एक्सप्लोरर

Agra News: आगरा के इस परीक्षा केंद्र पर पहुंचा फर्जी फ्लाइंग स्क्वायड, दिखाने लगे रौब, पुलिस ने किया गिरफ्तार

आगरा में फर्जी फ्लाइंग स्क्वायड पकड़ने का मामला सामने आया है. इरादत नगर के कुर्रा चित्तरपुर के एक परीक्षा केंद्र में बोलेरो सवार फर्जी फ्लाइंग स्क्वायड पहुंचा और केंद्र व्यवस्थापक पर रौब दिखाने लगा.

आगरा (Agra) में फर्जी फ्लाइंग स्क्वायड (Flying Squad) पकड़ने का मामला सामने आया है. थाना इरादत नगर (Iradat Nagar Thana) के कुर्रा चित्तरपुर स्थित एक परीक्षा केंद्र में बोलेरो सवार फर्जी फ्लाइंग स्क्वायड पहुंचा और केंद्र व्यवस्थापक पर रौब गांठने लगा. शक होने पर केंद्र व्यवस्थापक द्वारा बुलाई गई पुलिस (Police) ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की तो चारों के चारों फर्जी निकले. पुलिस मुकदमा लिखकर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है.

कैसे हुआ शक
दरअसल, मामला कुर्रा चित्तरपुर स्थित मां वैष्णो देवी इंटर कॉलेज का है. जहां सुबह की पाली में बोलेरो कार से चार लोग पहुंचे. बोलेरो पर आगे की तरफ भारत सरकार और मजिस्ट्रेट लिखा हुआ था, वहीं पीछे की तरफ मजिस्ट्रेट और एनसीआरबी लिखा हुआ था. अपने आप को फ्लाइंग स्क्वायड बताते हुए केंद्र की ओर बढ़े, लेकिन शक होने पर कुछ सवाल पूछे गए. जिसमें एनसीआरबी की फुल फॉर्म क्या है, ये भी पूछा तो न बताने पर शक गहरा गया. आनन फानन में जिला विद्यालय निरीक्षक ने पुलिस को सूचना दी. फर्जी मजिस्ट्रेट बनकर ठगी के लिए पहुंचे चारों की पुलिस ने डिटेल खंगाल ली है. जिसमें शमसाबाद के ठेरई निवासी रघुवीर सिंह तोमर, सैंया के कुकावर निवासी अशोक कुमार, खेरागढ़ के छाहरी निवासी मुकेश और ताजगंज के बसई खुर्द निवासी देवेंद्र कुमार हैं. 

क्या बोले व्यवस्थापक
पुलिस चारों फर्जी मजिस्ट्रेट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने का काम कर रही है. केंद्र व्यवस्थापक घनश्याम दीक्षित के मुताबिक उनके साथ ना अर्दली था और ना ही पुलिस. गाड़ी और नेम प्लेट पर एनसीआरबी लिखे होने पर उसकी फुल फॉर्म पूछने पर वो बता नहीं सके. साथ ही कहां से आए हैं, इसका जवाब भी गोलमोल देने लगे. शक होने पर डीआईओएस को सूचना दी गई और वो भी थोड़ी देर में परीक्षा केंद्र पहुंच गए. पुलिस के पहुंचने पर चारों ने कबूला कि वो फर्जी मजिस्ट्रेट बनकर आए थे.

क्या बोली पुलिस
एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि पूरे आगरा जनपद में पुलिस सभी परीक्षा केंद्रों पर 24/7 सुरक्षा प्रदान कर रही है, तो सोमवार को दिन में माता वैष्णो देवी इंटर कॉलेज चार लोग नई बोलेरो गाडी जिसमें कोई नंबर प्लेट नहीं है. उसमें भारत सरकार जिला मजिस्ट्रेट और एनसीआरबी लिखा हुआ है. ऐसी गाड़ी से वहां पहुंचे और वहां उन्होंने स्ट्रोंग रुप खोलने के लिए कहा जो प्रश्न पत्र चेक करना चाह रहे थे. इस पर जो वहां पुलिस फोर्स तैनात थी उनके द्वारा रोका गया और केन्द्र व्यवस्थापक को सूचना दी गई. जब केन्द्र व्यवस्थापक वहां पर आए, मौके पर डीआईओएस पर आए. फिर उनसे पूछताछ शुरू की गई तो पूछताछ में सामने आया कि वो फर्जी हैं. जिसके बाद उन्हें थाने लाया गया और व्यवस्थापक द्वारा दी गई. तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है, जिनसे गहनता से पूछताछ की जा रही है.

ये भी पढ़ें-

Rampur News: आजम खान के करीबी सपा नेता ने रामपुर कोर्ट में किया सरेंडर, सरकार पर लगाया ये बड़ा आरोप

शिवपाल यादव के BJP में शामिल होने को लेकर केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान, जानें- क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget