एक्सप्लोरर

आगरा नगर निगम में महिलाओं का अनोखा प्रदर्शन, ब्रज भाषा में गीत गाकर सुनाई अपनी समस्या

UP News: आगरा नगर निगम में महिलाएं ब्रज भाषा में गीत गाकर अपनी परेशानी बता रही है. महिलाओं ने अपने हाथ में तिरंगा लेकर ब्रज भाषा में गीत गाकर प्रदर्शन किया और सड़क निर्माण को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया.

Agra News: आगरा नगर निगम में आज अनोखा प्रदर्शन देखा गया है, जहां महिलाएं ब्रज भाषा में गीत गाकर अपनी परेशानी बता रही है. ब्रज भाषा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए गीत गाकर समाधान करने की मांग कर रही है. अपनी मांगों लेकर नगर निगम पहुंची महिलाओं ने नगर आयुक्त कार्यालय का घेराव किया और जमकर नारेबाजी भी की.

महिलाओं ने अपने हाथ में तिरंगा झंडा लेकर ब्रज भाषा में गीत गाती हुए प्रदर्शन किया. खेरिया मोड के शिव नगर में जलभराव की समस्या बनी हुई है जिसको लेकर क्षेत्र की महिलाएं अपनी मांगों को लेकर नगर निगम के अधिकारियों से मिलने आई थी. प्रदर्शन के दौरान महिलाएं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए निवेदन भरा ब्रज भाषा में गीत गाती रही है. महिलाओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाते हुए गीत गाया कि तुमको जीवन की सौंप दी गाड़ी, बाबा जी तुम जानो तुम्हारो काम जाने, घरों में भर गया पानी, बाबा जी तुम जानो तुम्हारो काम जाने. 

महिलाओं ने अपनी मांग का ज्ञापन नगर आयुक्त को सौंपा
बताया गया है कि इस क्षेत्र की समस्याओं को लेकर पहले भी समस्या के समाधान की मांग की गई थी. नगर निगम में महिलाएं प्रदर्शन के दौरान नगर आयुक्त कार्यालय के सामने बैठ गई. प्रदर्शन के दौरान महिलाओं की समस्या को अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र सिंह यादव ने सुना और जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया, तब जाकर महिलाओं ने प्रदर्शन खत्म किया. इस दौरान महिलाओं ने अपनी मांगों को लेकर अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र सिंह यादव को ज्ञापन दिया. 

आगरा नगर निगम में महिलाओं के अनोखे प्रदर्शन को चर्चाएं हो रही है. नगर निगम में आने वाले लोग भी महिलाओं के प्रदर्शन को देखते रह गए. महिलाएं ब्रज भाषा में गीत गा रही थी और उसी गीत के जरिए अपनी समस्याओं के बारे में भी बता रही थी. महिलाओं के अनोखे प्रदर्शन को लेकर अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि शिव नगर की सड़क निर्माण की मांग को लेकर महिलाओं का प्रतिनिधिमंडल आया था. इस क्षेत्र में सड़क निर्माण की मांग पहले भी आ चुकी है, महिलाओं को बता दिया गया है कि सड़क के लिए टेंडर हो चुका है जल्द ही समस्या खत्म हो जाएगी, जिससे महिलाएं संतुष्ट होकर वापस लौट गई. 

यह भी पढ़ें- JPC की बैठक में वक्फ के दावों पर ओम प्रकाश राजभर बोले- संपत्ति है तो कागज दिखाएं...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वक्फ बोर्ड में 1000 करोड़ का घोटाला', जितेंद्र नारायण सिंह सेंगर का आरोप
'वक्फ बोर्ड में 1000 करोड़ का घोटाला', जितेंद्र नारायण सिंह सेंगर का आरोप
इस्लाम अपनाने वाली बहनों को अवैध हिरासत में रखने पर हाईकोर्ट सख्त, 25 लाख मुआवजे का आदेश
इस्लाम अपनाने वाली बहनों को अवैध हिरासत में रखने पर हाईकोर्ट सख्त, 25 लाख मुआवजे का आदेश
BJP सांसद रवि किशन का अखिलेश पर हमला, कहा- ब्राह्मण कोई खिलौना नहीं...
BJP सांसद रवि किशन का अखिलेश पर हमला, कहा- ब्राह्मण कोई खिलौना नहीं...
राम मंदिर के पहले CEO के लिए इंटरव्यू शुरू, जल्द होगा नाम का ऐलान
राम मंदिर के पहले CEO के लिए इंटरव्यू शुरू, जल्द होगा नाम का ऐलान

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget