एक्सप्लोरर

राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन में शामिल होंगे महंत नरेंद्र गिरि, न्यौता मिलने के बाद कही बड़ी बात

साधु-संतों की सबसे बड़ी संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि को भूमि पूजन समारोह में शामिल होने का न्यौता मिला है. नरेंद्र गिरि ने संत महात्माओं से अपील की है कि भूमि पूजन में शामिल होने को मुद्दा न बनाए.

प्रयागराज: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए पांच अगस्त को होने वाले भूमि पूजन समारोह के लिए मेहमानों को न्यौता मिलना शुरू हो गया है. संगम नगरी प्रयागराज में सबसे पहला न्यौता साधु-संतों की सबसे बड़ी संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि को मिला है. उन्हें बुधवार दोपहर न्यौता मिला है.

न्यौता मिलना गौरवपूर्ण महंत नरेंद्र गिरि ने मंदिर के भूमि पूजन समारोह में शामिल होने का न्यौता मिलने को बेहद गौरवपूर्ण बताया है. उन्होंने कहा है कि अखाड़ों के जिन बाकी संतों को आमंत्रण मिलेगा वो उन सबके साथ अयोध्या पहुंचेंगे. उन्होंने उम्मीद जताई है कि अखाड़ा परिषद के महामंत्री महंत हरि गिरि के साथ ही सभी अखाड़ों के एक-एक प्रतिनिधि को न्यौता दिया जाएगा.

राम मंदिर का सपना पूरा होना बड़ी बात अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने संत महात्माओं से अपील की है कि भूमि पूजन में शामिल होने को मुद्दा न बनाया जाए. कोरोना महामारी की वजह से सभी को बुला पाना संभव नहीं है. जिन्हें न्यौता न मिल सके, उन्हें टीवी पर लाइव कार्यक्रम देखना चाहिए. उनके मुताबिक राम मंदिर का सपना पूरा होना बड़ी बात है, निमंत्रण मिलना नहीं.

असदुद्दीन ओवैसी को दिया जवाब बता दें कि, महंत नरेंद्र गिरि ने अयोध्या में पांच अगस्त को होने वाले राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन में पीएम नरेंद्र मोदी के शामिल होने पर सवाल उठाने वाले एमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी पर भी पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि कि ओवैसी को सनातन धर्मियों की आस्था पर सवाल उठाने का कोई अधिकार नहीं है. उन्हें यह समझना चाहिए कि नरेंद्र मोदी पहले हिन्दू हैं, बाद में देश के प्रधानमंत्री.

राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन में शामिल होंगे महंत नरेंद्र गिरि, न्यौता मिलने के बाद कही बड़ी बात

राम नाम क करें जाप महंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि ओवैसी हर बात पर सियासत करते हैं और उन्हें भारत में होने वाला कोई भी काम अच्छा नहीं लगता. महंत ने ओवैसी को नसीहत देते हुए कहा है कि उन्हें पांच अगस्त को टीवी पर न सिर्फ भूमि पूजन का लाइव कार्यक्रम देखना चाहिए, बल्कि पूरे वक्त राम नाम का जाप भी करना चाहिए. ओवैसी को पांच अगस्त को अल्लाह का नाम लेने के साथ ही राम-राम भी बोलते रहना चाहिए. उनके मुताबिक भगवान राम के मंदिर का निर्माण शुरू होने से पूरे देश में उत्सव का माहौल है और पीएम मोदी के शामिल होने से किसी तरह से संविधान का उल्लंघन नहीं होगा, क्योंकि मंदिर निर्माण सुप्रीम कोर्ट के फैसले के आधार पर ही हो रहा है.

यह भी पढ़ें:

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी ने असदुद्दीन ओवैसी को दिया जवाब, बोले- राम नाम का करें जाप

प्रयागराज: राम मंदिर के भूमि पूजन के लिए संगम से इकट्ठा की गई मिट्टी और जल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सैनिक भाइयों की कलाई न रहे सूनी... उन्नाव की छात्राओं ने भेजीं 200 राखियां
सैनिक भाइयों की कलाई न रहे सूनी... उन्नाव की छात्राओं ने भेजीं 200 राखियां
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
मेरठ में 26 वर्षीय डॉक्टर का क्लिनिक पर मिला शव, पति- ससुर गिरफ्तार
मेरठ में 26 वर्षीय डॉक्टर का क्लिनिक पर मिला शव, पति- ससुर गिरफ्तार
'योगी सरकार जाति देखकर करती है कार्रवाई', स्वामी प्रसाद मौर्य का गंभीर आरोप
'योगी सरकार जाति देखकर करती है कार्रवाई', स्वामी प्रसाद मौर्य का गंभीर आरोप

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget