एक्सप्लोरर

लखनऊ में हेलीकॉप्टर का मॉडल हुआ चोरी, नगर निगम पर भी उठ रहे हैं सवाल

Lucknow Model Helicopter: इस मामले की शिकायत अप्रैल 2023 में नगर विकास विभाग के संयुक्त सचिव कल्याण बनर्जी से की गई थी. जिसके बाद नगर निगम के जोनल सेक्रेटरी ने लिखित जवाब दिया था.

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में डिफेंस एक्सपो के दौरान डिस्प्ले किया गया एक मॉडल हेलीकॉप्टर चोरी होने का मामला सामने आया है. हालांकि ये हेलीकॉप्टर चोरी होकर कहां गया और कब चोरी हुआ उसकी जानकारी जिम्मेदारों को नहीं है. साल 2020 में डिफेंस एक्सपो के समय स्क्रैप से हेलीकॉप्टर का कॉपी मॉडल एंट्री गेट पर लगाया था.  इस दौरान जो भी लोग एक्सपो पहुंच रहे थे उनलोगों ने हेलीकॉप्टर के मॉडल के साथ सेल्फी ले ली थी. एक्सपो खत्म हो जाने के बाद भी हेलीकाप्टर वहीं मौजूद रहा जिसकी देख रेख की जिम्मेदारी नगर निगम को सौंपी गई थी.

पिछले साल 2023 में जब जी20 समिट का कार्यक्रम लखनऊ में होना था तो इस मैदान का चुनाव हुआ. तब नगर निगम ने हेलीकॉप्टर का पिलर कमजोर होने के साथ इलाके में वीआईपी मूवमेंट की बात कहते हुए इस मॉडल को हटा लिया था, पर इसके बाद हेलीकॉप्टर का क्या हुआ इस बात की जानकारी किसी को पता नहीं चला.

इस मामले को लेकर नगर निगम ने खंडन किया है. नगर निगम ने कहा- "DRDO ने ऐसा कोई मॉडल 2020 में नहीं बनाया और न ही नगर निगम को हैंडओवर किया गया था. जो मॉडल खड़ा था उसे SPG ने हटाया था, पीएम की सुरक्षा के मद्देनजर हटाया गया था. हेलीकॉप्टर मॉडल को RR कार्यशाला में रखा गया था, मॉडल का उपयोग वेस्ट टू वॉटर पार्क में हुआ."

जानकारी के मुताबिक हेलीकॉप्टर के गायब होने के लिए इस मामले की शिकायत अप्रैल 2023 में नगर विकास विभाग के संयुक्त सचिव कल्याण बनर्जी से की गई थी. जिसके बाद नगर निगम के अफसरों से पूछा गया कि हेलीकॉप्टर कहां गया उस दौरान नगर निगम के जोनल सेक्रेटरी ने लिखित जवाब दिया था कि हेलीकॉप्टर गोमती नगर स्थित नगर निगम के "रबिश एंड रिमूवेबल" कार्यशाला में मरम्मत के लिए भेजा गया था. आज की तारीख में जानकारी के मुताबिक ऐसा कोई भी हेलीकॉप्टर कार्यशाला में नहीं है और ना ही इसकी कोई एंट्री है.

इस घटना पर जब नगर आयुक्त से हमने बात करने की कोशिश की तो उनके सहयोगी ने जोन आठ के जोनल अफसर से बात करने को कहा, पर उनके द्वारा फोन न उठाए जाने पर इस प्रकरण पर नगर निगम का पक्ष नहीं मिल पाया. हालांकि प्राप्त जानकारी के मुताबिक जोनल अफसर में कहा है कि हेलीकॉप्टर जब लगाया गया था उस दौरान जोनल अफसर कोई और था और उसके बाद हेलीकॉप्टर कहां चला गया इस बात की जानकारी उनको नहीं है. 

इंस्टाग्राम के जरिये युवती से दोस्ती कर किया रेप, अब धर्म परिवर्तन कर शादी का बनाया दबाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा सांसद रामगोपाल यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले- 'BJP संविधान खत्म कर देश को...'
सपा सांसद रामगोपाल यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले- 'BJP संविधान खत्म कर देश को...'
Kanpur News: अफसर गायब, शिकायतों की भरमार... रात्रि चौपाल में मंत्री राकेश सचान का चढ़ा पारा
कानपुर: अफसर गायब, शिकायतों की भरमार... रात्रि चौपाल में मंत्री राकेश सचान का चढ़ा पारा
यूपी के इस मुस्लिम शख्स ने सीएम योगी को दिया आशीर्वाद, कहा- 'हम हज कर के आए हैं, आपको...'
यूपी के इस मुस्लिम शख्स ने सीएम योगी को दिया आशीर्वाद, कहा- 'हम हज कर के आए हैं, आपको...'
शादीशुदा निकली नई नेवली दुल्हन, चार बच्चों की मां ने युवक को लगाया लाखों का चूना
शादीशुदा निकली नई नेवली दुल्हन, चार बच्चों की मां ने युवक को लगाया लाखों का चूना

वीडियोज

Bollywood News: धमाल 4 का नया गाना ‘चटनी’ रिलीज, भोजपुरी तड़के और मस्तीभरे अंदाज ने बटोरी सुर्खियां (15.06.26)
New Mercedes S-Class launched at price of 2.20 cr. | #mercedes #mercedessclass #autolive
Kumkum Bhagya फेम Sanchita Ugale का 22 साल की उम्र में निधन, Entertainment Industry में शोक की लहर
Pati Brahmachari: Suraj को सताया डर! क्या Isha को पसंद आएगा केक वाला ये रोमांटिक सरप्राइज?
Vijay Thalapathy और Trisha Krishnan की हुई सीक्रेट सगाई? वायरल वीडियो ने बढ़ाई चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूसुफ पठान को हाई कोर्ट से मिला चार हफ्तों का समय, चेतावनी भी दी गई, जानें पूरा मामला
यूसुफ पठान को हाई कोर्ट से मिला चार हफ्तों का समय, चेतावनी भी दी गई, जानें पूरा मामला
ममता बनर्जी से मिलने जा रहे TMC विधायक कुणाल घोष पर युवक ने दे मारा अंडा, वीडियो आया सामने
ममता बनर्जी से मिलने जा रहे TMC विधायक कुणाल घोष पर युवक ने दे मारा अंडा, वीडियो आया सामने
इस फुटबॉल खिलाड़ी की गर्लफ्रेंड ने लूटी महफिल, ग्लैमरस लुक ने जीता फैंस का दिल; दिलकश तस्वीरें वायरल
इस फुटबॉल खिलाड़ी की गर्लफ्रेंड ने लूटी महफिल, ग्लैमरस लुक ने जीता फैंस का दिल; दिलकश तस्वीरें
Box office: 2026 की मलयालम फिल्म, जो 'धुरंधर 2' से भी निकली आगे, 10 करोड़ में कमाया 2284 परसेंट का प्रॉफिट
2026 की मलयालम फिल्म, जो 'धुरंधर 2' से भी निकली आगे, 10 करोड़ में कमाया 2284 परसेंट का प्रॉफिट
Explained: 13 अमेरिकी तो 1508 ईरानी सैनिकों की मौत, 27 लाख बेघर और 1.12 ट्रिलियन डॉलर खर्च! जंग में नुकसान कितना?
13 अमेरिकी तो 1508 ईरानी सैनिकों की मौत और 1.12 ट्रिलियन डॉलर खर्च! जंग में किसका नुकसान कितना?
इधर यूएस-ईरान में डील का ऐलान, उधर भारत सरकार का LPG और पेट्रोल को लेकर आ गया बड़ा बयान
इधर यूएस-ईरान में डील का ऐलान, उधर भारत सरकार का LPG और पेट्रोल को लेकर आ गया बड़ा बयान
नेशनलिस्ट सिटिजन पार्टी: 2022 में बनी, लोकसभा का कभी चुनाव नहीं लड़ी, अब 22 सांसद, है न कमाल, जानिए सबकुछ
सुर्खियां बटोरने वाली NCPI कौनसी पार्टी है? कभी नहीं लड़ा लोकसभा चुनाव लेकिन अब 22 सांसद
Farmer Invest in Stock Market: क्या शेयर बाजार में पैसा लगा सकते हैं गांव के किसान, जानें कैसे करें शुरुआत?
क्या शेयर बाजार में पैसा लगा सकते हैं गांव के किसान, जानें कैसे करें शुरुआत?
Embed widget