एक्सप्लोरर

आगरा में दो भाइयों का विवाद सुलझाने पहुंचे दरोगा की गोली मारकर हत्या, मौके पर मौत

आगरा से 20 किलोमीटर दूर खंदौली के गांव नहर्रा में बुधवार शाम एक दरोगा की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई. दरोगा प्रशांत यादव नहर्रा गांव में आलू खुदाई के विवाद को सुलझाने के लिए पहुंचे थे लेकिन एक व्यक्ति ने उन्हें गोली मार दी.

उत्तर प्रदेश के आगरा में दो भाइयों के बीच झगड़े की खबर मिलने पर गांव में पहुंचे एक दरोगा की गोली मारकर हत्या कर दी गई. गोली सीधे एसआई प्रशांत यादव की गर्दन पर लगी. गोली लगने से प्रशांत की मौके पर ही मौत हो गई. आरोपी गोली मारकर फरार हो गए. घटना के बाद आलाधिकारी और कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर मौके पर पहुंच गई. ये घटना नाहर्रा गांव के थाना खंदौली क्षेत्र की है.

आगरा के एडीजी जोन राजीव कृष्ण ने बताया कि बुधवार सुबह खंदौली के नहर्रा गांव में शिवनाथ सिंह का अपने छोटे भाई विश्वनाथ सिंह से आलू खुदाई को लेकर विवाद हो गया. मामला पुलिस तक पहुंचा और दरोगा प्रशांत यादव मौके पर पहुंचे और उनकी मौजूदगी में आलू की खुदाई हुई. शाम सात बजे विश्वनाथ सिंह ने हंगामा शुरू कर दिया, जिस पर पुलिस ने विश्वनाथ को हंगामा करने पर पकड़ लिया और अपने साथ लेकर थाने आने लगी. विश्वनाथ के पास तमंचा था और उसने तमंचे से दरोगा प्रशांत यादव को गोली मार दी. प्रशांत यादव बुलंद शहर की तहसील खुर्जा के निवासी बताए गए हैं.

परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद इस बीच लखनऊ में राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद आगरा की घटना में उपनिरीक्षक प्रशान्त यादव की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है. उन्होंने घटना में जान गंवाने वाले उप निरीक्षक के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है. उन्होंने पुलिसकर्मी के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने और जनपद की एक सड़क का नामकरण उनके नाम पर करने की भी घोषणा की है.

प्रवक्ता के अनुसार मुख्यमंत्री ने इस घटना के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने उपनिरीक्षक के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शोक की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ है. उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार उप निरीक्षक के परिवार को हर सम्भव मदद प्रदान करगी.

ये भी पढ़ें- अजान पर आपत्ति के बाद योगी के मंत्री बोले- मुस्लिम महिलाओं को बुर्के से दिलाई जाएगी मुक्ति रेलवे स्टेशन पर खाना खरीद कर खा रहे हैं तो हो जाइए सावधान ! हैरान करने वाला वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
बुलंदशहर में पेड़ से लटके मिले दो दोस्तों के शव, हत्या या आत्महत्या?
बुलंदशहर में पेड़ से लटके मिले दो दोस्तों के शव, हत्या या आत्महत्या?
जामिया पहुंचे कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, प्रशासन पर लगाया गंभीर आरोप
जामिया पहुंचे कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, प्रशासन पर लगाया गंभीर आरोप
कानपुर: हाथों को कार के शीशे में फंसाकर 1.5km दौड़ाया, फिर कुचलकर कर दी हत्या
कानपुर: हाथों को कार के शीशे में फंसाकर 1.5km दौड़ाया, फिर कुचलकर कर दी हत्या

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget