एक्सप्लोरर

UP School Closed: यूपी के इन जिलों में कड़ाके की ठंड के बीच स्कूल में छुट्टियों का ऐलान, कब तक क्लास रहेंगे बंद?

UP School Closed News: यूपी में पड़ रही कड़ाके की सर्दी के बीच कई जिलों में स्कूलों में 31 दिंसबर से 14 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश की घोषणा कर दी गई है. कक्षा एक से कक्षा 8 तक के स्कूल बंद रहेंगे.

UP School Holiday: उत्तर प्रदेश में शीतलहर और हाड़ कंपाने वाली सर्दी पड़ रही है. बढ़ती सर्दी के प्रकोप को देखते हुए आगरा और मथुरा समेत कई जिलों  में स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया है. प्रशासन की ओर से इन जिलों में 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक सभी सरकारी, परिषदीय और मान्यता प्राप्त स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है. इस संबंध में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से सभी स्कूल संचालकों को सूचित कर दिया गया है. 

ताजनगरी आगरा में शीतलहर में इन दिनों भीषण ठंड पड़ रही है. कड़ाके की सर्दी और शीतलहर को लेकर स्कूलों को बंद करने का आदेश घोषित किया गया है. आगरा के जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के आदेश पर राजकीय, अवशासकीय, सीबीएसई, मिशनरी स्कूलों का अवकाश घोषित किया गया है. इसके तहत 31 दिसंबर से लेकर 14 जनवरी तक शीतलहर और ठंड के बढ़ते प्रकोप के चलते विद्यालय बंद किए गए हैं. 

आगरा, मथुरा और सहारनपुर में छुट्टी का ऐलान
बीएसए जितेंद्र गौड़ ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग के अधीन आने वाले सभी शासकीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 14 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है. बढ़ती ठंड में स्कूली बच्चों को परेशानी न हो, जिसके चलते ये फैसला लिया गया है. वहीं अभिभावकों ने भी राहत की सांस ली है. 

आगरा की तरह ही यूपी के सहारनपुर और मथुरा में बढ़ती ठंड की वजह से शीतकालीन अवकाश की घोषणा की गई है. आदेश के तहत सहारनपुर जनपद में संचालित कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालय शीतकालीन अवकाश के तहत 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक बंद रहेंगे. मथुरा में भी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कक्षा 1 से लेकर 8 तक के स्कूलों में बच्चों की छुट्टी की घोषणा की है. 

कड़ाके की सर्दी को लेकर 31 तारीख से लेकर 14 जनवरी तक मथुरा में स्कूलों में बच्चों की छुट्टी रहेगी. मथुरा में लगातार बढ़ती सर्दी को देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार की ओर से स्कूल संचालकों को आदेश जारी किया है. मौसम विभाग की ओर से भी यूपी के 50 से ज्यादा जिलों में आज शीत दिवस रहने का अलर्ट जारी किया गया है. अगले दो दिन में तापमान में 2-4 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिलेगी. ऐसे में आने वाले दिनों में और सर्दी पड़ेगी.

(सहारनपुर से मुकेश गुप्ता और आगरा से लक्ष्मीकांत शर्मा और मथुरा से अनिल सारस्वत की रिपोर्ट)

UP Weather: यूपी में पड़ने लगी हाड़ कंपाने वाली सर्दी, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हापुड़ में दबंगों के हमले में घायल बुजुर्ग की मौत, 8 दिन बाद तोड़ा दम
हापुड़ में दबंगों के हमले में घायल बुजुर्ग की मौत, 8 दिन बाद तोड़ा दम
गैस सिलेंडर हुआ सस्ता तो दुकानदारों को राहत, जानें क्या कहा?
गैस सिलेंडर हुआ सस्ता तो दुकानदारों को राहत, जानें क्या कहा?
बलरामपुर में पति-पत्नी सहित 4 लोगों की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
बलरामपुर में पति-पत्नी सहित 4 लोगों की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
बस्ती: मस्जिद से कांवड़ियों पर अभद्र टिप्पणी, आरोपियों की तलाश में पुलिस
मस्जिद से कांवड़ियों पर अभद्र टिप्पणी, आरोपियों की तलाश में पुलिस

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Carpenter Tool Haircut Viral Video : हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
Fridge Storage Tips: भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
Embed widget