एक्सप्लोरर

Agnipath Protest: अग्निपथ विरोध के चलते ट्रेन कैंसिल होने से बढ़ी लोगों की समस्या, टूट रहीं उम्मीदें

Gorakhpur News: एनई रेलवे के मुख्यालय गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर जून की भीषण गर्मी में अपने घरों और कार्यस्‍थलों की ओर जाने वाले लोग परेशान हाल है.

Agnipath Protest: अग्निपथ योजना को लेकर चल रहे बवाल के बीच ट्रेनों के कैंसिल होने की वजह से यात्रियों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है. ट्रेन के इंतजार में जहां यात्री भीषण गर्मी में परिवार के साथ स्टेशन पर परेशान हैं, तो वहीं वे अपने गंतव्‍य को कैसे पहुंचेंगे, इसे लेकर उनके मन में चिंता भी है. बिहार समेत अन्‍य राज्‍यों में जाने वाली ट्रेनों के कैंसिल और रीशेड्यूल होने से लोगों की उम्‍मीदें भी टूट रही हैं.

एनई रेलवे के मुख्यालय गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर जून की भीषण गर्मी में अपने घरों और कार्यस्‍थलों की ओर जाने वाले लोग परेशान हाल है. उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि वे क्‍या करें. रेलवे की ओर से लगातार ट्रेनों के कैंसिल होने से वे हताश और परेशान हैं. गोरखपुर से होकर गुजरने वाली कुल 144 ट्रेनों को कैंसिल, शार्ट टर्मिनेशन और रीशेड्यूल किया गया है. इनमें 71 एक्सप्रेस गाड़ियां कैंसिल हुई हैं. बिहार, वाराणसी और पश्चिम बंगाल जाने वाली ट्रेनों के कैंसिल होने से यात्री पेशोपेश में हैं.

ट्रेनों के कैंसिलेशन और रिशेड्यूल होने से परेशान लोग
कोलकाता के रहने वाले तारक भूमि नेपाल के दांग में सोने-चांदी का व्यापार करते हैं. वे पत्नी और छोटे बच्चे के साथ कोलकाता जाने के लिए कल शाम 6 बजे गोरखपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे. यहां पर आने के बाद उन्हें पता चला कि ट्रेन कैंसिल हो गई है. उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि वे क्या करें. छोटे बच्चे और पत्नी के साथ वे काफी परेशान हो रहे हैं. 11 बजे आने वाली पूर्वांचल एक्सप्रेस शाम 6 बजे आने वाली है. उसकी भी उम्मीद नहीं है. वे समझ नहीं पा रहे हैं कि क्या करें.

सिवान के रहने वाले शत्रुघ्‍न गोरखपुर में मैकेनिकल इंजीनियर हैं. वे पत्नी बबीता के साथ सीवान जाने के लिए गोरखपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे थे. उन्हें इमरजेंसी की वजह से घर पहुंचना था. लेकिन पूर्वांचल एक्सप्रेस 11 बजे आने वाली रिशेड्यूल होने की वजह से काफी परेशानी हो रही है. उनकी पत्‍नी बबीता बताती हैं कि सुबह से आकर बैठी हैं. सिवान घर इमरजेंसी की वजह से पहुंचना जरूरी रहा है. लेकिन अब समझ में नहीं आ रहा है कि वे क्या करें. उन्हें नहीं पता है कि ट्रेन चलेगी कि नहीं, इस वजह से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

गोरखपुर घूमने आईं थीं सीमा
जावेद अख्तर परिवार के साथ सिवान जाना है. वे कोलकाता के रहने वाले हैं. वहां पर जॉब करते हैं. पत्नी सीमा खातून और बच्चे के साथ परेशान हैं. उन्होंने बताया कि काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. गोरखपुर आकर बच्‍ची की तबियत भी गर्मी की वजह से खराब हो गई है. यहां पर डॉक्टर को दिखाएं हैं. अब ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं. जावेद की पत्‍नी सीमा खातून बताती हैं कि वे कोलकाता से गोरखपुर घूमने आईं थी. यहां पर बच्‍ची की तबीयत खराब हो गई. वे बच्ची को अस्पताल से लेकर आई हैं. उन्हें अपने मायके सिवान जाना है. वे समझ नहीं पा रही हैं कि क्या करें.

अर्चना सिंह दिल्‍ली में विवेक विहार में रहती हैं. वे गोरखपुर के बड़हलगंज की रहने वाली हैं. अर्चना का दिल्ली से गोरखपुर का टिकट रहा है. सत्याग्रह में उन्होंने रिजर्वेशन कराया था. ट्रेन कैंसिल हो गई. अचानक ट्रेन कैंसिल होने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. इसके बाद उन्होंने हमसफर एक्सप्रेस में रिजर्वेशन कराया और गोरखपुर पहुंची हैं. हरेन्‍द्र कुमार गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर छह साल से कुली का काम करते हैं. वे कहते हैं कि यात्रियों को ट्रेन कैंसिल होने से परेशान हो रहे हैं. जो ट्रेनें आ रही हैं, वे बिहार नहीं जा रही हैं. इसलिए लोग बस और अन्य साधनों से जा रहे हैं. ऐसे में वे लोग भी खाली बैठे हैं.

यह भी पढ़ें:

Azamgarh By-Poll: अग्निपथ योजना के विरोध पर CM योगी का बड़ा आरोप, कहा- 'युवाओं को भड़काने का काम कर रहा विपक्ष'

UP Politics: अखिलेश यादव बोले- ' सीएम योगी और BJP नेता झूठ से शुरू करते हैं बात, झूठ पर ही खत्म करते हैं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंद्रशेखर आजाद ने प्रतिभा चक को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, महिला वोटरों पर नजर
चंद्रशेखर आजाद ने प्रतिभा चक को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, महिला वोटरों पर नजर
योगी सरकार का सराहनीय कार्य , यूपी में 1549 परियोजनाओं से कम हुआ बाढ़ का खतरा
योगी सरकार का सराहनीय कार्य , यूपी में 1549 परियोजनाओं से कम हुआ बाढ़ का खतरा
फतेहपुर में खौफनाक वारदात, शराब पीने से रोका तो बेटे ने मां को ईंट से मार डाला
फतेहपुर में खौफनाक वारदात, शराब पीने से रोका तो बेटे ने मां को ईंट से मार डाला
युवाओं में हार्ट अटैक और लाइफस्टाइल बीमारियों का बढ़ता खतरा, डिप्टी CM ब्रजेश पाठक की खास सलाह
युवाओं में हार्ट अटैक और लाइफस्टाइल बीमारियों का बढ़ता खतरा, डिप्टी CM ब्रजेश पाठक की खास सलाह

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget