एक्सप्लोरर

आगरा में भरभराकर गिरीं 4 दुकानें, दर्दनाक हादसे में 2 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी

Agra Shop Collapsed: आगरा में हुए इस हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए एसडीआरएफ टीम को भी बुलाया गया है, मौके पर फायर विभाग और पुलिस बल मौजूद है.

UP News: आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में उस समय अफरा तफरी मच गई जब अचानक से चार दुकान एक साथ धराशायी हो गई. आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के आवास विकास सेक्टर 4 में अचानक से एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसके बाद मौके पर भगदड़ मच गई. आवास विकास सेक्टर 4 में चार दुकानें अचानक से भर भराकर धराशायी हो गई. बताया जा रहा है कि दुकानों में रेनोवेट का काम चल रहा था, दुकानों में बीम लगाने का काम किया जा रहा था.

रेस्क्यू कर 9 घायल अस्पताल में भर्ती कराए गए थे, जिसमें से 2 की मौत हो चुकी है. राहत बचाव कार्य के दौरान थाना प्रभारी जगदीशपुरा आनंदवीर भी घायल हुए हैं, हालांकि अभी भी राहत बचाव कार्य जारी है. जिस समय दुकानें भर भराकर गिरी तो चारों ओर धूल का गुब्बार छा गया. तेज आवाज के साथ गिरी दुकानों की आवाज सुनकर मौके पर भीड़ जमा हो गई.

सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया. बताया गया है कि दुकानों में बीम लगाने का काम किया जा रहा था इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हुआ. दुकानों के मलवे में 9 से 10 लोग दबे हुए बताए जा रहे थे जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है, मौके पर फायर विभाग और पुलिस बल मौजूद है.

अब तक 9 लोगों को बाहर निकाल लिया गया है और एक से दो लोगों के दबे होने को आशंका है. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासन के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए. पुलिस, फायर की टीम के साथ स्थानीय लोगों ने भी राहत बचाव कार्य किया. दुकानों के मलबे से निकाले गए घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है.

सिंकदरा क्षेत्र के आवास विकास सेक्टर 4 में धराशायी हुई दुकानों के मलबे को हटाने का कार्य जारी है. सूचना मिलते ही मौके पर जिलाधिकारी आगरा, पुलिस आयुक्त, डीसीपी सिटी सहित अन्य अधिकारी पहुंच गए और राहत बचाव कार्य का जायजा लिया. मौके पर बुलडोजर की मदद से मलबा हटाने का कार्य किया जा रहा है. इस दर्दनाक हादसे की सूचना पर केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल भी मौके पर पहुंच गए और चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली.

इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि दुकानों में काम चल रहा था तभी यह हादसा हुआ है, घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है मौके पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद है और राहत बचाव कार्य किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि यह विष्णु उपाध्याय और उनके चार भाइयों का खुद का बनाया हुआ मकान था जिसमें एक्साइज़ की दुकान चल रही थी. वे खुद ही इसका रेनोवेशन कर रहे थे, दीवार हटाकर बीम लगा रहे थे. यह काम गैर तकनीकी तरीके से किया गया जिसके कारण छत गिर गई और 9 लोग दब गए. पुलिस और प्रशासन ने तत्परता से 9 लोगों को बचाया, जिसमें से एक व्यक्ति गंभीर है, सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है."

रामनवमी से पहले हुआ भगवान रामलला के ललाट पर 'सूर्य तिलक', करीब 90 सेकंड तक चला यह ट्रायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद आ रहे CM योगी चुनाव से पहले दुरुस्त करेंगे बीजेपी के कील-कांटे, इस 12% वोट पर नजर
गाजियाबाद आ रहे CM योगी चुनाव से पहले दुरुस्त करेंगे बीजेपी के कील-कांटे, इस 12% वोट पर नजर
यूपी के मौलाना के बयान पर भड़के महंत रवींद्र पुरी, बोले- 5 हजार साल पहले थे भगवान श्रीकृष्ण
यूपी के मौलाना के बयान पर भड़के महंत रवींद्र पुरी, बोले- 5 हजार साल पहले थे भगवान श्रीकृष्ण
'गोल टोपी और लंबी दाढ़ी वाले...', अलीगढ़ के बीजेपी सांसद सीतश गौतम के बयान ने बढ़ाई हलचल
'गोल टोपी और लंबी दाढ़ी वाले...', अलीगढ़ के बीजेपी सांसद सीतश गौतम के बयान ने बढ़ाई हलचल
20 जुलाई को सोनम वांगचुक के मार्च में राकेश टिकैत भी होंगे शामिल? किसान नेता खुद साफ की तस्वीर
20 जुलाई को सोनम वांगचुक के मार्च में राकेश टिकैत भी होंगे शामिल? किसान नेता खुद साफ की तस्वीर

वीडियोज

अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें
Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुनिया में चीन का दबदबा, प्रभावशाली नेताओं में जिनपिंग पर बढ़ा भरोसा, आखिर क्यों पिछड़े डोनाल्ड ट्रंप?
दुनिया में चीन का दबदबा, प्रभावशाली नेताओं में जिनपिंग पर बढ़ा भरोसा, आखिर क्यों पिछड़े ट्रंप?
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
16389 रन और 333 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, अब इस देश से खेलना का लिया फैसला
16389 रन और 333 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, इस देश से खेलना का लिया फैसला
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में क्यों नहीं खेल रहे केएल राहुल? अचानक क्यों किया गया टीम से बाहर? जानें वजह
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में क्यों नहीं खेल रहे केएल राहुल? अचानक क्यों किया गया टीम से बाहर?
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Embed widget