एक्सप्लोरर

UP Weather: यूपी में पड़ने लगी हाड़ कंपाने वाली सर्दी, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

UP Weather Today: मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार 31 दिसंबर को उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क ही रहेगा, लेकिन इस दौरान ज्यादातर जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है.

UP Weather Forecast: उत्तर प्रदेश में बारिश और बर्फीली हवाओं की वजह से तापमान में तेजी से गिरावट आई है. पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में अब हाड़ कंपाने वाली सर्दी शुरू हो गई है. पिछले दो दिनों से सूरज ने भी बादलों की चादर ओढ रखी है. मौसम विभाग की मानें तो अगले 48 घंटों में पारा और गिरेगा. इससे सर्दी का कहर देखने को मिलेगा. हालांकि, नए साल पर मौसम के शुष्क ही रहने की संभावना है, लेकिन शीत दिवस का अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार 31 दिसंबर को प्रदेश में मौसम शुष्क ही रहेगा, लेकिन इस दौरान ज्यादातर जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं कोहरे के साथ आज का दिन बेहद ठंडा रहने की भी चेतावनी दी गई है. ऐसे में घर से निकलने से पहले सावधान रहें. बुधवार को भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है. इस दौरान सुबह और शाम के समय हल्के से मध्यम तक कोहरा छाने के संभावना बनी हुई है. 

मौसम में तेजी से आया बदलाव
यूपी में सोमवार को तेजी से तापमान में गिरावट देखने को मिली है. मैदानी इलाकों में अब कड़ाके की सर्दी पड़ना शुरू हो गया है. आलम ये है कि लोग अलाव के सहारे ठंड से बचने की कोशिश कर रहे हैं. पिछले 24 घंटों में बुलंदशहर में सबसे ठंडा दिन रहा. यहां न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अयोध्या में 9.0, नजीबाबाद में 9.5, इटावा में 9.6, मेरठ और आगरा में 10.3 और राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 

मौसम विभाग जारी किया शीत दिवस का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड और बढ़ेगी. रात के साथ अब दिन के तापमान में भी गिरावट आई है. दिन में भी सर्दी महसूस हो रही है. यूपी के ज्यादातर जिलों में आज शीत दिवस का येलो अलर्ट है. नोएडा, गाजियाबाद, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, अलगीढ़, बुलंदशहर, हाथरस, आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, एटा और फर्रुखाबाद में आज आज घने कोहरे और शीत दिवस रहने की चेतावनी दी गई है. 

इसके साथ ही कन्नौज, औरैया, कानपुर, रायबरेली अमेठी, प्रतापगढ़, कौशांबी, इलाहाबाद, प्रतापगढ़, अमेठी, रायबरेली, सुल्तानपुर, जौनपुर, वाराणसी, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, बलिया, देवरिया, कांशीरामनगर, महाराजगंज और गोरखपुर में घने कोहरे के साथ शीत दिवस का अलर्ट है. ललितपुर, झांसी, जालौन, हमीरपुर, महोबा, हरदोई, लखनऊ, उन्नाव, बांदा, चित्रकूट, बस्ती अयोध्या में आज बेहद ठंडा दिन रहेगा.

यूपी में मंदिर-मस्जिद की सियासी जंग की जद में आया RLD विधायक का घर! राजपूत समाज ने ठोका दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लक्ष्मी योजना के लिए उमड़ा महिलाओं का उत्साह, पहले चरण में 17 लाख लाभार्थियों का लक्ष्य
लक्ष्मी योजना के लिए उमड़ा महिलाओं का उत्साह, पहले चरण में 17 लाख लाभार्थियों का लक्ष्य
पप्पू यादव पर हमले से भड़के अखिलेश यादव, कहा- BJP को पच नहीं रहा कि...
पप्पू यादव पर हमले से भड़के अखिलेश यादव, कहा- BJP को पच नहीं रहा कि...
Lucknow: इमामबाड़ा गुफरान मआब पर बवाल, आमने-सामने आए दो धर्मगुरु
लखनऊ: इमामबाड़ा गुफरान मआब पर बवाल, आमने-सामने आए दो धर्मगुरु
सपा विधायक का BJP पर वार, कहा- महिलाओं पर लाठीचार्ज 'जलियांवाला' जैसा
सपा विधायक का BJP पर वार, कहा- महिलाओं पर लाठीचार्ज 'जलियांवाला' जैसा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget