एक्सप्लोरर

Agra BSP Candidate: आगरा सीट पर बसपा ने घोषित किया प्रत्याशी, मायावती ने नए चेहरे पर लगाया दांव

Agra Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी के बाद बसपा ने भी आगरा सीट पर अपना उम्मीदवार घोषित किया है. बसपा ने आगरा सीट पर नए चेहरे पर दांव लगाया है.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने आगरा लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है. बसपा ने आगरा सीट पर नए चेहरे पर दांव लगाया है. आगरा सीट से बसपा ने पूजा अमरोही को अपना प्रत्याशी घोषित किया है. बसपा के मंडल कार्यालय पर पूजा अमरोही को बसपा ने प्रत्याशी घोषित किया है.

यूपी में बसपा ने अकेले चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया है और पार्टी ने किसी के साथ गठबंधन नहीं किया. यूपी की 80 सीटों को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती फूंक-फूंक कर अपने प्रत्याशियों के नाम का एलान कर रही हैं. इससे पहले बसपा ने सात उम्मीदवारों के नाम पर भी मुहर लगाई है. जिसमें पांच उम्मीदवार मुस्लिम समुदाय से आते हैं. 

पूजा अमरोही कांग्रेस से राज्यसभा सदस्य रही सत्या बहन की बेटी हैं. आगरा के कालिंदी विहार स्थित बसपा के मंडल कार्यालय पर बसपा नेताओं की मौजूदगी में जोनल कोऑर्डिनेटर मुनकाद अली ने पूजा अमरोही की आगरा लोकसभा सीट से प्रत्याशी के रूप में घोषणा की है. अभी वर्तमान में पूजा अमरोही जो बसपा से प्रत्याशी घोषित की गई है वह कालिंदी विहार क्षेत्र में निवास कर रही हैं. बसपा की ओर से घोषित की गई प्रत्याशी पूजा अमरोही को लेकर कहा जा रहा है कि यह बाहरी प्रत्याशी हैं. 

बसपा ने लोकसभा चुनाव के लिए यूपी मे अब तक 8 प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं, जिसमें आगरा से पूजा अमरोही, पीलीभीत से अनीस अहमद खान, मुरादाबाद से इरफान सैफी, कन्नौज से अकील अहमद पट्टा, अमरोहा से डॉक्टर मुजाहिद हुसैन उर्फ बाबू भाई, सहारनपुर से माजिद अली, मुजफ्फरनगर से दारा सिंह प्रजापति और बिजनौर से चौधरी विजेंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाया है.

आगरा लोकसभा सीट पर इस समय बीजेपी का कब्जा है और केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल इस सीट से सांसद हैं. बीजेपी ने फिर से एसपी सिंह बघेल को ही अपना उम्मीदवार बनाया है. वहीं सपा-कांग्रेस गठबंधन की तरफ से अभी आगरा सीट पर अपने प्रत्याशी के नाम का एलान नहीं किया गया है.

UP Police Exam Paper Leak: यूपी पुलिस परीक्षा पेपर लीक मामले में तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार, DGP ने दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विभाजनकारी साजिशें होगी नाकाम? मनुस्मृति में संशोधन की तैयारी
विभाजनकारी साजिशें होगी नाकाम? मनुस्मृति में संशोधन की तैयारी
अखिलेश के विधायक बोले- सपा ने की थी महिला आरक्षण की शुरूआत
अखिलेश के विधायक बोले- सपा ने की थी महिला आरक्षण की शुरूआत
15 अगस्त से राम मंदिर में हुआ बड़ा बदलाव, पुजारियों को करना होगा ये काम
15 अगस्त से राम मंदिर में हुआ बड़ा बदलाव, पुजारियों को करना होगा ये काम
सीतापुर में किशोरी की मौत पर CM योगी सख्त, चौकी इंचार्ज सस्पेंड
सीतापुर में किशोरी की मौत पर CM योगी सख्त, चौकी इंचार्ज सस्पेंड

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget