्री का कहना है कि यह कोई एक घटना नहीं हुई है ऐसी तमाम घटनाएं हुई हैं.

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश ने मणिपुर की घटना के लिए बीजेपी और आरएसएस को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि, मणिपुर की घटना आरएसएस की नफरत फैलाने की राजनीति और बात करके राज करने की नीति है. उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी की वोट की राजनीति की वजह से मणिपुर में ऐसी घटना हुई जहां महिलाओं को इस तरीके से घुमाया गया. 

मालदा में हुई घटना को लेकर सपा अध्यक्ष ने ये कहा

पश्चिम बंगाल के मालदा में भी दो महिलाओं को चोरी के आरोप में निर्वस्त्र करने का मामला सामने आया है. जब इस मामले को लेकर अखिलेश यादव से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि जहां कहीं भी इस तरीके के मामले आ रहे हैं, सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए. हालांकि मैं कोई विवादित बात नहीं कहना चाहता हूं .ऐसी कोई बात नहीं कहना चाहता हूं जिससे कोई विवाद बढ़े. उन्होंने कहा कि एक समय था जब फूलन देवी के साथ अपमान हुआ. आज भी वह खाई पट नहीं पाई है. मणिपुर में जो घटना हुई है उसके लिए बीजेपी देश की महिलाओं से माफी मांगे.

इंडिया vs एनडीए पर बोले अखिलेश

एनडीए के गठबंधन को लेकर उत्तर प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि एनडीए की हवा निकल चुकी है. इसलिए उन्हें जो मिल रहा है उनको शामिल कर रहे हैं. लोकसभा चुनाव में इस बार बीजेपी का सफाया होगा. उन्होंने दावा किया कि देश की दो तिहाई जनता बीजेपी से नाराज है. महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है, टमाटर की कीमत बढ़ रही है. सरकार अपने लोगों को मुनाफा कमाने में छूट दे रही है. इस समय बेरोगारी चरम सीमा पर है. उन्होंने आरोप लगाया कि कानून ध्वस्त हो गया. मणिपुर जैसी घटना दुनिया में कहीं भी घटित नहीं हुई है. 

सपा के राष्ट्रयी अध्यक्ष ने बीजेपी पर जबानी हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी को पता अब वो सरकार में आने वाले नहीं है. पूरे यूपी में एक भी जिला अस्पताल नहीं बनाया जिसमें गरीबों का इलाज हो पा रहा हो. जो गठबंधन बन गया यही गठबंधन भी आगे चलेगा. सपा लगातार मुकाबला कर रही है. उन्होंने आगामी चुनावों को लेकर कहा कि देश का जो माहौल बता रहा है जनता बीजेपी को हटाना चाहती है.

ये भी पढ़ें: UP Politics: 'बीजेपी किस एक व्यक्ति से नहीं चलती', वरुण गांधी के लिए बृजभूषण शरण सिंह ने क्यों कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव के प्रभारी बनाए गए विनोद तावड़े
UP चुनाव के प्रभारी बनाए गए विनोद तावड़े
मदरसे के नाम पर चंदा लेकर पाकिस्तान भेजा पैसा, ATS ने किया गिरफ्तार
मदरसे के नाम पर चंदा लेकर पाकिस्तान भेजा पैसा, ATS ने किया गिरफ्तार
CM योगी आदित्यनाथ बोले- 'ड्रग्स के साथ स्मार्टफोन के नशे से बचें युवा'
CM योगी आदित्यनाथ बोले- 'ड्रग्स के साथ स्मार्टफोन के नशे से बचें युवा'
भगत सिंह को लेकर IAS रिंकू राही का विवादित बयान, FIR की उठी मांग
भगत सिंह को लेकर IAS रिंकू राही का विवादित बयान, FIR की उठी मांग

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
Tomato Storage Tips: क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
Embed widget