एक्सप्लोरर

Suar Bypoll 2023: आजम खान बोले- 'मुझे क्या पता था बिल्ली ही चोर है, मलाई चट कर गई', बीजेपी को लेकर कही ये बात

Suar Bypoll 2023: आजम खान ने बीजेपी-अपना दल गठबंधन प्रत्याशी शफीक अंसारी का नाम लिए बिना कहा, "स्वार की गलियां, सड़कें, यहां का विकास और बंटने वाला पैसा, ये किसका है, यह मेरा दिया हुआ है."

Suar Bypoll 2023: उत्तर प्रदेश में दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने जा रहा है, एक मिर्जापुर की छानबे विधानसभा सीट है और दूसरी रामपुर की स्वार विधानसभा (Suar). निकाय चुनाव के साथ इन सीटों पर भी जुबानी जंग तेज हो रही है. एक तरफ आजम खान (Azam Khan) चुनावी मैदान में उतर कर सपा प्रत्याशी अनुराधा चौहान के लिए जनता से वोट अपील कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर भाजपा-अपना दल और निषाद पार्टी संयुक्त गठबंधन के प्रत्याशी शफीक अहमद अंसारी भी अपनी पूरी ताकत लगाए हुए हैं. 

स्वार उपचुनाव के लिए खुद सपा के कद्दावर नेता आजम खान ने बागडोर संभाली हुई है. इसी कड़ी में उन्होंने रसूलपुर में एक चुनावी जनसभा की. इस दौरान उन्होंने गठबंधन के प्रत्याशी शफीक अहमद पर जमकर जुबानी हमला बोला. आजम खान ने शफीक अंसारी का नाम लिए बिना कहा, "स्वार की गलियां, सड़कें, यहां का विकास और बंटने वाला पैसा, ये किसका है, यह मेरा दिया हुआ है. आजम खान यहां रामपुर के सांसद रहते हुए विकास कार्यों के लिए पास किए गए पैसे की बात कर रहे थे. शफीक अंसारी उस समय नगर पालिका चेयरमैन थे." 

आजम खान ने किया तीखा हमला

आजम खान ने कहा, "बिरादरी की नाक कटवा दी, मैंने विकास के लिए पैसा दिया था और मेरे ही पैसे से मुझ पर घुर्रा रहे हो." उन्होंने तंज़ करते हुए कहा, "वाह यह है चोट्टी बिल्ली, मैंने दूध ख़ौला कर रखा था स्वार वालों तुम्हारे लिए, मुझे क्या पता था बिल्ली ही चोर है, चाट गई सारी मलाई, पी लिया सारा दूध और कहां चढ़ाया फूल की जड़ों में ले जाकर." आजम खान ने पार्टी सिंबल कप प्लेट पर टिप्पणी करते हुए कहा, "गंदगी खानी थी तो खाते, सीधे-सीधे फूल लेकर आते, क्या निशान लाये हैं प्लेट, अगर ईमान का सौदा ही किया था तो ठीक से किया होता ताकि बे-ईमान वाले तुम्हारे साथ होते."

आजम खान पर शफीक अंसारी का पलटवार

वहीं दूसरी तरफ आजम खान के इस बयान पर बीजेपी अपना दल गठबंधन दल के प्रत्याशी शफीक अहमद अंसारी ने कड़ा रुख अपनाया और कहा कि "आजम जिस पैसे की बात कर रहे हैं वो उनके बाप का पैसा नहीं था, वो सरकार का दिया पैसा था. सरकारी पैसा काम में लगाया है." शफीक ने कहा कि वो पागल हो गए उन्हें अपना इलाज कराना चाहिए. हमारी जो बिरादरी को कह रहे हैं अंसारियों को, अंसारी बिरादरी ने इन्हें बहुत वोट दिया है अब तक देते आए हैं. रामपुर में यह आदमी पागल हो गया है इसको अपना इलाज कराना चाहिए.

पार्टी सिंबल को लेकर की गई टिप्पणी पर शफीक अहमद अंसारी ने कहा "ये अपनी बदजुबानी से बाज नहीं आएगा. ये पागल हो गया है इसे पहले अपना इलाज कराना चाहिए. बदजुबानी इन्हें ले डूबी है. 100 मुकदमे कायम हुए हैं और बहुत जल्दी जेल जाएंगे. न्यायपालिका इन पर पूरा शिकंजा कसे हुए हैं. पैसा सरकार देती है और पैसे का सदुपयोग हुआ है. विकास कार्यों में लगाया है यहां से उनके लड़के को भी दो बार जितवाया है उन्हें एमएलए बनवाया है. अब कोई इनके झांसे में नहीं आएगा." उन्होंने अपनी जीत का दावा करते हुए विकास की बात कही.  

ये भी पढ़ें- अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी करेगी सरेंडर? कोर्ट में होगी सुनवाई, पुलिस पर टिका दारोमदार

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा में इंजीनियर की मौत वाली घटना का CCTV आया सामने, नाले में गिरता नजर आया आर्यन
नोएडा में इंजीनियर की मौत वाली घटना का CCTV आया सामने, नाले में गिरता नजर आया आर्यन
OMG! घर के ड्रम और दीवार से निकले दर्जनों सांप, 25 कोबरा के बच्चों को जंगल में छोड़ा
OMG! घर के ड्रम और दीवार से निकले दर्जनों सांप, 25 कोबरा के बच्चों को जंगल में छोड़ा
ऐसे सेवायतों से राम ही बचाएं! फोन पर चोरी की प्लानिंग फिर कैमरे पर फोकस; ऐसे बनता था पूरा प्लान
ऐसे सेवायतों से राम ही बचाएं! फोन पर चोरी की प्लानिंग फिर कैमरे पर फोकस; ऐसे बनता था पूरा प्लान
गोरखपुर से CM योगी ने किया 'पौधरोपण महायज्ञ-2026' का शुभारंभ, 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य
गोरखपुर से CM योगी ने किया 'पौधरोपण महायज्ञ-2026' का शुभारंभ, 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य

वीडियोज

Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी
Farah Khan ने Akanksha Chaudhary की लगाई जमकर क्लास
लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
बांग्लादेश में घिरे PM तारिक रहमान, जमात चीफ बोले- BNP ने तोड़ा वादा, कर दी ये बड़ी मांग
बांग्लादेश में घिरे PM तारिक रहमान, जमात चीफ बोले- BNP ने तोड़ा वादा, कर दी ये बड़ी मांग
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
Best Roti for Health: मक्का-ज्वार-बाजरा या गेहूं... सबसे जल्दी पचती है किसकी रोटी, किसमें होती है सबसे ज्यादा ताकत?
मक्का-ज्वार-बाजरा या गेहूं... सबसे जल्दी पचती है किसकी रोटी, किसमें होती है सबसे ज्यादा ताकत?
Potato Boiling Guide: एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
Embed widget