एक्सप्लोरर

आपसी मतभेद खत्म कर रिश्तों को बचा रहा परिवार परामर्श केंद्र, आगरा में 1053 परिवारों में कराया समझौता

UP News: आगरा परिवार परामर्श केंद्र में बातचीत के जरिये पति पत्नी के बीच के मतभेद को खत्म कर रिश्ते को बचाया रहा है. परिवार परामर्श केंद्र में बड़ी संख्या में पारिवारिक विवाद के मामले दर्ज हुए है.

Agra News: आगरा का परिवार परामर्श केंद्र कमजोर होते रिश्तों को मजबूती दे रहा है और जिन आपसी रिश्तों में दरारें पड़ जाने के कारण दूरियां बढ़ गई उन रिश्तों को फिर से एक कराया जा रहा है. आजकल देखा जा रहा है कि छोटी छोटी बातें मजबूत रिश्तों की नीव को हिला रही है. यही कारण है कि आगरा पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में बड़ी संख्या में पारिवारिक विवाद के मामले दर्ज हुए है. पति पत्नी के सात जन्मों के रिश्तों पर कभी कभी डिमांड भारी पड़ रही है तो कभी कभी आपसी तालमेल न होना रिश्तों में दूरियां बढ़ा रहा है, जिसके रिश्ता टूटने की नौबत तक आ जाती है.

आगरा के परिवार परामर्श केंद्र में ऐसे ही पारिवारिक मामलों को सुलझाया जा रहा है ताकि टूटने रिश्तों को बचाया जा सके. अनुभवी काउंसलरों द्वारा पारिवारिक विवाद के मामलों की सुनवाई और काउंसलिंग की जाती है और कोशिश रहती है कि आपस की बातें साथ बैठकर बातचीत के जरिए हल कर ली जाए और यह एक बड़ा आंकड़ा है जब परिवार परामर्श केंद्र में दंपतियों का समझौता कराया गया है. आज वह खुशी खुशी जीवन यापन कर रहे है. परिवार परामर्श केंद्र के आंकड़ों की बात करें तो वर्ष 2024 में 4811 प्रार्थना पत्र दर्ज हुए थे जिनमें से 1053 समझौते हुए जबकि 3727 निस्तारण कराए.

पति-पत्नी की निजता का रखा जाता है ध्यान
आगरा परिवार परामर्श केंद्र में कुल 17 काउंसलर है जिनके द्वारा आपसी विवाद के मामलों की काउंसलिंग कर बिखरते परिवारों को जोड़ने का काम किया जाता है. परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग के दौरान पति पत्नी की निजता का ध्यान रखा जाता है और पूरी जानकारी को गुप्त रखा जाता है. परिवार परामर्श केंद्र में केबिन बने हुए जहां काउंसलर दोनों पक्षों को सुनते है और दोनों के मतभेद को काउंसलिंग के जरिए दूर किया जाता है. साथ ही अब परिवार परामर्श केंद्र की ओर से सर्वे भी शुरू कराया जा रहा है जिसके माध्यम से पता लगाया जाएगा कि किन रिश्तों में ज्यादा विवाद हो रहे है और उसकी वजह क्या है. इसका पता किया जाता है.

परिवार परामर्श केंद्र की प्रभारी एडिशनल डीसीपी पूनम सिरोही ने बताया कि परिवार परामर्श केंद्र लगातार परिवारों को जोड़ने के लिए काम कर रहा है, परिवार परामर्श केंद्र में आने वाले मामलों की प्राइवेसी का ध्यान रखा जाता है. कोशिश की जाती है कि आपसी बातचीत और काउंसलिंग के जरिए फिर से एक किया जा सके, जब पति पत्नी आपसी विवाद की स्थिति में यहां आते है और समझौता होने के बाद खुशी खुशी जाते है तो अच्छा अनुभव रहता है. हम सर्वे करा कर पारिवारिक विवाद की स्थिति का पता लगाने की कोशिश कर रहे है ताकि ओर बेहतर तरीके से रिश्तों को फिर से जोड़ा जा सके.

ये भी पढ़ें: महाकुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर 18 में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, कोई जनहानि नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP School Closed Today: यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
पूर्व सपा विधायक दीपनारायण यादव के ठिकानों पर 16 घंटे तक चली ED की रेड, 10 हजार दस्तावेज जब्त
पूर्व सपा विधायक दीपनारायण यादव के ठिकानों पर 16 घंटे तक चली ED की रेड, 10 हजार दस्तावेज जब्त
'मुस्लिम पर्सनल लॉ POCSO से ऊपर नहीं', बाल विवाह पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी
'मुस्लिम पर्सनल लॉ POCSO से ऊपर नहीं', बाल विवाह पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, वाराणसी के लिए बनाया यह खास प्लान, जानें क्या होगा
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, वाराणसी के लिए बनाया यह खास प्लान

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
UP School Closed Today: यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
ईरान ने अमेरिका से लिया बदला, मिसाइल अटैक से दहल उठे कुवैत और बहरीन, ट्रंप की बढ़ी टेंशन
ईरान ने अमेरिका से लिया बदला, मिसाइल अटैक से दहल उठे कुवैत और बहरीन, ट्रंप की बढ़ी टेंशन
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget