एक्सप्लोरर

Agra News: आगरा में बंदरों का आतंक, ताजमहल घूमने आई रशियन पर्यटक पर किया हमला, हाथ में काटा

Monkey Attack in Agra: ताज का दीदार करने आगरा पहुंची एक रशियन पर्यटक को बंदर ने अपना शिकार बना लिया. बंदर ने रशियन महिला पर झपट्टा मारा और उनके हाथ में काट लिया, जिससे वो बुरी तरह घबरा गई.

Taj Mahal News: ताज नगरी में बंदरों और स्वानों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. आगरा (Agra) में शायद ही कोई ऐसा हिस्सा हो जहां पर इन दोनों जानवरों का आतंक देखने को ना मिल रहा हो. बढ़ती गर्मी के साथ-साथ बंदर और स्वान और भी ज्यादा आक्रामक होते जा रहे हैं, जिसके चलते वह राह चलते लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं. आलम ये हैं कि इनके आतंक से ताज महल घूमने आए विदेशी पर्यटक भी अछूते नहीं है. ताज का दीदार करने पहुंची रशियन पर्यटक पर एक बंदर ने हमला कर दिया, जिससे वो घायल हो गई. 

दरअसल, रविवार को ताज का दीदार करने आगरा पहुंची एक रशियन पर्यटक को बंदर ने अपना शिकार बना लिया. बंदर ने रशियन महिला पर झपट्टा मारा और उनके हाथ में काट लिया. जिसके बाद वो बुरी तरह घबरा गई. बंदर के हमले में घायल होने बाद उन्हें तत्काल आगरा जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया, साथ ही उन्हें रेबीज की वैक्सीन भी लगवाई गई. 

आगरा में बंदरों और स्वानों का आतंक

आगरा में ताज महल परिसर में विदेशी पर्यटक पर बंदरों के हमले का ये पहला मामला नहीं है. यहां कई बार बंदर या स्वान पर्यटकों को अपना निशाना बना चुके हैं. जिसमें कई बार विदेश सैलानी भी घायल हो चुके हैं. इस संबंध में और जानकारी देते हुए सीएमएस डॉ. अनीता शर्मा ने बताया कि रशियन पर्यटक को ताजमहल भ्रमण के दौरान बंदर ने अपना शिकार बनाया था और उसे काट लिया था जिसके बाद रशियन पर्यटक इलाज के लिए आगरा के जिला अस्पताल आई थी. उसे तुरंत एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाया गया है.  

प्रशासन के तमाम दावे फेल

मोहब्बत की निशानी कहे जाने वाले सफेद संगमरमर से बनीं खूबसूरत इमारत ताजमहल को देखने के लिए देश और दुनिया के कोने-कोने से पर्यटक आगरा पहुंचते हैं. रोजाना यहां बड़ी संख्या में पर्यटक ताज का दीदार करते हैं, लेकिन बंदरों के आतंक ने उन्हें भी परेशान कर दिया है. आए दिन यहां किसी न किसी के साथ बंदर छीना-झपटी करते हैं. तमाम दावों के बावजूद प्रशासन भी यहां फेल ही नजर आ रहा है. 

ये भी पढ़ें- Suar Bypoll 2023: आजम खान बोले- 'मुझे क्या पता था बिल्ली ही चोर है, मलाई चट कर गई', बीजेपी को लेकर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देहरादून: राहुल गांधी के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, कांग्रेस भवन कूच के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की
देहरादून: राहुल गांधी के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, कांग्रेस भवन कूच के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की
Basti News: बस्ती में चरागाह की जमीन का फर्जी पट्टा, कब्जा रोकने के लिए 100 साल पुरानी जमीन पर लेटे ग्रामीण
बस्ती में चरागाह की जमीन का फर्जी पट्टा, कब्जा रोकने के लिए 100 साल पुरानी जमीन पर लेटे ग्रामीण
'क्या यही लोकतंत्र...', राहुल गांधी- अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं सपा सांसद इकरा हसन
'क्या यही लोकतंत्र...', राहुल गांधी- अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं सपा सांसद इकरा हसन
देहरादून में नर्सिंग स्टाफ का उग्र प्रदर्शन, स्वास्थ्य मंत्री आवास के बाहर 4 महिलाओं ने पिया फिनायल!
देहरादून में नर्सिंग स्टाफ का उग्र प्रदर्शन, स्वास्थ्य मंत्री आवास के बाहर 4 महिलाओं ने पिया फिनायल!

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
जंतर मंतर पर फिर बवाल, पत्थरबाजी की खबर, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला
जंतर मंतर पर फिर बवाल, पत्थरबाजी की खबर, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Embed widget