एक्सप्लोरर

आगरा में एक हफ्ते बाद खिली धूप से लोगों के खिले चेहरे, अब अगले 48 घंटे होगी बारिश?

Agra Weather News: ताजनगरी आगरा के मौसम में उतार चढ़ाव का दौर जारी है. आगरा में आज धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली. इस बीच मौसम विभाग ने बारिश को लेकर भविष्यवाणी की है.

Agra News Today: ताजनगरी आगरा में पिछले एक हफ्ते के बाद धूप खिली है, जिससे लोगों को कड़कड़ाती ठंडक से राहत मिली है. पिछले एक हफ्ते से आगरा में घना कोहरा और आसमान में बादल छाए हुए थे. पारा गिरने की वजह से रात और दिन में सर्दी का सितम जारी है. 

इससे पहले बीती रात को काफी ठंडक थी, आज यानी बुधवार को खिली धूप से लोगों ने राहत की सांस ली है. धूप खिलने से लोगों को गलन भरी ठंडक से काफी राहत मिली. पहाड़ों में लगातार बर्फबारी और बारिश की वजह से मैदानी इलाकों में तापमान गिर गया, जिससे सर्दी बढ़ गई है.

गलन से दैनिक जीवन प्रभावित
हालांकि अभी भी शीतलहर का प्रकोप जारी है. दिन और रात में चलने वाली ठंडी हवाओं से ठिठुरन बढ़ गई है. बीते कुछ दिनों से गलन भरी ठंडक से आम जनजीवन पर प्रभाव पड़ा है. ऐसे में सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते हुए देखे जा सकते हैं, जिससे कुछ हद सर्दी से राहत मिलें.

ठंड से नहीं मिलेगी राहत
गलन भरी सर्दी के बीच आज खिली धूप से लोगों को काफी राहत मिली है. पिछले कुछ दिनों से आसमान में बादल छाए हुए थे, जिससे ठंडक का अहसास बढ़ गया था. लेकिन आज धूप निकलने से सर्दी में कमी आई और लोगों ने धूप का आनंद लिया. सर्दी के इस सीजन में पिछले हफ्ते घने बादल और कोहरे ने ठंडक और बढ़ा दी थी. 

मौसम विभाग के अनुसार, अभी सर्दी पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है. आने वाले दिनों में कोल्ड डे का सामना करना पड़ सकता है और अगले 48 घंटे में बारिश भी हो सकती है. आज बुधवार (8 जनवरी) को आसमान में बादल नहीं बल्कि धूप खिली जिससे सर्दी से राहत मिली है.

48 घंटे हल्की बारिश के आसार
इससे पहले पिछले दिनों कोहरे की चादर और आसमान में छाए बादलों ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया था. सर्दी से बचाव के उपाय नाकाफी साबित हो रहे थे. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटे में हल्की बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है. 

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों ठंडक और बढ़ सकती है. जिससे दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है. हालांकि, मौसम में उतार चढ़ाव के बीच ताज के दीदार के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं.

ये भी पढ़ें: सीएम योगी बोले-'वक्फ है या भू-माफियाओं का बोर्ड, एक-एक इंच लैंड वापस लेंगे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
आजमगढ़ में किसान उत्सव दिवस का आयोजन, दी गई योजनाओं की जानकारी
आजमगढ़ में किसान उत्सव दिवस का आयोजन, दी गई योजनाओं की जानकारी

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget