एक्सप्लोरर

गाजीपुर में अफजाल अंसारी के साथ बेटी नुसरत भी लड़ रही हैं चुनाव, जानें क्या है सिंबल

Ghazipur Lok Sabha Seat: अफजाल अंसारी के गैंगेस्टर मामले की सुनवाई हाइकोर्ट में चल रही है और 20 मई को अगली सुनवाई होनी है. गैंगेस्टर मामले का 30 जून तक निस्तारण करने का आदेश सुप्रीम कोर्ट ने दिया है.

Lok Sabha Election 2024: गाजीपुर लोकसभा सीट पर प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं. इस सीट पर समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी अफजाल अंसारी की बेटी नुसरत अंसारी छड़ी चुनाव चिन्ह पर लड़ेंगी. नुसरत अंसारी गाजीपुर सीट से निर्दल प्रत्याशी के तौर पर चुनावी मैदान में हैं. इस सीट पर अब कुल 10 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं. जिसमें बीजेपी से पारसनाथ राय, सपा से अफजाल अंसारी और बसपा से उमेश सिंह प्रत्याशी हैं.

पूर्वांचल की गाजीपुर सीट पर सभी की नजरे हैं और अब इस सीट का मुकाबला दिलचस्प हो गया है. क्योंकि गाजीपुर सीट पर अफजाल अंसारी के साथ उनकी बेटी नुसरत अंसारी भी चुनावी मैदान हैं. नुसरत ने पहले समाजवादी पार्टी की वैकल्पिक प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया था लेकिन उनका पर्चा खारिज हो गया था. हालांकि उन्होंने निर्दली उम्मीदवार के तौर भी अपना नामांकन दाखिल किया था जो अब मंजूर कर लिया है और वह गाजीपुर से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में हैं.

अब माना जा रहा है कि गाजीपुर में अफजाल अंसारी अपने बुने ही जाल में फंसते हुए दिखाई दे रहे हैं. क्योंकि गाजीपुर सीट पर आज शुक्रवार (17 मई) को नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख थी लेकिन अब उन्हें चुनाव चिन्ह मिल गया है.  

नुसरत के चुनाव लड़ने की क्यों थी चर्चा

अफजाल अंसारी की तीन बेटियां ही हैं जिनमें से नुसरत अंसारी सबसे बड़ी हैं. कुछ दिनों पहले नुसरत तब चर्चा में आईं जब उन्होंने गाजीपुर में अपने पिता अफजाल अंसारी के लिये चुनाव प्रचार शुरू किया और प्रचार के पहले ही दिन वो एक शिव मंदिर में गयीं और वहां पूजा-अर्चना किया. इसके बाद 1 मई को एसपी कार्यालय पर हुई इंडिया गठबंधन की बैठक में अफजाल अंसारी ने नुसरत अंसारी का सबसे परिचय कराया और बताया कि कानूनी वजहों से वो खुद चुनाव नहीं लड़ सके तो नुसरत उनकी राजनीतिक वारिस होंगी. 

बता दें कि अफजाल अंसारी के गैंगेस्टर मामले की सुनवाई हाइकोर्ट में चल रही है और 20 मई को उसमें अगली सुनवाई होनी है. गैंगेस्टर मामले का 30 जून तक निस्तारण करने का आदेश सुप्रीम कोर्ट ने दिया है. अफजाल अंसारी के इसी मामले की वजह से उनके चुनाव नहीं लड़ने के कयास लगाये जा रहे थे और इस बात की चर्चा थी कि नुसरत चुनाव लड़ सकतीं हैं लेकिन अब इस बात की संभावना खत्म हो चुकी है और अफजाल अंसारी ही चुनाव लड़ेंगे ये तय हो चुका है.

आशुतोष त्रिपाठी की रिपोर्ट

लखनऊ में DRDO का बनाया मॉडल हेलीकॉप्टर हुआ चोरी, नगर निगम पर भी उठ रहे हैं सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आकाश आनंद के ससुर के बाद मायावती ने एक और बड़े नेता को पार्टी से निकाला, लगाए गंभीर आरोप
आकाश आनंद के ससुर के बाद मायावती ने एक और बड़े नेता को पार्टी से निकाला, लगाए गंभीर आरोप
लखनऊ में फर्जी फर्मों पर करोड़ों का कारोबार, बिना रिकॉर्ड के खपा दी लाखों गोलिया दवा
लखनऊ में फर्जी फर्मों पर करोड़ों का कारोबार, बिना रिकॉर्ड के खपा दी लाखों गोलिया दवा
मुजफ्फरनगर दंगे में सपा सांसद समेत 22 नेताओं के मुकदमे वापस, BJP नेताओं भी राहत
मुजफ्फरनगर दंगे में सपा सांसद समेत 22 नेताओं के मुकदमे वापस, BJP नेताओं भी राहत
योगी सरकार में तकनीक से जुड़ेगा भविष्य, 5 सर्वोदय स्कूलों में शुरू स्मार्ट क्लास
योगी सरकार में तकनीक से जुड़ेगा भविष्य, 5 सर्वोदय स्कूलों में शुरू स्मार्ट क्लास

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget