एक्सप्लोरर

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी ने असदुद्दीन ओवैसी को दिया जवाब, बोले- राम नाम का करें जाप

पीएम मोदी के भूमि पूजन समारोह में शामिल होने पर असदुद्दीन ओवैसी ने सवाल उठाए हैं. अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी ने ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा है कि उन्हें पांच अगस्त को राम नाम का जाप करना चाहिए.

प्रयागराज: अयोध्या में पांच अगस्त को होने वाले राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन में पीएम नरेंद्र मोदी के शामिल होने पर सवाल उठाने वाले एमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी पर साधु-संतों की सबसे बड़ी संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने पलटवार किया है. अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने कहा है कि ओवैसी को सनातन धर्मियों की आस्था पर सवाल उठाने का कोई अधिकार नहीं है. उन्हें यह समझना चाहिए कि नरेंद्र मोदी पहले हिन्दू हैं, बाद में देश के प्रधानमंत्री.

महंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि ओवैसी हर बात पर सियासत करते हैं और उन्हें भारत में होने वाला कोई भी काम अच्छा नहीं लगता. महंत ने ओवैसी को नसीहत देते हुए कहा है कि उन्हें पांच अगस्त को टीवी पर न सिर्फ भूमि पूजन का लाइव कार्यक्रम देखना चाहिए, बल्कि पूरे वक्त राम नाम का जाप भी करना चाहिए. ओवैसी को पांच अगस्त को अल्लाह का नाम लेने के साथ ही राम-राम भी बोलते रहना चाहिए.

नरेंद्र गिरि के मुताबिक ओवैसी को न तो अपने धर्म की ठीक से जानकारी है और न ही सनातन धर्म की. वो सिर्फ देश का माहौल खराब करने में लगे रहते हैं. सनातनधर्मियों के लिए धर्म और राम पहले हैं, संविधान बाद में. उन्होंने कहा है कि हम संविधान में पूरी आस्था रखते हैं और उसका सम्मान भी करते हैं, लेकिन यह संविधान राम से ऊपर नहीं हो सकता. उनके मुताबिक भगवान राम के मंदिर का निर्माण शुरू होने से पूरे देश में उत्सव का माहौल है और पीएम मोदी के शामिल होने से किसी तरह से संविधान का उल्लंघन नहीं होगा, क्योंकि मंदिर निर्माण सुप्रीम कोर्ट के फैसले के आधार पर ही हो रहा है.

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी ने असदुद्दीन ओवैसी को दिया जवाब, बोले- राम नाम का करें जाप

गौरतलब है कि, राम नगरी अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए तैयारियां जोरों पर हैं. पांच अगस्त पीएम मोदी मंदिर निर्माण के भूमि पूजन समारोह में शामिल होंगे. पीएम मोदी के भूमि पूजन समारोह में शामिल होने पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन नेता असदुद्दीन ओवैसी ने सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि अयोध्या में भूमि पूजन का हिस्सा बनना प्रधानमंत्री पद की संवैधानिक शपथ का उल्लंघन होगा. ओवैसी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, ''आधिकारिक तौर पर भूमि पूजन में हिस्सा लेना प्रधानमंत्री की संवैधानिक शपथ का उल्लंघन होगा. धर्मनिरपेक्षता संविधान की मूल भावना है.''

यह भी पढ़ें:

राम मंदिर के भूमि पूजन में इस्तेमाल होने वाला संगम जल और मिट्टी अयोध्या से पहले जाएगी अशोक सिंघल के घर, जानें- वजह

राम मंदिर के भूमि पूजन पर AAP ने उठाए सवाल, पूछा- कैसे होगा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने दांव में फंसे अखिलेश! AIMIM ने पूछा 20% मुस्लिमों की भागेदारी पर सवाल
अपने दांव में फंसे अखिलेश! AIMIM ने पूछा 20% मुस्लिमों की भागेदारी पर सवाल
महोबा में जेन-अल्फा का प्रदर्शन, खराब सड़क के लेकर फूटा छात्रों का गुस्सा
महोबा में जेन-अल्फा का प्रदर्शन, खराब सड़क के लेकर फूटा छात्रों का गुस्सा
पीलीभीत में उधार सामान देने से मना करने पर दुकानदार की हत्या, 3 गिरफ्तार
पीलीभीत में उधार सामान देने से मना करने पर दुकानदार की हत्या, 3 गिरफ्तार
नितिन नवीन की टीम पर बृजभूषण सिंह के सांसद बेटे का बयान, जानें क्या कहा?
नितिन नवीन की टीम पर बृजभूषण सिंह के सांसद बेटे का बयान, जानें क्या कहा?

वीडियोज

Toxic के Intimate Scenes पर बोले Yash, Radhika Pandit के Reaction पर किया बड़ा खुलासा
Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस ने रोते हुए बोलीं- 'मैं शादी के दिन पवन सिंह से लड़ी थी'
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस रोते हुए बताया सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget