एक्सप्लोरर

बेटी को प्रधान बनाने के लिये गांव वालों ने लिया बड़ा फैसला, निर्विरोध चुनी जाएगी ये बेटी

गांव के लोगों ने नई सोच और नई पीढ़ी के लिये बड़ा फैसला किया है. इसके तहत पढ़ी लिखी बेटी को प्रधान बनाने के लिये कई लोगों ने चुनाव न लड़ने का फैसला लिया.

आगरा: आगरा जनपद के ब्लॉक जैतपुर के बड़ा गांव में सर्व समाज के लोगों द्वारा एक मिसाल पेश की गई है. इसके तहत महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए गांव की परास्नातक बेटी को ग्राम प्रधान बनाने का फैसला लिया गया है. जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.

सर्वसम्मति से लिया गया फैसला

आपको बता दें कि, केंद्र एवं प्रदेश सरकार देश में महिलाओं और बेटियों को मजबूत करने के लिए महिला सशक्तिकरण अभियान चलाकर लोगों को जागरूक कर रही है. तो वहीं, सरकार द्वारा चलाए जा रहे महिला सशक्तिकरण अभियान को अब ग्रामीण भी पूरी तरह समझ कर बढ़ावा दे रहे हैं. ऐसी ही मिसाल आगरा जनपद के ब्लाक जैतपुर क्षेत्र के अंतर्गत बड़ा गांव में देखने को मिली है. जहां गांव के कई ग्रामीण पंचायत चुनाव की तैयारी कर रहे थे. एक साल से पांच उम्मीदवार लगातार ग्राम प्रधानी की तैयारी में लगे ग्रामीणों का फैसला चौंकाने वाला आया.

रविवार को गांव के हनुमान मंदिर पर ग्राम प्रधान के चुनाव के लिए एक पंचायत ग्रामीणों की आयोजित की गई, जिसमें दर्जनों की संख्या में ग्राम पंचायत के सर्व समाज के ग्रामीण एकत्रित हुए. पंचायत में सर्व समाज की सम्मति से गांव के ही किसान किलेदार की बेटी सरला सिंह गुर्जर को निर्विरोध ग्राम प्रधान बनाने एवं चुनावी मैदान से हटने का फैसला लिया गया है. जिससे गांव की पढ़ी-लिखी बेटी ग्राम प्रधान बने. जिस पर सभी ने रजामंदी जताई और गांव की तरक्की के लिए फैसला दिया. ग्रामीणों के फैसले की चर्चा बाह, पिनाहट, जैतपुर क्षेत्र में लगातार हो रही है.

बेटी के फैसले से ग्रामीण हुए प्रभावित

बड़ा गांव में ग्राम पंचायत प्रधान की तैयारी कर रही गांव की परास्नातक एवं पत्रकारिता की पढ़ाई कर प्रशासनिक अधिकारी बनने की तैयारी कर रही बेटी सरला सिंह गुर्जर ने ग्रामीणों को गांव के विकास के लिए प्रेरित किया और अपने तैयार रोड मैप के बारे में बताया. सरला के मुताबिक, वह अपनी ग्राम पंचायत की स्थिति को कैसे सुधारेगी और किस तरीके से इस गांव को विकास की ओर ले जाया जाएगा. महिलाओं को खुले में शौच से किस तरीके से मुक्ति मिलेगी बुजुर्ग एवं विधवाओं को पेंशन नहीं मिल पा रही है, जिसके लिए वह कार्य करेगी. बेटी की बातों को सुनकर सभी लोग प्रभावित हुए और अपना समर्थन दिया. वहीं बड़ा गांव में निवर्तमान प्रधान प्रहलाद सिंह गुर्जर, भुल्ले गुर्जर, राजकुमार, सियाराम, गीता, एवं सरला गुर्जर प्रधान पद के लिए दावेदार थे जहां सर्वसम्मति से सरला गुर्जर को गांव के विकास के लिए निर्विरोध चुनने और चुनावी मैदान से हटने का फैसला लिया गया है.

ये भी पढ़ें.

रोटी पर थूकने वाले नौशाद पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, लगाया जा सकता है रासुका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जौहर यूनिवर्सिटी के उपकुलपति को रामपुर डीएम ने लिखी चिट्ठी, छात्र-छात्राओं की मांगी जानकारी
जौहर यूनिवर्सिटी के उपकुलपति को रामपुर डीएम ने लिखी चिट्ठी, छात्र-छात्राओं की मांगी जानकारी
अयोध्या: सरयू नदी में मटन-बीयर की पार्टी, वीडियो वायरल होते ही पुलिस का एक्शन; 3 गिरफ्तार
अयोध्या: सरयू नदी में मटन-बीयर की पार्टी, वीडियो वायरल होते ही पुलिस का एक्शन; 3 गिरफ्तार
'शिकायतें आ रही हैं, राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलना चाहते हैं', BJP विधायक से ठगी की कोशिश; FIR दर्ज
'शिकायतें आ रही हैं, राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलना चाहते हैं', BJP विधायक से ठगी की कोशिश; FIR दर्ज
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा

वीडियोज

Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget