एक्सप्लोरर

UP News: फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों से की करोड़ों की ठगी, आगरा साइबर सेल ने नोएडा से किया गिरफ्तार

Agra News: आगरा की साइबर सेल और सर्विलांस टीम ने फर्जी वेबसाइट बना कर भोले भाले लोगों से ठगी करने वाले दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है.

Agra Cyber Fraud: आगरा पुलिस ने साइबर फ्रॉड करने वाले विदेशी ठग का खुलासा किया है जो ऑनलाइन सामान भेजने के लिए लोगों को शिकार बनाया करते थे. सामान का ऑर्डर और पैसा ट्रांसफर हो जाने के बाद संपर्क बंद कर देते थे. ऑनलाइन ठगों की शिकायत आगरा के साइबर थाने में हुई तो आगरा साइबर थाना पुलिस और सर्विलांस टीम ने मिलकर उसे ट्रैक करने की प्रयास किया, तब जाकर उनकी लोकेशन मिली , पकड़े गए दोनों ठग विदेशी नागरिक हैं.

आगरा पुलिस ने साइबर फ्रॉड का खुलासा किया है, जो लोगों को खाद्य सामग्री से संबंधित सामान के साथ साथ आयरन अल्युमिनियम जैसी महंगी चीज देने के लिए संपर्क करते थे और लोगों से लाखों रुपए लेने के बाद संपर्क बंद कर देते थे. पकड़े गए दोनों विदेशी साइबर फ्रॉड कैमरून के निवासी हैं और स्टूडेंट विजा पर उत्तर प्रदेश के नोएडा में रह रहे थे. साइबर ठग अब तक करीब 15 करोड़ रुपये की ठगी कर चुके हैं. 

विदेशी ठग कर चुके हैं 15 करोड़ की ठगी
आगरा के खाद्य व्यापारी ने जुट के कट्टे मांगने के लिए ऑनलाइन साइड पर संपर्क किया था. ऑनलाइन साइट पर जब सर्च किया गया तो व्यापारी ने जुट के कट्टों का ऑर्डर दे दिया और करीब 8 लाख रुपए ट्रांसफर भी कर दिए, लेकिन न जुट के कट्टे आए और न ही पैसे वापस आए, इसके बाद व्यापारी ने आगरा के साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई. व्यापारी की शिकायत पर आगरा के साइबर थाना में शिकायत दर्ज की और साइबर सेल, सर्विलांस टीम जांच पड़ताल में जुट गई.

आगरा के थाना साइबर सेल में व्यापारी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद साइबर सेल और सर्विलांस टीम ने अपनी जांच पड़ताल शुरू की और जिस वेबसाइट के जरिए आर्डर दिया गया था उसको ट्रैक करना शुरू कर दिया. वेबसाइट की लोकेशन उत्तर प्रदेश के नोएडा में मिली. आगरा पुलिस, साइबर सेल और सर्विलांस टीम में नोएडा पहुंचकर लोकेशन पर जांच पड़ताल शुरू की तो वहां दो विदेशी लोग गिरफ्त में आए. पकड़े गए विदेशी लोगों से पूछताछ की तो मामला खुलना शुरू हो गया.

फर्जी वेबसाइट बनाकर करते थे ठगी
पकड़े गए दोनों विदेशी कैमरून के रहने वाले हैं और करीब 3 साल पहले स्टूडेंट वीजा पर पढ़ने के लिए भारत आए थे और नोएडा में रह रहे थे. यह वेबसाइट बनाकर लोगों से ठगी करते हैं. एल्मोनियम कॉपर जैसी चीजों की डिलीवरी देने के लिए लोगों को ठगी का शिकार बनाते हैं. ठगों के कब्जे से एक ऑडी कार, लैपटॉप, मोबाइल फोन बरामद हुए हैं. पुलिस के हाथ वह चैटिंग भी लगी है जिसके जरिए लोगों को झांसा देकर शिकार बनाते थे. पुलिस ने दोनों विदेशी ठगों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें: Nainital News: महिला वन दरोगा ने रेंजर पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, कॉर्बेट पार्क प्रशासन ने जांच के लिए बनाई टीम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट होगा उत्तराखंड हाईकोर्ट? धामी कैबिनेट ने जमीन को दी मंजूरी
नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट होगा उत्तराखंड हाईकोर्ट? धामी कैबिनेट ने जमीन को दी मंजूरी
लखनऊ में 11 साल की बच्ची से रेप के बाद दी धमकी, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार
लखनऊ में 11 साल की बच्ची से रेप के बाद दी धमकी, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, शिव भक्तों का किया स्वागत
CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, शिव भक्तों का किया स्वागत

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget