एक्सप्लोरर

पर्यटन नगरी आगरा में इस साल नये साल के जश्न पर रहेंगी बंदिशें, 100 से ज्यादा लोग कार्यक्रम में नहीं हो सकेंगे शामिल

नया साल आ रहा है और इस मौके पर लोग जश्न मनाने के लिये बाहर निकलेंगे. इस बीच आगरा में प्रशासन ने सख्त दिशा निर्देश जारी किये हैं. वहीं, पुलिस प्रशासन ने कहा कि कार्यक्रम में 100 से ज्यादा लोग शामिल नहीं हो सकेंगे. इसके अलावा ड्रोन से नजर रखी जाएगी.

आगरा: नया साल दस्तक देने को तैयार है और ऐसे में ताज नगरी आगरा लोगों के लिए नए साल पर जश्न मनाने के लिए एक फेवरेट डेस्टिनेशन है. इस बार कोरोना वायरस के वजह से स्थिति बिल्कुल बदली हुई दिखाई दे रही है. एक तरफ सरकार ने वहीं दूसरी तरफ प्रशासन ने साल की आखिरी रात पर किसी भी तरह से जश्न मनाने पर तमाम प्रतिबंध लगा दिए हैं. शासन से मिले निर्देशों के अनुक्रम में आगरा में प्रशासन ने सभी होटल्स, रेस्टोरेंट्स, कैफे और जहां सार्वजनिक कार्यक्रम पिछले साल हुआ करते थे वहां लोगों को निर्देश दिया है कि किसी भी जगह पर 100 से ज्यादा लोगों को इकट्ठा करने की अनुमति नहीं है. इसके साथ ही कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग से लेकर मास्क पहनने के साथ ही corona की तमाम गाइडलाइन को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं.

ड्रोन से कार्यक्रमों पर रखी जाएगी नजर

ताजनगरी में नए साल पर होने वाले आयोजनों के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने 31 दिसंबर की रात सख्ती बरतने का निर्णय लिया है. जिसमें किसी भी आयोजन के लिए अनुमति लेनी होगी. आयोजन में सौ से ज्यादा शामिल नहीं होने पर रोक रहेगी. मास्क नहीं लगाने पर 500 रुपए जुर्माना होगा, साथ ही ड्रोन से समारोह में नजर रखी जाएगी.

100 से ज्यादा लोग शामिल नहीं हो सकेंगे

संक्रमण से बचाव के लिए सभी को प्रोटोकॉल का पालन करना होगा. कार्यक्रम की पूर्व सूचना प्रशासन को आयोजकों के नाम, पते, मोबाइल नंबर और आयोजन में शामिल लोगों की सूची सहित अनिवार्य रूप से देनी होगी. सौ से अधिक लोग शामिल नहीं हो सकेंगे. आयोजकों को कार्यक्रम में हैंडवाश, फेस मास्क व सैनिटाइजर का इंतजाम करना होगा.

घर पर ही मनाएं नया साल

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नए साल का कार्यक्रम सार्वजनिक स्थलों के बजाय अपने अपने घरों में ही करें तो बेहतर होगा. सार्वजनिक स्थलों, होटल, रेस्टोरेंट और क्लब पर ड्रोन से कड़ी नजर रखी जाएगी. बिना मास्क पकड़े जाने पर जुर्माना होगा. सोशल मीडिया पर भी पुलिस प्रशासन की नजर रहेगी. नए साल पर वाहनों की चैकिंग का विशेष अभियान चलेगा. साथ ही सड़कों पर हुड़दंग और नशे की हालत में वाहन चलाते पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

यही नहीं आगरा के होटलों में भी प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करने की तैयारी शुरू हो गई है. आगरा अपनी मेहमान नवाजी के लिए जाना जाता है. यही वजह है कि आगरा के तमाम होटलों में नव वर्ष पर दूर-दराज से पर्यटक आगरा आते हैं और आगरा में ही नए साल का आगाज ताज के साथ करते हैं. लेकिन इस बार कोरोना की गाइडलाइंस को देखते हुए होटल में ज्यादातर इन हाउस गेस्ट को ही किसी कार्यक्रम में भाग लेने की अनुमति है. इसके अलावा कहीं भी किसी होटल में कोई बड़ा कार्यक्रम नहीं हो रहा है.

ये भी पढ़ें.

बिजनौर: दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी का गला घोंट कर ले ली जान, दो गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: हिरासत में लिए गए NSUI कार्यकर्ता, लोकतंत्र की हत्या का लगाया आरोप
लखनऊ: हिरासत में लिए गए NSUI कार्यकर्ता, लोकतंत्र की हत्या का लगाया आरोप
पल्लवी पटेल का चुनाव आयोग पर निशाना, चुनाव आयुक्त को बताया BJP का एजेंट
पल्लवी पटेल का चुनाव आयोग पर निशाना, चुनाव आयुक्त को बताया BJP का एजेंट
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार में पहुंचे बेटे कि पिटाई, 7 पर मुकदमा दर्ज
मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार में पहुंचे बेटे कि पिटाई, 7 पर मुकदमा दर्ज

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
Embed widget