एक्सप्लोरर

Taj Mahal: आप भी परिवार के साथ ताजमहल देखने का बना लें प्लान, तीन दिन मिलेगी मुफ्त एंट्री

Taj Mahal Visit: 17-19 फरवरी को मुगल बदशाह शाहजहां का 368वां उर्स मनाया जाएगा, इस दौरान ताज के अंदर कई तरह की रस्में भी निभाई जाती हैं. ऐसे में इन तीन दिनों ताजमहल में एंट्री फ्री रहेगी.

Taj Mahal Free Entry: मोहब्बत की निशानी ताजमहल (Taj Mahal) दुनिया के सात अजूबों में से एक है. इसे देखने की चाहत हर किसी के मन में होती है. देश विदेश से लाखों पर्यटक ताजमहल घूमने आगरा (Agra) आते हैं. अगर आप भी ताजमहल घूमने का प्लान बना रहे है तो ये वीकेंड आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है. क्योंकि ताजमहल में 17 से 19 फरवरी तक एंट्री फ्री रहेगी. यही नहीं इस दौरान पर्यटक मुगल बादशाह शाहजहां (Shahjahan) और मुमताज (Mumtaz) के मकबरे को भी देख सकेंगे, आम दिनों में यहां किसी को जाने की इजाजत नहीं होती है. 

दरअसल, 17-19 फरवरी को मुगल बदशाह शाहजहां का 368वां उर्स मनाया जाएगा, इस दौरान ताज के अंदर कई तरह की रस्में भी निभाई जाती हैं. उर्स कमेटी के अध्यक्ष इब्राहिम जैदी ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हर साल की तरह इस बार भी मुगल बादशाह का उर्स 17-19 फरवरी के बीच में मनाया जाएगा. इस दौरान जमहल में हर किसी के लिए एंट्री एकदम फ्री रहेगी, यानी किसी को भी ताजमहल देखने के लिए टिकट नहीं खरीदनी पड़ेगी.

ताजमहल में तीन दिन मिलेगी फ्री एंट्री

उर्स के दौरान ताजमहल देखने आने वाले पर्यटक न सिर्फ ताज का दीदार कर पाएंगे बल्कि बादशाह शाहजहां और उनकी बेगम के मकबरे को भी पास से देख सकेंगे. यही नहीं उर्स के दौरान होने वाली रस्मों को भी जान सकेंगे. आपको बता दें कि उर्स के पहले दिन यानी 17 फरवरी को गुस्ल की रस्म निभाई जाएगी. जिसके बाद अजान होती है. इसके अगले दिन संदल और मिलाद शरीफ की रस्में होंगी. संदल की रस्म में पूरे ताजमहल पर चंदन का लेप किया जाता है जिससे ताजमहल खुशबू से महक उठता है. तीसरे दिन चादर पोशी की जाती है. 

चादर पोसी का दिन सबसे बड़ा आकर्षण होता है. इसमें सैकड़ों मीटर की चादर ताज पर चढ़ाई जाती है. इस बार उर्स के मौके पर बदशाह शाहजहां के मकबरे पर 1450 मीटर लंबी चादर चढ़ाई जाएगी. इन दिनों ताज में एंट्री तो फ्री रहेगी, लेकिन सिगरेट, बीड़ी, माचिस, गुटखा, तंबाकू, पान मसाला, पोस्टर, बैंड, पेचकस या चाकू जैसी किसी भी चीज को ले जाने पर प्रतिबंध है.

ये भी पढ़ें- Azam Khan News: आजम खान को एक और बड़ा झटका, बेटे अब्दुल्ला आजम की भी विधानसभा सदस्यता रद्द

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget