एक्सप्लोरर

सपा नेता शिवपाल यादव का केंद्र और यूपी सरकार पर हमला, पहलगाम हमले पर भी दी प्रतिक्रिया

UP News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव आगरा पहुंचे. यहां उन्होंने सपा नेता धारा सिंह यादव के परिवार के लोगों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने केंद्र और यूपी सरकार पर हमला बोला है.

Agra News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव आज आगरा पहुंचे. यहां उन्होंने सपा नेता धारा सिंह यादव के परिवार से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त की. इस दौरान शिवपाल यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना. इस दौरान शिवपाल यादव केंद्र और प्रदेश सरकार पर जुबानी हमला बोलते हुए नजर आए. शिवपाल यादव ने कई मुद्दों पर केंद्रों और प्रदेश सरकार को घेरा है. शिवपाल यादव ने कहा भाजपा सरकार केवल झूठ बोलती है और यह बात पूरा देश जानता है. 

समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले पर अलीगढ़ में हुए हमले को लेकर भी शिवपाल यादव प्रदेश सरकार पर हमलावार नजर आए. सपा सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले पर हुए हमले पर कहा कि यह सब सरकार के इशारे पर हो रहा है. हमला करने वालों पर कोई कठोर कार्रवाई नहीं होती.

सरकार के इशारे पर हुआ रामजी लाल सुमन पर हमला
सपा नेता ने कहा कि एक सांसद के ऊपर इस तरह से खुलेआम हमला हो जाता है, बाबजूद इसके सरकार कोई कार्रवाई नहीं करती है. इससे यह समझा जाए कि यह सब कुछ सरकार के इशारे पर हो रहा है. सरकार की नीतियों के खिलाफ 1 मई को समाजवादी पार्टी प्रदेश भर में धरना प्रदर्शन करेगी और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देंगे. सपा कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन में शामिल होंगे और प्रदेशव्यापी प्रदर्शन होगा, सरकार हर पहलू पर पूरी तरह से फेल नजर आ रही है.

सपा नेता शिवपाल यादव ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले पर कहा कि सरकार की यह बड़ी चूक है, इंटेलिजेंस फेल हुआ है. जम्मू कश्मीर में चारों तरफ सुरक्षा है तो फिर आतंकवादी अंदर तक कैसे घुस आए, यह पता लगाना चाहिए.  शिवपाल यादव ने कहा कि पूरे देश के लोग जानते हैं कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार केवल झूठ बोलती है. भाजपा की दिल्ली की सरकार हो या उत्तर प्रदेश की सरकार हो पूरी तरह से फेल साबित हो रही है.

ये भी पढ़ें: जातीय जनगणना के फैसले पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बोले- दशकों से इसका इंतजार था...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ के जवाहर भवन में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
लखनऊ के जवाहर भवन में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
वक्फ घोटाले को लेकर पूर्व मंत्री मोहसिन रजा की CM योगी से मुलाकात, SIT जांच और ऑडिट की मांग
वक्फ घोटाले को लेकर पूर्व मंत्री मोहसिन रजा की CM योगी से मुलाकात, SIT जांच और ऑडिट की मांग
मथुरा: श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर में चढ़ावे की गणना प्रक्रिया में बदलाव, अब इन्हें दी गई जिम्मेदारी
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर में चढ़ावे की गणना प्रक्रिया में बदलाव, अब इन्हें दी गई जिम्मेदारी
कानपुर के बीटेक गोल्ड मेडलिस्ट छात्र ने की आत्महत्या, राज्यपाल कर चुकी थीं सम्मानित
कानपुर के बीटेक गोल्ड मेडलिस्ट छात्र ने की आत्महत्या, राज्यपाल कर चुकी थीं सम्मानित

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Season Live: संसद का मानसून सत्र शुरू होते ही विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिरला बोले- 'शांति बनाए रखें'
LIVE: संसद का मानसून सत्र शुरू होते ही विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिरला बोले- 'शांति बनाए रखें'
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होंगे हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होंगे हालात?
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
Embed widget