एक्सप्लोरर

सावन माह के पहले सोमवार को लेकर आगरा में यातायात का बदला रूट, इन इलाकों में रहेगा डायवर्जन

UP News: कांवड़ यात्रा और सावन के पहले सोमवार के चलते आगरा की यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है. आगरा में कांवड़ यात्रा व सावन के पहले सोमवार पर रूट डायवर्ट रहेगा .

Agra News: सावन का महीना अब बस शुरू होने को है. वहीं सावन का पहला सोमवार के चलते आगरा में यातायात में बड़ा बदलाव किया गया है. सावन के महीने में कांवड़ यात्रा का विशेष महत्व होता है. बड़ी संख्या में भक्त कांवड़ यात्रा में शामिल होते है और चारों ओर बम बम भोले के नारों की गूंज सुनाई देती है. भगवान शिव के भक्त सावन के महीने में अपने आराध्य को खुश करने के लिए गंगा नदी से जल लेकर भगवान भोलेनाथ पर चढ़ाते है और अपनी मनोकनाओ को पूर्ण करते है. 

ऐसा कहा जाता है सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ की अति कृपा भक्तों पर बरसती है. चारो ओर माहौल भक्तिमय होता है. सावन के पहले सोमवार पर आगरा में भगवान शिव के भक्तों का रेला नजर आएगा. कांवड़ यात्रा में बम बम भोले के नारों की गूंज होगी. कांवड़ यात्रा में शामिल भक्तों की सेवा के लिए लोग सड़कों पर मौजूद होंगे. जो भक्त कांवड़ लेकर आ रहे है. उनकी सेवा की जाएगी साथ ही शिवालय में भक्तों का सैलाब होगा. 

22 जुलाई तक रूट रहेगा डायवर्ट
कांवड़ यात्रा और सावन के पहले सोमवार के चलते आगरा की यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है . आगरा में कांवड़ यात्रा व सावन के पहले सोमवार पर रूट डायवर्ट रहेगा . आगरा शहर में कांवड़ यात्रा और मंदिरों में भक्तों के पहुंचने के दौरान सभी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़े स्तर पर यातायात परिवर्तन किया गया है. आगरा में रूट डायवर्ट व्यवस्था 21 जुलाई शाम 4 बजे से शुरू होकर 22 जुलाई कार्यक्रम समाप्ति तक लागू रहेगा. इस दौरान आगरा शहर में खुलने वाली नो एंट्री नहीं खुलेगी. 

इन इलाकों में रूट रहेगा डायवर्ट
आगरा में कांवड़ यात्रा और सावन के पहले सोमवार पर रूट डायवर्ट इस प्रकार रहेगा. जनपद हाथरस की ओर से आने वाले वाहनों को सिकंदराराऊ मथुरा की ओर भेजा जाएगा. मथुरा की ओर से आने वाले वाहन निर्बाध रूप से फिरोजाबाद की ओर जा सकेंगे. अलीगढ़ की ओर से आने वाले समस्त वाहनों को मुड़ी चौराहे होते हुए एत्मादपुर एनएच 19 से होकर निकाला जाएगा. एटा की ओर आने वाले सभी वाहन एत्मादपुर होकर एनएच 19 से होकर निकाले जाएंगे. 

ग्वालियर / जयपुर की ओर से आने भारी वाहनों को दक्षिणी बाईपास से होकर एनएच 19 पर निकाला जाएगा. फतेहाबाद की ओर से आने वाले वाहन रिंग रोड से होकर जाएंगे. एनएच 19 पर चलने वाले वाहनों के लिए आगरा शहर में प्रवेश के सभी एंट्री पॉइंट बंद रहेंगे. इसके साथ ही शहर के अंदर भी रूट डायवर्ट रहेगा. सावन के पहले सोमवार और कांवड़ यात्रा को देखते हुए रूट डायवर्ट का निर्णय लिया गया है. 

ये भी पढ़ें: बुलंदशहर पुलिस ने लौटाए लाखों रुपये के मोबाइल, खोए फोन पाकर लोगों में खुशी का माहौल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी आदित्यनाथ बोले- 'ड्रग्स के साथ स्मार्टफोन के नशे से बचें युवा'
CM योगी आदित्यनाथ बोले- 'ड्रग्स के साथ स्मार्टफोन के नशे से बचें युवा'
भगत सिंह को लेकर IAS रिंकू राही का विवादित बयान, FIR की उठी मांग
भगत सिंह को लेकर IAS रिंकू राही का विवादित बयान, FIR की उठी मांग
चंपत राय, अनिल मिश्रा को क्लीन चिट? एसआईटी रिपोर्ट से मिले संकेत
चंपत राय, अनिल मिश्रा को क्लीन चिट? एसआईटी रिपोर्ट से मिले संकेत
कोई शिक्षामंत्री है क्या? छात्राओं के प्रदर्शन पर अखिलेश यादव ने कसा तंज
कोई शिक्षामंत्री है क्या? छात्राओं के प्रदर्शन पर अखिलेश यादव ने कसा तंज

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
Tomato Storage Tips: क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
Embed widget