एक्सप्लोरर

House Collapses In Agra: आगरा में अचानक भरभराकर गिरा मकान, कई लोगों के दबे होने आशंका, सीएम योगी ने दिए ये निर्देश

Agra News: यूपी के आगरा में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया है, जहां एक मकान अचानक भरभरा कर गिर गया है. मकान के मलबे में यहां रहने वाले परिवार के कई लोगों के दबे होने की आशंका है.

Agra Building Collapse: उत्तर प्रदेश के आगरा से बड़ी खबर आ रही है. यहां पर एक मकान गिरने से बड़ा हादसा हो गया है. सोमवार सुबह यहां एक मकान अचानक भरभरा कर नीचे गिर पड़ा, जिसके बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया है. जिस वक्त ये मकान गिरा उस वक्त वहां घर के कई सदस्य भी मौजूद थे. ऐसे में मकान के मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है. सीएम योगी ने भी इस घटना को संज्ञान में लिया है और अधिकारियों को तत्काल राहत बचाव कार्य तेज करने और घायलों को अस्पताल व उचित इलाज के निर्देश दिए है.

ये घटना आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र में शिवनगर राधे वाली गली की बताई जा रही है. खबर के मुताबिक आज सुबह अचानक ये मकान भरभराकर नीचे गिर गया. मकान के गिरते ही तेज धमाके की आवाज आई और चारों तरफ धूल का गुबार छा गया. इस घटना के बाद आसपास के इलाके में चीख पुकार मच गई. इस घर में कई लोग रहते थे, जिनके इस मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है. स्थानीय लोगों ने शाहगंज थाने में इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है.

लोगों में मलबे से निकालने की कोशिश जारी

पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ राहत एंव बचाव कार्य शुरू कर दिया है. घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई है. मलबे में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है. मलबा काफी ज्यादा है ऐसे में बचाव कार्य में परेशानी आ रही है. पुलिस के साथ आसपास के लोग भी प्रशासन की मदद कर रहे हैं. ये मकान कितना पुराना था या फिर यहां पर कोई मरम्मत का काम चल रहा था इसे लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई हैं. पुलिस प्रशासन मलबे में फंसे लोगों की मदद करने में जुटा हुआ है. 

सीएम योगी ने दिए निर्देश

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी इस घटना को संज्ञान में लिया है. यूपी सीएमओ ने बताया कि सीएम योगी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को उचित इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाने का निर्देश दिया है. 

ये भी पढ़ें- Ayodhya News: 'काशी-मथुरा दे दो नहीं तो...' ज्ञानवापी सर्वे के बीच हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास का विवादित बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर पहली बारिश में गड्ढे, NHAI ने किसानों को बताया जिम्मेदार
दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर पहली बारिश में गड्ढे, NHAI ने किसानों को बताया जिम्मेदार
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
महोबा में खौफनाक कांड, किराया को लेकर तीन नाबालिगों ने ई-रिक्शा चालक को मार डाला
महोबा में खौफनाक कांड, किराया को लेकर तीन नाबालिगों ने ई-रिक्शा चालक को मार डाला
UP Weather: यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आगरा-झांसी समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आगरा-झांसी समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
UP Weather: यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आगरा-झांसी समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आगरा-झांसी समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट
खामनेई के ताबूत पर क्यों रखी गई काली पगड़ी? जानें क्या है खून के बदले खून की की इस्लामी परंपरा
खामनेई के ताबूत पर क्यों रखी गई काली पगड़ी? जानें क्या है खून के बदले खून की की इस्लामी परंपरा
Spider Webs In House: सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
Video: अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
Embed widget